कौशाम्बी16अक्टूबर23*राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता प्रतिनिधित्व के लिए कौशांबी के दो छात्र चयनित*
*कौशाम्बी* जिला शतरंज खेल संघ और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयु वर्ग 9 जिला शतरंज सेलेक्शन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर को विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर में हुआ प्रतियोगिता चार चरणों में की गई जिसके परिणाम में पहले स्थान पर एम वी कान्वेंट के श्री हरि दूसरे स्थान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के पार्थ केसरवानी तीसरे स्थान पर अर्नव सिंह चौथा स्थान विष्णु भगवान के शक्ति यादव को मिला बालिका वर्ग में पहले स्थान पर विष्णु भगवान की परी यादव दूसरे स्थान पर विष्णु भगवान की अन्नया कुशवाहा तीसरे स्थान पर विष्णु भगवान की आरू पाण्डेय रही इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया
सचिव राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के पहले दो खिलाड़ियों का चयन कानपुर में हो रही आयु वर्ग 9 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कौशांबी का प्रतिनिधित्व करेंगे पुरस्कार वितरण समारोह में विघालय के प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में सचिव राघवेन्द्र शुक्ल राकेश मालवीय, नकुल तिवारी, कुमार सौरभ आदि मौजूद रहे

More Stories
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।
कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO