कौशाम्बी16जनवरी24*समाज सेवी संस्था द्वारा आयोजित किया गया निशुल्क मेडिकल शिविर*
*मेडिकल कैंप में शुगर ब्लेड प्रेशर जुखाम बुखार दंत रोग नेत्र रोग एवं अन्य प्रकार के रोगियों को नी:शुक्ल दवा बांटी गईं*
*करारी कौशाम्बी* हज़रत ख्वाजा कड़क शाह अब्दाल रहमतुल्लाहि अलैह के 729वें उर्स के मौके पर शहर क़ाज़ी मुफ्ती खुशनूद आलम एहसानी के द्वारा 15,और 16 जनवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दरगाह ख्वाजा कड़क शाह अब्दाल सुल्तानपुर ख्वाजा कड़क,कड़ा तहसील सिराथू में नी:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप की अध्यक्षता हाफ़िज़ राहत खान रज़वी ने की यह मेडिकल शिविर समाज सेवी संस्था शैखे मिल्लत मिशन टीम के द्वारा किया गया।
संस्था के सदस्य मुफ्ती मोहम्मद साजिद कादरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों की सेवा के माध्यम से इस्लाम के प्यार का संदेश फैलाया जाए और इसी मकसद के अंतर्गत हमने दिसंबर से गरीबों और असहाय लोगों में कपड़े प्रत्येक रविवार बांटने का काम शुरू किया था जो आज भी जारी है और यह काम जारी रहेगा
शहर क़ाज़ी के पुत्र मौलाना मोहम्मद मियां कादरी सिद्दीकी ने कहा कि हज़रत ख्वाजा कड़क शाह अब्दाल ने पूरी आयु दीन और समाज की सेवा की थी इसीलिए आज उनके देहांत को 700 साल से ज्यादा हो गए मगर उनसे प्रेम करने वाले लोगों की गिनती कम नहीं हुई और न होगी। उन्होंने बताया कि इस मेडिकल कैंप में शुगर ब्लेड प्रेशर जुखाम बुखार दंत रोग नेत्र रोग एवं अन्य प्रकार के रोगियों को नी:शुक्ल दवा बांटी गईं इस मौके पर डॉक्टर एम ए सिद्दीक़ी फिजिशियन डॉक्टर मोहम्मद रेहान डॉक्टर मोहम्मद अमान मोहम्मद आमिर हाफ़िज़ ज़हीर मोहम्मद राशिद मोहम्मद उमर हाफ़िज़ मोहम्मद शाहनवाज मोहम्मद गुफरान मोहम्मद नदीम मोहम्मद सरताज मोहम्मद कौसर खान अहमद खान मौजूद रहे

More Stories
दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष
लखनऊ 20 अप्रैल 26*अधिवक्ता समरसता प्रीतिभोज में उमड़ा समर्थन, अनुज बाजपेई के पक्ष में बना मजबूत माहौल*