कौशाम्बी15मार्च24*भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन*
*प्राचार्य ने कहां कि प्रबंधक के कुशल मार्ग निर्देशन में महाविद्यालय बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है*
*भरवारी कौशाम्बी* भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में 15 मार्च को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2023_ 24 का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मान सिंह यादव ,सदस्य , विधान परिषद ,उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप सक्सेना और डॉ कृष्ण स्वरूप आनंदी ,पूर्व विभागाध्यक्ष ,गणित विभाग ,आई ई आर टी , प्रयागराज रहे। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत नृत्य, नृत्य नाटिका की प्रस्तुति द्वारा उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। महाविद्यालय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।
महाविद्यालय के खेल कूद प्रभारी डॉ. योगेश मिश्र ने महाविद्यालय में निर्माणाधीन खेल कूद मैदान की चर्चा की । इस निर्माणाधीन खेल कूद मैदान के पूर्ण स्वरूप ग्रहण करने हेतु सबसे सहयोग की अपेक्षा डॉ योगेश मिश्र ने की। इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर मानसिंह यादव सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश में बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है जो हमें जीवन समर में लड़ने को संबल प्रदान करता है विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप सक्सेना ने महाविद्यालय के प्राचार्य को बधाई दिया और उन्होंने कहा कि उनके कुशल मार्ग निर्देशन में महाविद्यालय बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है। विशिष्ट अतिथि डॉ कृष्ण स्वरूप आनंदी ने इस महाविद्यालय के गौरवमय अतीत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महाविद्यालय इस क्षेत्र का गौरव प्रतीक है। उन्होंने इसके उत्तरोत्तर विकास की मंगल कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो प्रबोध श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं से विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित होने की अपेक्षा की तथा आशा किया कि महाविद्यालय दिन प्रतिदिन विकास के पथ पर अग्रसर होगा। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर विवेक कुमार त्रिपाठी ने किया आज ही महाविद्यालय में आयोजित हो रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन समारोह भी संपन्न हुआ। महाविद्यालय इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी प्रोफेसर सतीश चंद्र तिवारी ने किया।

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट