कौशाम्बी19दिसम्बर*मुखबिर की सूचना पर सराय अकिल पुलिस ने पकड़ा मोटरसाइकिल चोरो का गिरोह*
*राजू सिंह/प्रचंड जनता वेब न्यूज़/कौशाम्बी* कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना पुलिस क्षेत्र में हो रहे लगातार चोरियो को संज्ञान में लेते हुए और उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ,उप0 नि0 जमालुद्दीन खा0,उप0 नि0 हनुमान प्रताप सिंह मय हमराह रात में गश्त के लिये निकले थे।तभी मुखबिर की सूचना आती है कि कनैली चौकी अंतर्गत ग्राम बकोढा पुलिया के पास संदिग्ध परिस्तिथि में दो मोटरसाइकिल लेकर छह लोग खड़े है।
सूचना प्राप्त होते ही सराय अकिल पुलिस एक्शन में आई और मोटरसाइकिल सवार सभी युवको को धर दबोचा।तलासी के दौरान एक युवक के पास से देसी तमंचा 315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया।सभी को सराय अकिल थाना लाकर पूछे जाने पर मोटरसाइकिल चोरी और बेचने की बात कबूला।
पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना परिचय सुभम सोनी पुत्र सोनू सोनी निवासी ग्राम बहूँगारी,हर्षित बधिक पुत्र मखन लाल निवासी फाकिराबाद,कल्लू गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता निवासी बेनी राम कटरा,अजित सिंह पुत्र उदय सिंह गोबिंदपुर,अमित सिंह पुत्र धर्मराज सिंह निवासी ग्राम बुआराम का पूरा,मो0 सैफ पुत्र मो0 सफीक निवासी ग्राम टिकरा पनारा गोपाल पुर के रूप में दिया।
सराय अकिल पुलिस ने अभियुक्तों द्वारा दिये गए निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिल और बरामद किया।कुल पांच चोरी के बाईक पुलिस ने बरामद किया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*