कौशाम्बी15नवम्बर23*भगवान श्रीराम के राजतिलक होते ही रामलीला का हुआ समापन*
*अंतिम दिन की लीला में मेघनाद, कुंभकर्ण, रावण वध सहित भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला दिखाई गई*
*कौशाम्बी।* सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग में चल रही रामलीला के अंतिम दिन भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला दिखाई गई। भगवान श्रीराम के राजतिलक होने के साथ ही रामलीला का समापन हो गया।
अंतिम दिन की लीला मेघनाद लक्ष्मण संग्राम से शुरू हुई। हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने से लक्ष्मण की मूर्छा समाप्त हुई। इसके बाद दुबारा लक्ष्मण और मेघनाद का संग्राम हुआ जिसपर लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया। इसके बाद रावण ने कुंभकर्ण को युद्ध करने के लिए भेजा। कुंभकर्ण और भगवान श्रीराम के बीच युद्ध हुआ जिसपर भगवान श्रीराम ने कुंभकर्ण का वध कर दिया। अंत में रावण युद्ध करने आया। जिसपर राम रावण युद्ध हुआ। विभीषण द्वारा रावण के नाभि में अमृत होने की बात बताने पर भगवान श्रीराम ने उसके नाभि में वाण मारा जिसके कारण रावण का अंत हो गया। इसके बाद भगवान श्रीराम माता सीता जी सहित लक्ष्मण और हनुमान जी को लेकर वापस अयोध्या लौटे। अयोध्या आने पर भगवान श्रीराम का राजतिलक हुआ और इसी के साथ रामलीला का समापन हो गया।
रामलीला के समापन अवसर पर मेला और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय सोनी ने कार्यक्रम में शामिल रहे लोगों का आभार जताया साथ ही भगवान श्रीराम जी से सभी के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र दिवाकर, गुड्डू केसरवानी, बिनोद सोनी, कल्लू केसरवानी, ज्ञान केसरवानी, जीतू केसरवानी, डॉ अरविंद मौर्य, शिवम सोनी आदि मौजूद रहे।

More Stories
प्रतापगढ़18 फ़रवरी 26*जनपद में बनने जा रही प्रदेश की पहली महिला यूनिवर्सिटी, विधानसभा अध्यक्ष करेंगे शिलान्यास* ….
लखनऊ 18 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी 26*डीएम ने एकलव्य छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, छात्रों से की बात