कौशाम्बी16मार्च24*कैबिनेट मंत्री संजय निषाद महाराजा गुहराज निषाद की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल*
*सपा पर जमकर बरसे संजय निषाद,*
*कौशाम्बी* जिले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद महाराजा गुहराज निषाद की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वह सपा पर जमकर बरसे।उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इन गोली चलाने वालों को सत्ता से हटाना है। किसी भी कीमत पर इन्हें कभी सत्ता में नही आने देना है। उन्होंने पूर्व की एक घटना को याद करते हुए कहा कि मैं जैसे ही रेल आंदोलन करने गया। वैसे ही की तड़तड़ तड़तड़ समाजवादियों ने गोली की बौछार कर दिया।
छह घंटे तक गोली चलाया। हमारे लोग लड़ते रहे,जिस तरीके से हम लोग मुगलों से लड़ा,उसी तरीके से समाजवादियों से लड़ा।,इसमे कई लोग घायल हुए थे। मेरा एक भाई मारा गया था, मैं कसम खाया हूँ कि जिस तरह से त्रेतायुग में भगवान राम ने निषाद राज को गले लगाया था,उन्होंने सेना देकर रावण को खत्म किया। उसी तरीके से इस युग में रामराज लाने के लिए इस बार भी बीजेपी की सरकार को बनाना है।

More Stories
लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 2 अगस्त 26 कुसुम वाटिका कॉलोनी, थाना हाईवे क्षेत्र में एक अज्ञात शव बरामद*