[17/10, 19:27] Anil: *तालाब का पट्टा मिलने के बाद दबंग नहीं करने दे रहे कब्जा*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 2 राजा सुहेल नगर पुराना नाम परसरा में कुछ दबंग व्यक्ति एक दलित गरीब को परेशान कर रहे हैं दलित अच्छे लाल को तालाब पट्टे पर मिला था लेकिन उस तालाब पर दबंग अपने साथी को कब्जा कराना चाहते हैं जिसके चलते आए दिन दलित को जान से मारने की धमकी दबंग दे रहे है पट्टा धारक की पत्नी सीता देवी का कहना है कि असलहो से लैस दर्जनों की संख्या दबंग वा उसके साथी गरीब असहाय पट्टाधारक के घर पर चढ़कर जान से मारने की धमकी दिया है जिससे पीड़ित परिवार डरा सहमा हुआ है दबंग डरा धमका कर मामले को दबाना चाहते हैं दबंग अपने बॉडीगार्ड को जबरियन तालाब में मछली पालन के लिए दबाव बना रहे हैं जबकि उस तालाब मे दूसरे का पट्टा है पट्टा मिलने के बावजूद गरीब दलित अपने पट्टे के तालाब पर कब्जा नहीं पा रहा है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है
[17/10, 20:26] +91 99191 96696: *कृषि अपशिष्टों को जलाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध होगी कार्यवाही*
*कौशाम्बी* कृषकों द्वारा फसल अवशेष प्रबन्धन यथा-पराली/पुवाल/पैरा/ठूॅठ एवं केले का तना इत्यादि फसल अपशिष्ट जलाये जाने से वायु अत्यन्त ही प्रदूषित व जहरीली हो जाती है, इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण, नई दिल्ली द्वारा फसलों की कटाई के उपरान्त बचे हुए भूसे को जलाया जाना प्रतिबन्धित करते हुए अर्थदण्ड का प्राविधान किये जाने के निर्देश दिये गये है। इस निर्देश के अनुपालन में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किये गये है कृषि अपशिष्ट को जलाया जाना एक दण्डनीय अपराध है तथा इसका कृषि एवं मानव स्वास्थ्य, दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दियें हैं राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के ग्राम पंचायत/न्याय पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को उत्तरदायी बनाया जाय कि वे कृषि अपशिष्टों को जलाये जाने की घटना के 24 घण्टे के अन्दर सूचनायें अपने-अपने उच्चाधिकारियों को क्रमशः तहसीलदार एवं उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी को प्रस्तुत करें तथा राजस्व ग्राम के लेखपाल की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने क्षेत्र में फसल अवशेष जलने की घटनायें बिल्कुल न होने दें, अन्यथा उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी नायब तहसीलदार द्वारा कृषि अपशिष्ट जलाये जाने का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित विपक्षी को नोटिस जारी की जायेंगी और विपक्षी तथा रिपोर्ट करने वाले कर्मचारी/अधिकारी को सम्यक रूप से सुनकर अपनी आख्या तहसीलदार को प्रस्तुत की जायेगी। तहसीलदार द्वारा विपक्षी को पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति आरोपण के लिए कारण बताओ नोटिस निर्गत की जायेंगी, इस आदेश की प्रति विपक्षी के साथ-साथ रिपोर्ट करने वाले कार्मिक तथा सम्बन्धित लेखपाल को प्रेषित की जायेंगी और विपक्षी को सुनकर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति आरोपित की जायेगी यथा-02 एकड़ से कम भूमि वाले कृषक के लिए 2500 रुपए प्रति घटना व 02 एकड़ से अधिक, किन्तु 05 एकड़ तक भूमि रखने वाले लघु कृषकों के लिए 5000 रुपए प्रति घटना एवं 05 एकड़ से अधिक भूमि रखने वाले बड़े कृषकों के लिए 15000 रुपए प्रति घटना आरोपित की जायेगी, इस घटना की पुनरावृत्ति होने पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण अधिनियम की धारा-26 एवं एक्ट संख्या-14/1981 की धारा-19 के अन्तर्गत अभियोजन की कार्यवाही कर नियमानुसार कारावास या दोनों से दण्डित कराया जाएगी ग्राम पंचायतों तथा ग्राम प्रधानों को भी पराली जलाये जाने की रोकथाम हेतु जागरूक