कौशाम्बी16जनवरी24*पढ़ना लिखना हमारे जीवन का सहारा है, ये अधिकार हमारा है* _ *विद्यासागर मौर्य*
*कौशाम्बी* भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस के अवसर पर एमएफजी फाउंडेशन के द्वारा एजुकेशनल समिट-2024 का आयोजन लाजपत ऑडिटोरियम लाजपत नगर दिल्ली में हुआ जिसमें कौशांबी के गायक विद्यासागर मौर्य ने मां सावित्रीबाई फुले के शिक्षा के लिए बलिदानों और उनके योगदान की झलक पर गीत गाकर सबको मंत्र मुक्त कर दिया साथ ही सुपरहिट गीत “मौर्य वंश सम्राट अशोक, प्रियदर्शी जो है तीनों लोक” जैसे ही गया पूरा ऑडिटोरियम तालिया से गूंज उठा लोगों के अंदर जोश हुआ उत्साह भर गया। इसके अतिरिक्त अपने स्व रचित गीत”सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, गीत ” से लोगों को जागरूक किया विद्यासागर मौर्य को फाउंडेशन द्वारा बेस्ट सिंगर का अवार्ड दिया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीमा समृद्धि कुशवाहा (वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ‘निर्भया कांड’) रहीं। कार्यक्रम आयोजन
दिनेश मौर्य एमएफजी संस्थापक एवं संचालन चित्रकार व अधि. ओमप्रकाश मौर्य ने किया

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*