कौशाम्बी17जनवरी24*बेशर्मी की हद शौचालय में बंद कर दिया ताला*
*जिला ओडीएफ घोषित होने के बाद खुले में कर रहे लोग शौच*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत नरना उर्फ आलामचंद के सामुदायिक शौचालय में छःमहीने से ताला बंद कर दिया गया है अधिकारियों ने जिले को खुले में शौच मुक्त ओडीएफ घोषित कर शासन को रिपोर्ट भेज दिया है दूसरी तरफ सामुदायिक शौचालय में ताला बंद कर दिए जाने से खुले में शौच करने के लोग मजबूर हो रहे हैं जिम्मेदारों के दोहरे चरित्र में बेशर्मी की हद हो गई है एक तरफ सूबे के मुखिया स्वच्छता अभियान चला कर गांव गांव साफ सफाई पर जोर दे रहे हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता अभियान के अंतर्गत करोड़ का बजट खर्च कर साफ सफाई अभियान को जोर दे रहे हैं दूसरी तरफ ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी मिलकर स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियाँ उड़ा रहे है ग्रामीणों का कहना है कि छः माह से इस सामुदायिक शौचालय में ताला बंद पड़ा है
जानकारी के अनुसार सामुदायिक शौचालय का सेफ्टी टैंक 6 महीना से पहले से फुल हो चुका है जानकारी होने के बाद भी पंचायत विभाग के जिम्मेदारों द्वारा उसको खाली नहीं कराया गया है जिससे सामुदायिक शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा है और अपनी कमियों को छुपाने के लिए शौचालय में ताला बंद कर दिया गया जिससे खुले में शौच मुक्त घोषित करना बकवास साबित हो रहा है चौराहे के लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है सामुदायिक शौचालय में ताला बंद कर दिए जाने का यह मामला बेहद गंभीर है और इस मामले में अभी तक अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्यवाही नहीं की है सामुदायिक शौचालय में ताला बंद कर दिए जाने के इस मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लेकर जांच कराई तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई होना तय है
*अनिल कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश हर्रायपुर कौशाम्बी 9795631116*

More Stories
कौशाम्बी २१ अप्रैल २६**जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*
मथुरा 21 अप्रैल 26* उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाई जा रहे हो ऑपरेशन दहन*
मथुरा 21 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*