कौशाम्बी17जून*अग्निपथ के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोखराज थाने में संभ्रांत लोगों के साथ हुई बैठक*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज अग्नि पथ के मामलों में बढ़ते विवाद को देखते हुए शुक्रवार को थाना कोखराज में तमाम सम्भ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी इस बैठक में कोखराज थानेदार गणेश प्रसाद ने लोगों को अग्निपथ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अफवाह से बचने की जरूरत है अग्निपथ योजना से देशवासियों का नुकसान नहीं है उन्होंने कहा कि बवाल करने वाले लोग सावधान हो जाएं वरना पुलिस उनसे निपटने के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि किसी कीमत पर बवाल और सरकारी संपत्तियों का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा दंगा फसाद करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा इस मौके पर इलाके के ग्राम प्रधान संभ्रांत लोगों सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे लोगों ने पुलिस को भरोसा दिलाया है कि अमन चैन कायम रहेगा बवाल करने वाले लोगों के मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल