April 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी16जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी16जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

[16/01, 7:07 pm] +91 99191 96696: *दहेज लोभियों ने विवाहिता को मार पीट कर घर से भगाया*

*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के बेरूआ गांव का रमेश दिवाकर ने अपनी लड़की मनीषा देवी की शादी 4 वर्ष पूर्व पिन्टू दिवाकर पुत्र मुन्नू दिवाकर निवासी समसपुर थाना चरवा के साथ अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर अपनी लड़की की विदाई किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति समेत ससुराली जनों ने विवाहिता से दहेज में एक लाख रुपए नगद व एक भैंस की मांग करने लगे। विवाहिता ने अपने माता-पिता से ससुराली जनों के द्वारा दहेज मांगने की बात कही तो विवाहिता के माता-पिता ने विवाहिता के ससुराल जाकर ससुराली जनों से कहा कि मैं अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया हूं। अब मैं दहेज देने में अस्मर्थ हूं किसी भी प्रकार का कोई दहेज नहीं दे पाऊंगा। कुछ दिन तक विवाहिता के ससुराली जनों ने विवाहिता को प्रताड़ित नहीं किया। 10 जनवरी को विवाहिता के पति सहित ससुराली जनों ने उक्त दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के पति समेत ससुराली जनों ने मार पीट कर घर से भगा दिया है । विवाहिता अपने दुधमुंही बच्ची को लेकर अपने माइका जाकर आप बीती बतायी। विवाहिता के पिता ने विवाहिता को अपने साथ लेकर घर गया तो विवाहिता के पति समेत ससुराली जनों ने विवाहिता व विवाहिता के पिता को भी मार पीट कर घर से भगा दिए हैं। विवाहिता अपने पिता के साथ चरवा थाना पहुंच कर पति समेत ससुराली जनों के विरुद्ध लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगायी।

[16/01, 7:07 pm] +91 99191 96696: *श्रीराम चरणपादुका” का दर्शन कर भाव-विभोर हुए जनपदवासी*

*कौशाम्बी।* रामोत्सव अयोध्या-2024 के अन्तर्गत “श्रीराम चरणपादुका रथ” यात्रा का आगमन यमुना पुल, महेवाघाट, कौशाम्बी में होने पर सांसद विनोद सोनकर, अध्यक्षा जिला पंचायत श्रीमती कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायकगण लाल बहादुर संजय गुप्ता शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी एवं भरवारी श्रीमती कविता पासी तथा जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं भोले शंकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दर्शन व पूजा-अर्चन कर पुष्प वर्षा किया, इससे पूरा माहौल राममय हो गया।

श्रीराम चरणपादुका रथ यात्रा का कांशीराम गेस्ट हाउस, ओसा में आगमन पर भारी संख्या में जनपदवासियों ने दर्शन व पूजा-अर्चन कर पुष्प वर्षा किया। इस अवसर पर कांशीराम गेस्ट हाउस, ओसा में कलाकारों ने भक्तिमय संगीत एवं भजन कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, इससे सभी भक्ति रस में सराबोर हो गयें तथा कई श्रद्धालू भाव-विभोर हो उठें।श्रीराम चरणपादुका रथ यात्रा बैरागीपुर, टिकरा चौराहा, हिनौता, अजरौली चौराहा, कुमिहावां, सरसवॉ, भरसवा मोड, टेंवा, ओसा, समदा चौराहा, नियामतपुर चौराहा, तेलईया टीकुर, मूरतगंज, इमामगंज, काजीपुर, कोइलहा होते हुए जनपद प्रयागराज में प्रस्थान किया श्रीराम चरण पादुका रथ यात्रा का जनपद में विभिन्न स्थानों-बैरागीपुर चौराहा, हिनौता, सरसवां, टेंवा, कांशीराम गेस्ट हाउस ओसा, समदा, कादीपुर, बाबा टीवीएस चौराहा भरवारी हीरोहोण्डा चौराहा, सकाढ़ा चौराहा एवं मूरतगंज आदि स्थानों पर जनपदवासियों ने दर्शन एवं पुष्पवर्षा किया।

श्रीराम के उत्तम चरित्र, आचरण, वचनबद्धता एवं भाईयों के आपसी अपार प्रेम, समर्पण, सेवा भावना एवं कर्तव्य परायणता से जनसामान्य को अवगत कराने के लिए “रामोत्सव अयोध्या-2024“ के अन्तर्गत श्रीराम चरणपादुका यात्रा का आयोजन श्रीराम वनगमन पथ पर किया जा रहा है। यात्रा दिनांक 15 जनवरी 2024 को भरतकूप, जनपद-चित्रकूट से प्रारम्भ होकर जनपद-चित्रकूट, कौशाम्बी (मंझनपुर), प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, नन्दीग्राम से होते हुए श्री अयोध्या जी में दिनांक 19 जनवरी 2024 को सम्पन्न होगी।

[16/01, 7:11 pm] +91 99560 44608: *अधूरे कार्यक्रम में ही उखाड़ ले गया सजावट*

*कोखराज कौशाम्बी* श्री राम चरण पादुका के जाते ही नगर पालिका के कर्मचारियों ने तत्काल लपेटे गए भगवा रंग के कपड़े को तुरंत खोल कर उठा ले गए अधूरे कार्यक्रम में ही सजावट को उखाड़ ले जाने के बाद चारों तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म था प्रभु श्री राम के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अभी नहीं पूरी हुई है अभी यात्रा का आयोजन चल रहा है लेकिन सजावट के लिए लगाए गए सामानों को निकलना शुरू कर दिया गया है जबकि एडीओ पंचायत से बात करने पर जानकारी मिली कि ग्राम पंचायत के सहयोग से लगवाया गया लेकिन लूटने की आदत से मजबूर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को किसने आदेश दिया है क्या जिलाधिकारी इस कृत्य पर कार्यवाही करेंगे जबकि 22 जनवरी तक यह सजावट लगाने को कहा गया था सकाढा तिराहा पर सजावट का सामान उतारते हुए देखा गया है।

