कौशाम्बी16मार्च24*रिटायर्ड शिक्षक को ट्रेलर ने रौंदा मौके पर दर्दनाक मौत*
*पूरे कालेज परिवार एवम कालेज के छात्रों में शोक की लहर दौड़ पड़ी*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के सुपर ढाबा करेंटी के पास रिटायर्ड शिक्षक को तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने रौंद दिया है जिससे रिटायर्ड शिक्षक की घटना स्थल पर तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई है सूचना पाते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है रिटायर्ड शिक्षक की सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए हैं पुलिस ने शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के विदन पुर निवासी राजलाल शर्मा उम्र 65 वर्ष नेशनल इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे जहां से वह रिटायर्ड हो चुके हैं शनिवार को शिक्षक राजलाल साइकिल से कहीं जा रहे थे जैसे ही वह करेंटी सुपर ढाबा के पास पहुंचे तेजगति ट्रक ट्रेलर की चपेट में आने से घटनास्थल पर उनकी तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गयी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मौके पर कोखराज पुलिस मौजूद है और भाग रहे ट्रेलर को कोखराज पुलिस ने पकड़ कर हिरासत में लिया है घटना के बाद ग्रामीणों भीड़ लगी रही वही घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर रोते बिलखते पहुंचे है
वही नेशनल इंटर कालेज भरवारी में अध्यापन कार्य कर रहे अध्यापकों ने पूर्व अध्यापक राज लाल शर्मा की मौत की खबर सुनी तो पूरे कालेज परिवार एवम कालेज के छात्रों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।अध्यापक एक दूसरे से घटन की जानकारी एकत्रित करने लगे तो कई अध्यापक उनके घर जाने की तैयारी कर रहे है।इस संबंध में नेशनल इंटर कालेज के प्रिंसिपल कलीम अहमद से बात की गई तो उन्होंने इसे एक अपूर्णीय क्षति बताई है।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*