[18/02, 10:02 AM] +91 94152 54415: कौशांबी ।
पुलिस प्रशासन का विधायक चायल
संजय गुप्ता पर चला चाबुक ।
====================
? विधायक संजय गुप्ता को पुलिस ने किया 107/116 मे पाबंद , चुनाव में गड़बड़ी कराने की आशंका ।
? संजय गुप्ता को अब 2 लाख के जमानतदारों से कराना होगा मुचलका ।
? यदि चुनाव में हुई गड़बड़ी तो जमानतदारों की जमानत होगी जप्त ।
? पुलिस की इस कारवाई से विधायक एवं उनके कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप ।
भाजपा चायल विधायक संजय गुप्ता को पुलिस ने किया पाबंद । चुनाव में गड़बड़ी की आशंका से विधायक संजय गुप्ता के खिलाफ 107/116 के तहत किया गया पाबंद । विधायक संजय गुप्ता को कराना पड़ेगा मुचलका । चौकी प्रभारी भरवारी ने नोटिस भेज प्रशासन को दी सूचना । विधायक संजय गुप्ता से चुनावी में गड़बड़ी की आशंका । संजय गुप्ता को दो लाख की जमानत राशि से करानी पड़ेगी मुचलका । जमानतदारों से भराना होगा 2 लाख का बांड । यदि कोई चुनाव में हुई गड़बड़ी तो प्रशासन कर लेगा जमानत जप्त ।
[18/02, 3:01 PM] +91 99191 96696: *बैंक की तानाशाही से पूरे दिन ग्राहक रहे परेशान*
*विधानसभा चुनाव में ट्रेनिंग का हवाला देकर ग्राहकों से अभद्रता*
*कौशांबी* यूनियन बैंक की शाखा मंझनपुर जिला पंचायत परिसर में संचालित हो रही है विधानसभा चुनाव में ट्रेनिंग का हवाला देकर कर्मचारी बैंक के अंदर चाय नाश्ता कर मौज मस्ती करते रहे और बैंक परिसर में कई दर्जन बैंक ग्राहक अपने धन निकासी और जमा करने के लिए अधिकारियों से विनती करते रहे लेकिन बैंक मैनेजर और कैशियर ग्राहकों का काम नही कर रहे थे जिससे ग्राहकों को जलालत झेलनी पड़ी है
बताते चलें कि बैंक कर्मियों की विधानसभा चुनाव की ट्रेनिंग में 2:00 बजे से ड्यूटी लगी थी लेकिन सुबह से ही बैंक कर्मियों ने ग्राहकों से यह कहते हुए अभद्रता करना शुरू कर दिया कि उनकी विधानसभा ट्रेनिंग में ड्यूटी लगाई गई है बैंक में शाखा प्रबंधक लिपिक खजांची अकाउंटेंट क्लर्क सहित तमाम बैंक कर्मी मौजूद दिखे हैं लेकिन फिर भी ग्राहकों के साथ अभद्रता कर उनके जमा रकम की निकासी और उनके द्वारा बैंक में जमा करने गई रकम को बैंक में नहीं जमा कराया गया है लोगों ने बैंक अधिकारी और जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चुनाव के नाम पर ग्राहकों से अभद्रता करने वाले शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की है इस संबंध में लीड बैंक प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने शाखा प्रबंधक के बात कर शिकायत निस्तारण की बात कही है
[18/02, 3:01 PM] +91 99191 96696: *पशु कारोबारियों पर पुलिस मेहरबान*
*कौशांबी* सराय अकिल थाना क्षेत्र के इछना गांव में पशु का कारोबार करने वाले दो कारोबारी पर थाना पुलिस मेहरबान है इछना गांव से आए दिन पशुओं को बाहर भेजा जाता है बताया जाता है कि छोटे वाहन के जरिए आधी रात को क्षेत्र में पशु पालक किसानों के पशुओं की चोरी भी कारोबारी द्वारा की जाती है सब कुछ जानते हुए भी स्थानीय पुलिस मूकदर्शक है जिससे पशु के अवैध कारोबार पर रोक लगती नही दिख रही है क्षेत्र में कई बार पशुपालक किसानों के पशुओं की चोरी हो चुकी है बीते दिनों एक पशु को चोरी कर गैंग के सदस्य ले जा रहे थे लेकिन भैंस ने चिल्लाना शुरू कर दिया जिससे ग्रामीण जाग गए और चोरी करने वाले गिरोह को पकड़कर अपनी भैंस वापस ले लिया लेकिन इसके बाद भी गिरोह को पुलिस चिन्हित नहीं कर सकी है सूत्र बताते हैं कि स्थानीय पुलिस भैंस के अवैध कारोबारी से धन वसूली में लिप्त है ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पशुओं के अवैध व्यापार में लगे कारोबारी पर कार्यवाही की मांग की है
[18/02, 3:06 PM] +91 99191 96696: *अपना दल भाजपा गठबंधन प्रत्याशी के प्रचार में भीड़ गायब*
*वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अपना दल भाजपा गठबंधन के कार्यक्रमों में लगती थी हजारों ग्रामीणों की भीड़*
*प्रत्याशी बदलने के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी भीड़ ना पहुंचने का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है*
*कौशाम्बी* विधानसभा चुनाव 2022 का प्रचार प्रसार तेजी से चल रहा है प्रत्येक राजनीतिक दल के प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी भी बड़े दमखम के साथ अपनी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि उन्हें भी मतदाताओं के रुझान का पता चल रहा है लेकिन वह हकीकत नहीं कह पा रहे हैं प्रचार के दौरान लगने वाली भीड़ उनके जीत का रास्ता तय कर रही है विधानसभा 2017 के चुनाव में अपना दल भाजपा गठबंधन से संजय गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया था उनके प्रत्येक कार्यक्रम में हजारों की भीड़ लगती थी लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव 2022 में अपना दल भाजपा गठबंधन से नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल के कार्यक्रम से भीड़ गायब है किसी भी कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या से अधिक भीड़ नही एकत्रित हो रही है हालांकि नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल जीत का परचम लहराने का दावा कर रहे हैं लेकिन आम जनता उनके इस दावे को मानने को तैयार नहीं है भाजपा प्रत्याशी विधायक संजय गुप्ता का टिकट काट दिए जाने के बाद अपना दल के खाते में चायल विधानसभा की सीट दिए जाने से विधानसभा क्षेत्र के मतदाता कार्यकर्ता नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल प्रत्याशी से नाराज हैं मतदाताओं कार्यकर्ताओं की नाराजगी के चलते कार्यक्रम में भीड़ नही एकत्रित हो रही है प्रत्याशी बदलने के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी एक प्रमुख कारण माना जा रहा है यदि यही स्थिति रही तो विधानसभा चुनाव में अपना दल भाजपा गठबंधन प्रत्याशी की मुसीबत बढ़ सकती हैं वह कैसे पार्टी की नैया पार लगाएंगे इस बात की चर्चा आम जनता के बीच खुलेआम हो रही है।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*