कौशाम्बी17जुलाई25*बारिश के चलते छप्पर पर गिरा पेड़ बाल बाल बचे परिजन*
*नेवादा कौशाम्बी* चायल तहसील के एक गांव मे तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते बुधवार की रात कच्चे माकान के आगे बने छप्पर मे चिरुल का एक विशाल पेड़ गिर जाने से छप्पर टूट गया परिवार के लोगों पर ईश्वर की मेहरबानी रही जिससे इस घटना के बाद भी परिवार के लोग बाल बाल बच गए
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा सेंउढ़ा के मजरा पठनपुरवा मे बुधवार की रात चौबी देवी निषाद पत्नी महेश अपनी बेटी शालनी व अपनी मां राजवंती देवी के साथ छप्पर के नीचे सो रही थी कि बाहर लगा चिरुल का पेड़ उस छप्पर के ऊपर गिर गया पेड़ गिरते ही टोला मुहल्ला वालों ने अपने अपने घरों से बाहर निकलकर छप्पर की ओर दौड़े देखा कि छप्पर टूटकर गिर गया और छप्पर के नीचे सो रही महिलाए चीख पुकार करने लगी ग्रामीणों की मदद से पेड़ की टूटी डाल को हटा कर परिवार के तीनो लोगों को छप्पर से बाहर निकाला गया तोनो लोग बाल बाल बच गये हैं लेकिन घटना के बाद उनके चेहरे में साफ तौर पर खौफ का साया देखा जा रहा है बताया जाता है कि चौबी देवी का पति महेश निषाद अपने रोजी रोटी के सिलसिला के चलते बाम्बे मे रहकर परिवार का भरण पोषण करता है

More Stories
अयोध्या25 मार्च 26*27 मार्च को रामनवमी पर्व के लिए ज़िला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू की।
मथुरा 25 मार्च 26*मथुरा जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बच्चियों को “MISSION SHAKTI”* के तहत किया गया जागरूक*
बाराबंकी 25 मार्च 26*गैस सिलेंडर न मिलने पर 5 महीने के बच्चे को घर छोड़ कर चली गई पत्नी।