कौशाम्बी16सितम्बर23*स्कूल जा रहे शिक्षक को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत*
*वाहन समेत चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया*
*कौशांबी।* मंझनपुर कस्बे के रहने वाले एक शिक्षक टेन शाह आलामाबाद के विद्यालय में सरकारी शिक्षक है प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह वह स्कूल जा रहे थे जैसे ही शिक्षक मडुकी गांव के पहुंचे उर्वरक लेकर जा रहे एक ट्रक ने शिक्षक को कुचल दिया है शिक्षक की मौके पर मौत हो गई है शिक्षक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे हैं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटनाक्रम के मुताबिक मंझनपुर कस्बे के चमनगंज के रहने वाले अखजर रजा पुत्र जफ़ार रजा टेन शाह आलमा बाद के कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है अखजर रजा शनिवार की सुबह विद्यालय ड्यूटी पर जा रहे थे इसी बीच उर्वरक लेकर जा रही एक तेज गति ट्रक ने मडुकी के पास शिक्षक को कुचल दिया है जिससे शिक्षण ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर उनकी तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ लग गयी मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुँची शिक्षक की मौत की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुं गए हैं पुलिस ने शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ट्रक और ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और कार्यवाही कर रही है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26 सीमांचल के विकास के लिए आवाज़ : एम्स, उद्योग और रोजगार की मांग
पूर्णिया10मार्च26*डगरूआ में शोक की लहर: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
लखनऊ १० मार्च २६ * मिठाई ,कैटरिंग ,रेस्टोरेंट, होटल व्यापारियों को व्यवसायिक गैस सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों से डीएम को अवगत कराया