April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी19अक्टूबर23*एन डी कॉलोनी भरवारी के दुर्गा पूजा पंडाल में बह रही है राम कथा की रसधार*

कौशाम्बी19अक्टूबर23*एन डी कॉलोनी भरवारी के दुर्गा पूजा पंडाल में बह रही है राम कथा की रसधार*

कौशाम्बी19अक्टूबर23*एन डी कॉलोनी भरवारी के दुर्गा पूजा पंडाल में बह रही है राम कथा की रसधार*

*भरवारी कौशाम्बी* नगरपालिका परिषद भरवारी के एन डी कॉलोनी के दुर्गा पूजा पंडाल में मां भगवती का भव्य दरबार सजा है। पंडाल में सायं काल सभी भक्त मां भगवती की महाआरती करते हैं। आरती के पश्चात प्रयागराज से पधारे राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता पंडित जय प्रकाश मिश्रा मानस चंचरीक द्वारा संगीत के माध्यम से राम कथा सुनाई जाती है।

आज की कथा में उनके द्वारा प्रभु श्री राम की बाल लीला का वर्णन एवम् महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन, महाराज दशरथ से अपने यज्ञ की रच्छा हेतु उनसे राम , लक्ष्मण को मांगे जाने का प्रसंग सुनाया। पहले महाराज दशरथ इनकार करते है, किंतु कुलगुरु वशिष्ठ के कहने पर मान जाते हैं। वन जाकर सबसे पहले ताड़का नाम की रच्छ्सी का वध करते हैं।

यह कार्यक्रम कई वर्षों से एन डी कॉलोनी जन उत्थान समिति द्वारा संचालित किया जाता है।कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा, संजय तिवारी, कुलदीप तिवारी, प्रमोद पांडे, राजेश सिंह गौतम, रामलखन केसरवानी, जयप्रकाश केसरवानी,डॉक्टर डी आर शर्मा आदि एवम बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही