[16/02, 20:23] +91 99191 96696: *बीते वर्षो की तरह इस वर्ष भी बेखौफ शुरू है यमुना घाटों से बालू का अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन*
*योगी सरकार को गुमराह करने के लिए केवल कार्यवाही का पीटा जा रहा है ढिढोरा*
*कौशाम्बी।* बालू के अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन का खेल बीते वर्षो की तरह इस वर्ष भी बेखौफ तरीके से शुरू है कार्यवाही के नाम पर केवल योगी सरकार को गुमराह करने का प्रयास हो रहा है बालू घाट से ओवरलोडिंग शुरू है घाट पर कार्यवाही नहीं हो रही है सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं जिन पर कार्यवाही के नाम पर केवल लुका छुपी का खेल हो रहा है आखिर किसके संरक्षण में बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं जिससे बालू घाट से ओवरलोडिंग नहीं बंद हो रही है यह बड़ी जांच का विषय है जिले के विभिन्न सड़को पर ट्राली ट्रैक्टर डंपर ट्रक ट्रेलर और बड़े वाहन को मिलाकर हजारों वाहन बालू लेकर प्रतिदिन सड़क पर निकल रहे हैं और कार्यवाही के नाम पर दर्जन भर वाहन पर कार्यवाही कर ढिढोरा पीटा जा रहा है
जानकारी के मुताबिक पभोषा केवट पुरवा कटैया ऐगवा कटरी शाहपुर उमरावा के पट्टे स्वीकृत है लेकिन स्वीकृति पट्टे से अधिक स्थान पर बेखौफ तरीके से बालू का खनन हो रहा है तमाम तरह की अत्याधुनिक मशीनें यमुना घाट में बेखौफ तरीके से गरज रही है बालू घाट से वाहनों में ओवरलोड लोडिंग हो रही है रमन्ना कम होने के बाद भी सड़कों पर ओवरलोड वाहन बेखौफ तरीके से दौड़ रहे हैं अवैध बालू की निकासी और ओवरलोड वाहनों के परिवहन पर रोक लगाए जाने के लिए बनाया गया पूरा सिस्टम फेल दिखाई पड़ रहा है यमुना नदी से बालू के अवैध खनन पर रोक नहीं लग रही है कार्यवाही के नाम पर महज लीपापोती हो रही है
बालू घाट के स्वीकृत पट्टो के अलावा भी यमुना नदी के कई क्षेत्रों में बालू का अवैध खनन बेखौफ तरीके से हो रहा है बालू माफियाओं पर खनन विभाग मेहरबान है जिसका नतीजा है कि 10 वर्षों के बीच बालू माफिया करोड़ों में खेलने लगे हैं सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के संचालन पर परिवहन विभाग मेहरबान है जिला अधिकारी बार-बार ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करने का निर्देश दे रहे हैं लेकिन उनका निर्देश खनन और परिवहन विभाग के अधिकारियों पर पड़ता नहीं दिखाई पड़ रहा है बालू पासर सड़को पर सक्रिय दिखाई पड़ रहे हैं कार्यवाही के लिए अधिकारियों के सड़कों पर निकालते ही बालू पासर वाहन चालकों को अधिकारियों की गतिविधियों की सूचनाएं उपलब्ध करा देते हैं जिससे ओवरलोड वाहनों के चक्के थम जाते हैं वाहन ढाबों में पेट्रोल पंप में या सड़क की पटरियों पर खड़े कर दिए जाते हैं जिन पर कार्यवाही नहीं हो पाती है सवाल उठता है कि यमुना नदी के घाट पर ही 2 कर्मचारियों को लगाकर ओवरलोड वाहनों की जांच क्यों नहीं करा ली जाती है और यदि बालू घाट पर वाहनों में अधिक बालू है तो वहीं पर वाहन को सीज कर दिया जाए या फिर ओवरलोड वाहनों से निर्धारित बालू के अतिरिक्त बालू को यमुना घाट ही पर निकाल लिया जाए और ज्यादा बालू देने वाले बालू घाट संचालकों पर वहीं पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाए लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है बालू घाट से ओवरलोड वाहन बेखौफ तरीके से निकल रहे हैं योगी सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए यमुना नदी के विभिन्न घाटों से बालू का अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन हो रहा है एनजीटी के नियमों का भी बेखौफ तरीके से उल्लंघन हो रहा है योगी सरकार को गुमराह करने के लिए केवल कार्यवाही का ढिंढोरा पीटा जा रहा है विभागीय अधिकारियों और थाना पुलिस की यदि सांठगांठ नहीं है तो माफियाओं का इतना साहस कैसे बढ़ गया है जिला अधिकारी के बार-बार निर्देश देने के बाद भी बालू घाट से ओवरलोड नहीं बंद हो रहा है बालू के अवैध निकासी और ओवरलोडिंग के मामले में केवल लुकाछिपी का खेल दिखाई पड़ रहा है और बीते वर्षो की भांति इस वर्ष भी बालू का अवैध खनन और परिवहन बेखौफ तरीके से चल रहा है और आगे भी चलते रहने की उम्मीद दिखाई दे रही है।
[16/02, 20:23] +91 99191 96696: *दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को छह छह वर्ष के कठोर कारावास की सजा*
*कौशाम्बी।* मामूली बात पर प्राणघातक हमला करने के बाद इलाज के दौरान मौत होने के मामले की सुनवाई के दौरान एडीजे प्रथम ने दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को छह छह वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और तीनों आरोपियों पर दस दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया है जुर्माना न अदा करने पर दो 2 महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी मामला कौशांबी थाना क्षेत्र के पहाड़िया अशरफ पुर गांव का है
जानकारी के मुताबिक कौशांबी थाना क्षेत्र के पहाड़िया अशरफ पुर गांव की भगवंती देवी के पति ने गांव के राजेंद्र पुत्र अनिल कुमार वा राजू पुत्र रामदीन और मोहन पुत्र रामदीन को पेड़ से आम तोड़ने से मना किया था जिस पर राजेंद्र राजू और मोहन ने भगवंती के पति पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था इलाज के दौरान भगवंती के पति की मौत हो गई थी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 15 मार्च 2013 को मुकदमा अपराध संख्या 53 साल 13 दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था मुकदमे की सुनवाई के दौरान एडीजे प्रथम ने दोनों सगे भाइयों समेत तीनों आरोपियों को छह छह वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है आरोपियों पर दस दस हजार रुपए का अदालत ने जुर्माना लगाया है जुर्माना न अदा करने पर दो दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
[16/02, 20:23] +91 99191 96696: *छेड़खानी के आरोपी को 3 वर्ष की सजा*
*कौशांबी।* नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने के आरोपी के मुकदमे की सुनवाई करते हुए न्यायालय एडीजे 7 पाक्सो एक्ट ने आरोपी को 3 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और आरोपी पर 2 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है अर्थदंड ना अदा करने पर 2 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी
जानकारी के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के गडरिया का पुरवा कोरिया गांव में नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में सैनी कोतवाली पुलिस ने दिनांक 15 सितंबर 2015 को मुकदमा अपराध संख्या 671 सन 2015 दर्ज कर आरोपी दिनेश कुमार सोनकर पुत्र राम प्रसाद सोनकर निवासी गडरिया का पुरवा कोरियो सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था छेड़खानी के मुकदमे की सुनवाई करते हुए एडीजे 7 पास्को एक्ट ने आरोपी दिनेश कुमार सोनकर को छेड़खानी का दोषी पाया और आरोपी को 3 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 2 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है अर्थदंड ना अदा करने पर 2 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
[16/02, 20:23] +91 99191 96696: *अपराधियों की धरपकड़ के लिए गयी सैनी पुलिस पर पथराव*
*गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आधा दर्जन ग्रामीणों को सैनी पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल*
*कौशाम्बी।* सैनी कोतवाली पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए बुधवार की रात्रि मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के थोंन गांव पहुंची जहां ग्रामीणों ने आधी रात को पुलिस टीम को गांव में देख कर ईट पत्थर से पथराव कर दिया जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए पुलिस टीम ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आईपीसी की धारा 7 क्रिमनल ला एक्ट 307 353 332 427 सहित विभिन्न में गंभीर धाराओं में 21 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार छह आरोपियों को जेल भेज दिया है
घटनाक्रम के मुताबिक सैनी कोतवाल पुलिस चौकी अझुवा इंचार्ज उपनिरीक्षक सैनी और सात सिपाहियों के साथ पुलिस टीम बुधवार की रात्रि मोहब्बतपुर पाइंसा थाना क्षेत्र के थोंन गांव में अपराधियों की धरपकड़ के लिए गयी थे आधी रात को गांव में पुलिस टीम को देखकर ग्रामीणों ने ईट पत्थर चला दिया जिससे कई सिपाही घायल हो गए पुलिस टीम ने ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीण नहीं माने पुलिस ने मौके से शैलेंद्र कुमार सतीश मौर्या द्वारिका प्रसाद एकलाख अहमद लवलेश मौर्या अमित कुमार रैदास को गिरफ्तार कर लिया है सैनी पुलिस ने 21 नामजद ग्रामीण और कई अन्य अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 7 क्रिमनल ला एक्ट 307 353 427 432 सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार 6 आरोपियों को जेल भेज दिया है।
[16/02, 20:23] +91 99191 96696: *पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ युवती का हत्यारोपी युवक*
*धर्म परिवर्तन कर शादी करने से इनकार करने पर की गयी थी युवती की हत्या*
*कौशाम्बी।* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कर शादी करने से इंकार करने पर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी पुलिस ने युवती के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर युवती के हत्यारोपी ने हमला कर दिया है पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराने और बच्चो को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने का युवती ने विरोध किया था युवती की हत्या करने वालें आरोपी आरिफ को जनपद से भागने के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है,आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायर करने के दौरान पुलिस ने आरोपी पर फायर किया तो उसके पैर में गोली लगी है।
जबरन धर्मांतरण कराने वाला आरोपी यमुना के रास्ते नाव से चित्रकूट भाग रहा था एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।आरोपी आरिफ ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने और नमाज न पढ़ने से मना करने पर महिला की हत्यानकार दी थी।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा यमुना घाट के पास हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई है मुठभेड़ के दौरान आरोपी आरिफ को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
जगदलपुर11 मार्च 26*बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों को एक ऐतिहासिक सफलता मिली है।
बांदा11मार्च26*गौशाला में हीटर लगाने के नाम पर निकाले गए रु 86450*
बांदा11मार्च26*बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को सांसद जी ने दिखाई हरी झंडी*