कौशाम्बी16अक्टूबर23*बेनीराम कटरा में जाम से जूझ रही जनता*
*कौशाम्बी।* सराय अकील थाना क्षेत्र के बेनीराम कटरा चौराहा पर प्रतिदिन घण्टो वाहनों का जाम लगता है एक बार जाम खत्म हुआ तो दोबारा फिर कुछ देर बाद जाम शुरू हो जाता है इस जाम से आम जनमानस परेशान रहते हैं लेकिन उसके बाद भी मौके पर बेनीराम कटरा पुलिस चौकी स्थापित होने के बाद पुलिस जाम को हटाने का प्रयास नहीं करती है सड़क मार्ग पर फल फ्रूट आदि की दुकान लगाई जाती हैं सब्जी चाट के ठेले भी सड़क के किनारे खड़े होते हैं ग्राहकों का वाहन सड़कों पर खड़ा हो जाता है जिससे कई कई घंटे सड़क पर जाम लग जाता है आने जाने वाले लोगों को दिक्कत होती हैं आधी सड़क को घेरकर फल फ्रूट चाट सब्जी आदि की लगने वाली दुकान और उनके ग्राहक जाम बढ़ाने में सहायक है
ईरिक्शा वाले भी मनमानी करते हैं जहां मर्जी हुई ईरिक्सा खड़ा कर सवारी भरने लगते है प्राइवेट बस चालक आधी सड़क घेरकर सवारी चढ़ाते उतरते हैं जिससे चौराहे पर पूरे दिन जाम बढ़ जाता है लेकिन इन पर रोक कौन लगाए स्थानीय पुलिस लापरवाह बनी हुई है या फिर कुछ रुपए की वसूली के चलते चालकों पर कार्रवाई करने के लिए स्थानीय पुलिस तैयार नहीं है इलाके के लोगों ने पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चौराहे पर लगने वाले लाइलाज जाम को खत्म कराने की मांग की है।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*