कौशाम्बी18जून24*प्रशिक्षण की गुणवत्ता को सुधारते हुये प्रशिक्षणार्थियों को अधिकाधिक संख्या में सेवायोजित कराने के निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत जिला कौशल विकास योजना (डी0एस0डी0पी0) तैयार किये जाने के लिए जिला कौशल समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुये प्रशिक्षण की गुणवत्ता को सुधारते हुये प्रशिक्षणार्थियों को अधिकाधिक संख्या में सेवायोजित कराने के निर्देश दियें। उन्होंने निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 मे प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऐसे कोर्सों के चयन का सुझाव दिया जाय, जिससे जनपद के युवाओं को अधिकाधिक संख्या में सेवायोजित कराया जा सकें इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, जिला कौशल समिति के सदस्य एवं अनुबन्धित संस्थाओं के प्रशिक्षण प्रदाता उपस्थित रहें।

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,