कौशाम्बी16मार्च24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खाद खबरें
16/03, 7:28 pm] +91 81156 50600: *महिला ने लगाई फांसी हुई मौत*
*पुलिस, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने किया मौका मुआयना*
*अझुवा कौशांबी* सैनी कोतवाली के कनवार रेलवे कालोनी में एक महिला की दुपट्टे के सहारे लटका हुआ शव मिला है मौके पर पहुंची पुलिस औरफिंगर प्रिंट एक्सपर्ट छानबीन में जुट गए।
जानकारी के अनुसार अमित मिश्रा पुत्र अश्वनी मिश्रा मूलनिवास म्लाधार पुर चिल्ह मिर्जापुर कनवार रेलवे स्टेशन में ट्रैक मेंटेनर के पद में 2019 से कार्य कर रहे हैं अमित के अनुसार उसकी शादी कोहनार मेजा प्रयागराज निवासी सुरेश मिश्रा के पुत्री आस्था मिश्रा से मई 2020 में हुई थी इनके एक भी संतान नहीं थी महिला ऑनलाइन पढ़ाई भी कर रही थी अमित मिश्रा के अनुसार बीती शाम आस्था को एक माह बाद उसके मायके से लाया था।अमित मिश्रा आज शनिवार सुबह 8 बजे अटसराय रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक मेनटेन को ड्यूटी चले गए महिला अंकेले कालोनी के कमरे में थी जब दोपहर बाद कई बार फोन लगाया तो आस्था ने फोन नहीं उठाया घबराकर अमित ने पड़ोसी कर्मचारियों को फोन लगाया पड़ोसी मौके पर पहुंचे किंतु अंदर से दरवाजा बंद था तब तक अमित भी मौके पर पहुंच गए कालोनी के पीछे जाकर दरवाजा खोलते हुए अंदर पहुंचे जहां आस्था दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर झूली थी रेलवे कर्मचारी और अमित की सूचना पर चौकी पुलिस पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया है मौके पर फील्ड यूनिट के अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे हैं मेजा परिजनों को खबर पुलिस ने कर दिया है।महिला के पास आत्महत्या पत्र मिला है जिसमे महिला डिप्रेशन न झेल पाने को लेकर आत्महत्या करना लिखा है।पुलिस सुसाइड नोट कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है,खबर लिखे जाने तक मृत महिला के परिजन नही पहुंच सके थे।
[16/03, 7:29 pm] +91 81156 50600: *शराब बनाते रंगेहाथ महिला को पुलिस ने पकड़ा,भेजा न्यायालय*
*अझुवा कौशांबी* होली नजदीक है होली में शराब के शौकीनों की तादाद कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है ऐसे में अवैध शराब कारोबारी सक्रिय हो रहे हैं ऐसी ही एक सूचना पर चौकी इंचार्ज अझुवा अरुण कुमार मौर्य को वार्ड नंबर 6 कृष्णा नगर में अवैध शराब निर्माण विक्रय की सूचना मिली हमराहियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां एक महिला मालती देवी पत्नी शिवसागर शराब बनाते रंगे हाथ मिल गई उसके कब्जे से पुलिस ने 28 लीटर शराब बरामद कर करीब 2 कुंतल लहन नष्ट कराते हुए सैनी कोतवाली से महिला कांस्टेबल को बुलाकर माननीय न्यायलय को सुपुर्द किया।
[16/03, 7:35 pm] +91 99191 96696: *अफजलपुरवारी गांव से मकनपुरवारी गांव तक सड़क बनाए जाने की मकनपुरवारी गांव के ग्रामीणों ने की मांग*
*मकनपुर गांव के लिए प्रस्तावित सड़क दूसरे जिले में बनाने वालों पर कब होगी कार्यवाही, मकनपुरवारी गांव के लिए कब बनेगी सड़क…अजय सोनी*
*कौशाम्बी।* शनिवार 16 मार्च को सिराथू ब्लॉक के ग्राम मकनपुरवारी में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में बैठक हुई। बैठक में ग्राम अफजलपुरवारी से मकनपुरवारी गांव के लिए प्रस्तावित सड़क के मकनपुरवारी गांव के बजाय गैर जनपद के गांव तक बनाए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही जिम्मेदारों से अफजलपुरवारी गांव से मकनपुरवारी गांव तक सड़क बनाए जाने की मांग की।
इस अवसर पर समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा की कौशांबी जनपद के ग्राम अफजलपुरवारी से ग्राम मकनपुरवारी के लिए प्रस्तावित हुई सड़क दूसरे जिले में कैसे बना दी गई। आगे कहा कि यह भरी लापरवाही का उदाहरण है। इसी के साथ अजय सोनी ने इस प्रकरण में शामिल सभी अधिकारियों एवं ठेकदारों पर समुचित कार्यवाही की मांग की। साथ ही जिम्मेदारों से सवाल किया कि ग्राम अफजलपुरवारी से ग्राम मकनपुरवारी तक के लिए सड़क कब बनेगी। आगे सवाल किया कि आखिर कब तक मकनपुरवारी गांव के लोग कच्चे और गढ्ढेदार मार्ग से आवागमन करेंगे। समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी और तमाम ग्रामीनों ने जिम्मेदारों से जल्द से जल्द अफजलपुरवारी गांव से मकनपुरवारी गांव तक पक्की सड़क बनाए जाने की मांग की है। इस अवसर पर कमर आलम, शफीक अहमद, महफुजुल हसन, नसीम पठान, इकबाल अहमद, श्याम लाल पाल, अखिलेश विश्वकर्मा, शिवम सोनी, सुरजदीन सरोज अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे।
