कौशाम्बी16अक्टूबर23*लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के डीएम ने दिये निर्देश*
*आर0सी0 वसूली में प्रगति लाने के दिये निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर विभाग, खनन, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, विद्युत एवं नगर निकायों में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति कम पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने वाणिज्यकर, आबकारी एवं परिवहन आदि सम्बन्धित अधिकारियों को और अधिक प्रवर्तन कार्य करने तथा जिला आबकारी अधिकारी को अवैध शराब के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही करने के निर्देश दियें। उन्होंने प्रवर्तन कार्य में लापरवाही बरतने पर उपायुक्त वाणिज्यकर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को तहसीलदार से समन्वय कर आर0सी0 वसूली में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दियें। उन्होंने तहसीलदारों को अमीनों के साथ बैठक कर आर0सी0 वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दियें। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि ओवर बिलिंग करने वाले कर्मियों को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ0 विश्राम, सभी उप जिलाधिकारीगण व तहसीलदार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
बलसाड़ गुजरात23जुलाई26*गुजरात के वलसाड जिले में लगातार बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है..हर जगह बस पानी ही पानी है।
चंडीगढ़23जुलाई26*हरियाणा के 4400 कंप्यूटर फैकल्टी-लैब अटेंडेंट को बड़ी राहत:कल तक जारी होगी 2 माह की रुकी सैलरी,
कानपुर नगर23जुलाई26*धरना भी था, नारे भी थे, मुस्कान भी कमाल,कानपुर की राजनीति में चल पड़ा “पुलिस बनाम नेता” का नया धमाल।*