किया जाय फसल कटाई के दौरान प्रयोग की जाने वाली कम्बाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम (एस०एम०एस०) अथवा स्ट्रारीपर अथवा स्ट्रारेक एवं बेलर या अन्य फसल अवशेष प्रबन्धन यंत्र का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा। फसल अवशेष प्रबन्धन के यन्त्रों या अन्य फसल अवशेष प्रबन्धन वाले यन्त्रों के बिना यदि कम्बाइन हार्वेस्टर मशीन चलती हुयी पायी जाती है तो तत्काल सीज किये जाने की कार्यवाही की जायेंगी व कम्बाईन हार्वेस्टर स्वामी के व्यय/खर्चे पर ही सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेन्ट सिस्टम (एस०एम०एस०) लगवाने के उपरान्त ही छोड़ी जायेंगी जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय तथा जनपद में फसल अवशेष/कृषि अपशिष्ट जलाये जाने की घटना न होने पाये
[17/10, 20:26] +91 99191 96696: *प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समस्या के निस्तारण के लिए हेल्प डेस्क नम्बर पर करें सम्पर्क*
*कौशाम्बी* उप कृषि, निदेशक ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत जिला प्रशासन के प्रयासों के बाद भी कतिपय कृषकों के भूलेख अंकित न होने, आधार इनवैलिड तथा नाम मिस्मैच के प्रकरण लम्बित चल रहें हैं, जिनमें डाटा सुधार आवश्यक हैं। कृषकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर कॉल सेंटर एवं हेल्प डेस्क की स्थापना की गई हैं जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक कार्यालय में तथा विकास खण्ड स्तर पर राजकीय कृषि बीज भण्डार पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। उन्हांेने बताया कि जनपद स्तरीय हेल्प डेस्क द्वारा लैपटॉप/डेस्कटॉप से जनपद के डाटा बेस से कृषकों के नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, कृषक का पता, पीएम किसान आईडी/आधार नंबर, ईकेवाईसी एवं भुलेख अंकन सम्बन्धित विस्तृत डाटाबेस के साथ किसानों की कॉल एवं उनके द्वारा बताये गए समस्याओं/प्रश्नों तथा हेल्प डेस्क द्वारा बताये गए निवारण के उपाय का विवरण अंकित किया जायेगा, जिसके निराकरण के लिए कृषकों से सम्पर्क स्थापित कर उनके अभिलेखों को अपडेट कराने की आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद स्तर पर स्थापित कॉल सेन्टर/हेल्प डेस्क प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक संचालित रहेंगा, जिसका हेल्प डेस्क मोबाइल नम्बर-7309891691 व 7309825832 है तथा विकास खण्ड मंझनपुर स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क का मोबाइल नम्बर-9369373679 व 9452542693 है। इसी प्रकार विकास खण्ड कौशाम्बी-8299245283 व 9451604434, विकास खण्ड सरसवॉ-7355983271 व 7523970986, विकास खण्ड चायल-9453253945 व 9935885513, विकास खण्ड नेवादा-8181870302 व 9826054909, विकास खण्ड मूरतगंज-7380947152 व 7800891056 विकास खण्ड सिराथू-8887677606 व 9335779336 एवं विकास खण्ड कड़ा-9451218782 व 9760063417 है
[17/10, 20:26] +91 99191 96696: *संचारी रोगों एवं डेगॅू रोग पर नियन्त्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनश्चित करने के निर्देश*
*कौशाम्बी* मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी द्वारा संचारी रोग नियन्त्रण अभियान तथा डेगूॅ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों के नियन्त्रण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में बैठक की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी रोगों एवं डेगू के नियन्त्रण के लिए अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सम्बन्धित बीडीओ एवं ईओ के साथ समन्वय कर साफ-सफाई फागिंग एवं एन्टीलार्वा का छिड़काव कराना सुनिश्चित करे उन्होंने कहा कि कहीं पर भी बीमारी फैलने की सूचना प्राप्त होती है जो तत्काल मेडिकल टीम भेजकर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, फागिंग एवं एन्टीलार्वा के छिड़काव के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है तथा न्याय पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी भी नामित किया जा रहा है। उन्होंने सभी चिकित्साधिकारियों को संचारी रोगों एवं डेगॅू रोग पर नियन्त्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनश्चित करने के निर्देश दियें