[16/03, 7:35 pm] +91 99191 96696: *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील सिराथू में सुनी जनशिकायतें*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी राजेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील सिराथू में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
समाधान दिवस में सतीश कुमार तिवारी निवासी ग्राम-महेशपुर उर्फ सलेमपुर ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनकी भूमिधरी पर परिवार के ही लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिराथू को प्रकरण की जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार शिकायतकर्ता पुष्पा देवी निवासी ग्राम-नारा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रार्थिनी की भूमिधरी पर कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिराथू को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दियें।
तहसील मंझनपुर में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
[16/03, 8:27 pm] +91 99191 96696: *जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की गाइडलाइन की जानकारी,*
*डीएम जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार रॉय एवम एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्बन्ध में 50-कौशाम्बी (अ०जा०) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य का निर्वाचन सम्पन्न कराए*
*कौशाम्बी।* डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार रॉय एवम एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्बन्ध में 50-कौशाम्बी (अ०जा०) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य का निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए निम्नलिखित कार्यक्रम नियत किया गया है-
निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 26.04.2024
नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 03.05.2024
नाम निर्देशन की जांच हेतु दिनांक 04.05.2024
नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 06.05.2024
मतदान का दिनांक 20.05.2024
मतगणना का दिनांक 04.06.2024
वह तारीख जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा06 06 2024
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार रॉय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 16 मार्च, 2024 को निर्वाचन की घोषणा कर दी गयी और घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता जनपद में लागू हो गयी है। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए जनपद स्तर पर निम्नलिखित कार्यवाही करायी जा रही है-
जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों/ सार्वजनिक स्थलों / निजी सम्पत्तियों में लगे होडिंग्स, बैनर,पोस्टर तथा वॉल पेन्टिंग के हटाने का कार्य एमसीसी टीमों द्वारा प्रारम्भ करा दिया गया है।
जनपद स्तर पर निर्वाचन का ई-डिस्ट्रिक्ट लैब में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें 1950 टोल फ्री नम्बर क्रियाशील है।
निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीमों (एफ०एस०टी०, वीडियो निगरानी) को क्रियाशील करा दिया गया है। 4. जनपद में लाइसेन्सी शस्त्रों को धारण करने के लिए प्रतिबन्धित करते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू होगी।
इलेक्ट्रानिक मीडिया पर जारी होने वाले प्रस्तावित राजनैतिक विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणन की घोषणा मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति (एम०सी०एम०सी०) के माध्यम से सुनिश्चित की जायेगी।
निर्वाचन की घोषणा के साथ ही नवीन शराब लाइसेन्सों के जारी होने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेंगा।
जनपद में राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों को विभिन्न अनुमतियों को प्रदान करने के लिए विभिन्न 8. सुविधाओं की मैपिंग के साथ सुविधा पोर्टल को क्रियाशील कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित मीडिया के सदस्यों को अवगत कराया गया है कि निर्वाचन
