कौशाम्बी18अप्रैल24*तिलक समारोह की रसोई में लगी आग बकरी सहित गृहस्थी जलकर राख*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के सैय्यद सरावां कूड़ा पुर गांव के गोपाल सरोज पुत्र राम लखन सरोज का वृहस्पतिवार को तिलक समारोह था। तिलक समारोह के आयोजन की तैयारियां चल रही थी। रिस्तेदारो का आवागमन शुरू ही था। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही हलवाई के द्वारा खाना बनाने का कार्यक्रम शुरू ही किया गया था। उसी समय जैसे ही हलवाई ने गैस सिलेंडर में आग पकड़ाई गैस सिलेंडर लिकेज होने के कारण आग अपना विकराल रूप धारण करते हुए रसोई भण्डार के छप्पर में आग फैल गई। जिसमें सात बकरी ट्रैक्टर, ट्रैक्टर की ट्राली और खाना बनाने वाले अन्य सामग्री छप्पर सहित जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर गृहस्थी जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक पीड़ित की गृहस्थी जलकर राख हो गई है। आग लग जाने से तिलक समारोह का कार्यक्रम फीका पड़ गया है। पीड़ित ने चरवा पुलिस को सूचना दिया मौके पर चरवा पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

More Stories
भागलपुर ६ सितम्बर २६*सघन वाहन जाँच के दौरान बाईपास थाना द्वारा 9.100 किलोग्राम चाँदी जैसा पदार्थ बरामद ।
पूर्णिया ५ सितम्बर २६*सीमांचल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, पूर्णिया मुख्तारखाना में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान
पंचकुला ६ सितंबर २६*: हरियाणा में 78 टीचरों को मिला स्टेट टीचर अवॉर्ड*