जिला मलेरिया अधिकारी ने जनपद में डेगूॅ की स्थिति एवं नियन्त्रण की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कहीं पर भी समाचार पत्र या अन्य किसी माध्यम से बीमारी फैलने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्री आदि घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी कर रहीं हैं। आशा कार्यकत्रियों आदि द्वारा आमजन को मच्छरों से बचाव के लिए दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवानें, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करनें, मच्छररोधी उपाय अपनाने, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने देंने, पानी की टंकी पूरी तरह से ढक कर रखनें, पूरी बॉह वाली कमीज पैन्ट और मोजे पहननें, घर और कार्य स्थल के आस-पास पानी जमा न होने देने, कूलर व गमलों आदि को सप्ताह में खाली कर सुखाने एवं गड्ढों में जहॉ पानी इकट्ठा हो, उसे मिट्टी से भर देंने आदि के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। इसी प्रकार संक्रामक रोगों से बचाव के लिए-नालियों में जलजमाव रोंकने एवं नियमित सफाई करने, जानवर बाडे़ घर से दूर रखने, जंगली झाड़ियों को नियमित साफ करने, चूहे/छछूंदरों से बचनें, पीने के लिए इण्डिया मार्का-2 के पानी का प्रयोग करने, खाने से पहले साबुन से हॉथ धोनें, खुले में शौच न करने तथा नियमित शौचालय का प्रयोग करने, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखने एवं बच्चों को जे0ई0 के दोनों टीके लगवाने आदि के प्रति भी जागरूक किया जा रहा हैं बैठक में सीएमएस जिला अस्पताल डॉ0 दीपक सेठ द्वारा डेगूॅ रोग के लक्षण एवं उपचार के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई
[17/10, 21:58] +91 96957 51539: कौशाम्बी उoपo
? *शादी का झांसा देकर चार साल तक किया रेप!गर्भवती होने पर शादी से किया इन्कार*
? *आरोपी पुलिस से सांठ गांठ कर थाने से आजाद!पीड़िता लगा रही थाने का चक्कर*
*कौशाम्बी जनपद के कौशाम्बी थाना अन्तर्गत एक गाँव की युवती का आरोप है कि दिनांक-15/10/2022 को गेरिया खालसा थानान्तर्गत पिपरी जनपद कौशाम्बी अपनी बहन के यहाँ गई थी,इस बात की* *जानकारी करारी थाना अन्तर्गत रक्सवारा गाँव निवासी रामचन्द्र उर्फ बच्ची पुत्र रतई (प्रेमी)को हुई तो मोबाइल द्वारा सम्पर्क कर गेरिया खालसा अपनी प्रेमिका से मिलने आ गया,प्रेमी के आने की जानकारी बहन को हुई तो फोन कर अपने मायके वालों को* *बुलाकर बात-चीत दौरान कोर्ट मैरिज से दोनों की शादी करने की बात से प्रेमी राजी हो गया,प्रेमिका के घर वाले दोनों को बुला कर घर वापस आ रहे* *थे,जैसे ही पिपरी थाना अन्तर्गत तिल्हापुर मोड़ पेट्रोल पम्प के समीप आटो सवारी उतारने के लिए रुका कि युवक शादी से इन्कार करते हुए आटो से उतर कर भागने* लगा,प्रेमिका व उसके परिजनों के शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने प्रेमी को दौड़ाकर पकड़ लिया और पिपरी पुलिस को सौंप दिया,पिपरी पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने लायी,आरोप है कि दिनांक-16/10/2022 की रात्रि बिना कोई कार्यवाही किये पुलिस ने आरोपी से सांठ गांठ कर छोड़ दिया,पीड़िता की मानें तो आरोपी युवक लगभग चार वर्षों तक शादी का झांसा देकर रेप करता रहा,तथा गर्भवती होने पर शादी करने से इन्कार कर दिया,वहीं पीड़िता न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है।

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*