कानपुर नगर19दिसम्बर23*घटी दुखद घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए साढ़ थानें में मुकदमा दर्ज कराने के सम्बंध में संयुक्त पुलिस आयुक्त की बाईट
साढ़ थाना अपडेट
ग्राम पहेवा, भीतरगांव थाना साढ़, कानपुर नगर में घटी दुखद घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए साढ़ थानें में मुकदमा अपराध संख्या 267/23 अन्तर्गत धारा 147,148,149,323,504,427,395,295,295A,336 भादवि व SC/ST ACT. (3(2) (V) ), (3(1)(द) ) , 3(1)(ध) ) का दर्ज किया गया है, तथा इसमें तेजी से विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल पाँच आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। घटना की जांच स्वयं पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा अपने निर्देशन में करवाई जा रही है। इस गम्भीर घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्रताशीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रभावी , निरपेक्ष व वस्तुनिष्ठ विवेचना हेतु पुलिस कार्यवाही जारी है।घटनास्थल पर तथा उसके आस-पास बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं पीएसी का व्यवस्थापन किया गया है , एवं वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सम्पूर्ण प्रकरण को देख रहे है । पुलिस प्रशासन के द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से पूज्य संत श्री रविदास जी की नई प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है ।
More Stories
कानपुर17 सितंबर 26*श्रमिकों के सम्मान में विशाल मेगा सुपर स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क जांच और दवाओं का वितरण
लखनऊ 17 सितम्बर 26*इपीएफ की न्यूनतम पेंशन न बढ़ाने से निराशा,यूपीडब्ल्यूजे ने दायरा बढ़ने का स्वागत किया
पूर्णिया बिहार17सितंबर26* पीएम मोदी के लिए जला आशीर्वाद का दीया, भट्ठा बाजार खीरी चौक मंदिर में भव्य आयोजन*