[16/01, 7:15 pm] +91 99191 96696: *आवारा बंदरों एवं छुट्टा जानवरों से निजात दिलाए प्रशासन….अजय सोनी*

*सकिपा के तत्वावधान में मंगलवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम कलुआपुर एवं सुदीन का पूरा में हुई चौपाल*

*कौशाम्बी।* समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे मंगलवार को ब्लॉक सिराथू के ग्राम कलुआपुर एवं सुदीन का पूरा में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में तमाम ग्रामीण और किसान, नवजवान शामिल हुए। इस अवसर पर लोगों को पार्टी नेताओं ने संबोधित किया।
अपने संबोधन में पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि क्षेत्र में आवारा बंदरों एवं छुट्टा जानवरों से लोग परेशान हैं। आए दिन लोग बंदरों के उत्पात के चलते चोटिल हो रहे है और लोगो को हमेशा बंदरों का डर लगा रहता है। ग्राम उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द, कलुआपुर, सुदीन का पूरा, जगन्नाथपुर आदि गांवों में आवारा बंदरों से लोगों को दिनभर डर बना रहता है।

इसी तरह छुट्टा जानवरों से किसान परेशान है। रात रात भर किसान खेतों की रखवाली करने में लगे रहते हैं और बावजूद इसके किसानो की फसल छुट्टा जानवर चर रहे हैं। आगे कहा कि ग्राम खनवारी, जियापुर, नादिन का पूरा, नारा, जुवरा आदि में छुट्टा जानवरों से लोग खासे परेशान हैं।

इस संबंध में अजय सोनी ने जिला प्रशासन और जिम्मेदारों से मांग की है कि क्षेत्र के लोगों को आवारा बंदरों एवं छुट्टा जानवरों से निजात दिलाए। आगे कहा कि जल्द ही आवारा बंदरों एवं छुट्टा जानवरों से क्षेत्रीय लोगों को निजात नही मिली तो समर्थ किसान पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर लवकुश सिंह, बीरभान सिंह, संदीप सिंह, शुभम सिंह, देवनाथ सिंह, गुलाब पटेल, भानू प्रताप पटेल, आदित्य तिवारी, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।

[16/01, 7:17 pm] +91 99191 96696: *उलाहना देने पर दबंगों ने मां बेटे को पीटा*

*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के रायभान का पूरा गांव की कबूतरी देवी पत्नी स्व० जस्मन ने दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 जनवरी को 4 बजे शाम को मेरा लड़का धर्मेंद्र अपने मवेशियों की चरही में मिट्टी लगा रहा था। उसी समय गांव का लाला पुत्र विधायक पीड़ित के ऊपर साइकिल चढ़ा दिया। जिससे पीड़ित का लड़का लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने अपने चोटहिल लड़का के साथ उक्त दबंग के घर जाकर उलाहना देने गयी तो उक्त दबंग ने अपने अपने भांजे के साथ मिलकर पीड़ित व लड़के को पुनः मार पीट कर घर से भगा दिया है। पीड़ित ने अपने लड़के के साथ चरवा थाना पहुंच कर दो लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। शिकायती प्रार्थना पत्र पाते ही चरवा पुलिस जांच में जुट गई है।

[16/01, 7:19 pm] +91 99560 44608: *आराजी में लगाए गए सीसम के हरे पेड़ो को नगर पंचायत अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ कोहरे में कटवाया*

*कौशाम्बी* नगर पंचायत चरवा के अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर 3 (चरवा खुर्द) फूल चन्द्र पासी पुत्र स्व० राम भजन ने अपनी आराजी भूमि पर लगभग 25 वर्षों पहले सीसम के कई पेड़ लगाया है। पीड़ित ने दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 जनवरी को नगर पंचायत चरवा के अध्यक्ष अपने बड़े भाई व दर्जनों समर्थकों के साथ जाकर कोहरे में पीड़ित के सीसम के तीन हरे व दो सूखे पेड़ बेशकीमती काट कर नगर पंचायत की ट्राली से उठा लाए हैं। पीड़ित को लोगों के द्वारा जानकारी हुई कि नगर पंचायत अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ सीसम के पेड़ को कटवा कर उठवाए जा रहा है। पीड़ित मौके पर जाकर नगर पंचायत अध्यक्ष व समर्थकों को मना किया कि हमारे सीसम के हरे पेड़ो को मत काटो, इतने में समर्थक आग बबूला हो गये । पीड़ित को गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग आया। पीड़ित ने चरवा थाना पहुंच कर नगर पंचायत अध्यक्ष व भाई सहित दर्जनों समर्थकों के विरुद्ध लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगायी है। शिकायती प्रार्थना पत्र पाकर चरवा पुलिस ने पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

[16/01, 7:54 pm] +91 96485 18828: *चायल तहसील प्रशासन रात के अंधेरे में बांट रहा कम्बल*

*चायल कौशाम्बी* हाड़ कपा देने वाली ठंड में सरकार के निर्देश पर कंबल बांटने में भी चायल तहसील में खेल हो रहा है दिन के उजाले में कम्बल लेने के लिए गरीब कमजोर तहसील के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें कम्बल नहीं मिल रहा है और रात के अंधेरे में नायब तहसीलदार कुछ खास लोगों को कम्बल देकर कम्बल वितरण योजना को पूरा कर रहे हैं जिससे गरीब कमजोर लोगों में सरकारी व्यवस्था के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

Taza Khabar