व्यय अनुवीक्षण अनुदेशों के सार संग्रह-2024 की धारा-77 (क) किसी राजनैतिक दल के नेताओं द्वारा, राजनैतिक दल के कार्यक्रम का प्रचार करने के लिए वायुयान द्वारा या परिवहन के किसी अन्य साधन द्वारा की गई यात्रा मद्दे उपगत व्यय इस उपधारा के प्रयोजनों के लिए उस राजनैतिक दल के अभ्यर्थी या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा निर्वाचन के संबंध में उपगत या प्राधिकृत व्यय नहीं माना जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित मीडिया के सदस्यों को अवगत कराया गया है कि निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेशों के सार संग्रह-2024 की धारा-127 (क) निर्वाचन के सम्बन्ध में विभिन्न राजनैतिक दलों/निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों आदि द्वारा पैम्फलेट, पोस्टर आदि का मुद्रण कराया जाता है। इस सम्बन्ध में स्पष्ट करना है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127-क के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति किसी ऐसे निर्वाचन पैम्फलेट, पोस्टरों आदि को मुद्रित या प्रकाशित नहीं करेगा, जिसके मुख पर उसके मुद्रक और प्रकाशक का नाम एवं पता न दिया हो। कोई भी व्यक्ति किसी ऐसे निर्वाचन पैम्फलेट, पोस्टर का मुद्रण तब तक नहीं करेगा या करवायेगाः-
जब तक कि उसके प्रकाशक की पहचान की घोषणा उसके द्वारा हस्ताक्षरित और दो व्यक्तियों द्वारा जिन्हें वह व्यक्तिगत रूप से जानता हो, सत्यापित कर 02 प्रतियों में उसके द्वारा मुद्रक को नहीं दे दी जाती।
जब तक कि दस्तावेज के मुद्रण के पश्चात् तीन दिन के भीतर घोषणा की एक प्रति, दस्तावेज की चार प्रतियों सहित जिला मजिस्ट्रेट को न भेज दें।
कोई व्यक्ति जो उपधारा (1) या उपधारा (2) के प्राविधानों का उल्लंघन करता है, कारावास से जिसकी अवधि छः मास तक हो सकेगी या जुर्माना जो दो हजार रूपये तक का हो सकेगा या दोनो से दण्डनीय होगा।
निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेशों के सार संग्रह-2024 की धारा-171 (ज), जो कोई किसी अभ्यर्थी के साधारण या विशेष लिखित प्राधिकार के बिना ऐसे अभ्यर्थी का निर्वाचन अग्रसर करने या निर्वाचन करा देने के लिए कोई सार्वजनिक सभा करने में या किसी विज्ञापन, परिपत्र या प्रकाशन पर या किसी भी अन्य ढंग से व्यय करेगा या करना प्राधिकृत करेगा, वह जुर्माने से, जो 500 रूपए तक का हो सकेंगा, दंडित किया जाएगा।
रिटर्निंग आफिसर द्वारा 50-कौशाम्बी (अ०जा०) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा सदस्य के निर्वाचन के लिए दिनांक 26.04.2024 को निर्वाचन की नोटिस नियत प्रारूप 1 में जारी की जायेंगी तथा दिनांक 26.04.2024 से नाम निर्देशन दाखिल करने का कार्य प्रारम्भ हो जायेंगा।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व से ही पुलिस प्रशासन द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही तथा अवैध शराब के निर्माण एवं बिकी पर कार्यवाही की जा रहीं है। अवैध शराब / मादक पदार्थों के निर्माण/बिकी पर आगे भी कार्यवाही की जाती रहेंगी। जनपद की सीमा पर चेकिंग शुरू कर दी गई है तथा नदी के रास्ते से अवैध शराब आदि के आवागमन की प्रभावी रोकथाम के लिए जल पुलिस की मांग कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेंगी।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने अपने प्रेस वार्ता में लोगों से सोशल प्लेटफार्म पर अनुशासित रहने की अपील की हैं, आप लोग सोशल मीडिया पर कहीं से भी फारवर्ड न्यूज/पोस्ट आती हैं तो उसको बिना पुष्टि/सत्यापन के आगे फारवर्ड न करें। जनपद कौशाम्बी की सोशल मीडिया टीमों द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर कड़ी निगरानी की जा रही है, किसी भी प्रकार की अफवाह भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने कहा कि एफ०एस०टी० एवं एस०एस०टी० टीम अभी से पूरी तरीके से कियाशील हो गई है, जो सार्वजनिक सम्पत्तियों / सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर अथवा किसी के मकान पर बिना उसकी सहमति के किसी प्रकार की वाल पेंटिंग या अन्य कोई चीज है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेंगी। आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेंगा।
[16/03, 8:27 pm] +91 99191 96696: *लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू,कौशाम्बी में पांचवे चरण में 20 मई को होगा मतदान*
*कौशाम्बी।* मुख्य निर्वांचन आयुक्त की प्रेस वार्ता के बाद लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है,कौशाम्बी लोकसभा के पांच विधानसभा है जिसमे कौशाम्बी की चायल,सिराथू और मंझनपुर और प्रतापगढ़ जनपद की दो विधानसभा कुंडा और बाबा गंज शामिल है, जिसमे पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होगा।जिसके लिए 26 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी।
डीएम राजेश कुमार रॉय एवम एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर जानकारी दी।

More Stories
लखनऊ14 अप्रैल 26*शिक्षा माफियाओं पर योगी सरकार का बड़ा वार: 18 अप्रैल को होगा कड़ा एक्शन,
लखनऊ 14 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 14 अप्रैल 26 बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा,