[15/01, 6:09 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *मामूली विवाद के बाद फांसी के फंदे से झूले पिता पुत्र*,
*पिता का जिला अस्पताल और पुत्र का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज*!
*कौशाम्बी* जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात मामूली बात को लेकर पिता पुत्र के बीच विवाद हो गया, एक दूसरे को धमकी देते हुए दोनों ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, परिजनों ने किसी तरह दोनो को बचाया और पिता को मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं बेटे का सिराथू के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सैनी कोतवाली के करनपुर निवासी सुनील कुमार उर 48 वर्ष मेहनत मजदूरी करके परिजनों का भरण पोषण करते है, रविवार की शाम को मामूली सी बात को लेकर सुनील के बेटे अनुज से कहासुनी हो गई।इसके बाद बात इस कदर बिगड़ी की दोनों मारपीट पर आमादा हो गए थे।परिजनों के समझाने पर दोनों लोग शांत हुए लेकिन पिता ने यह कहते हुए धमकी दी कि वह अपनी जान दे देगा। इसके बाद बेटे अर्जुन ने भी कहा वह भी आज के बाद जिंदा नहीं रहेगा। इसके बाद दोनों फांसी पर लटक गए। परिजनों ने किसी तरह दोनों को फांसी के फंदे से नीचे उतारा, और गंभीर हालत में दोनों को सिराथू कस्बे के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टर ने बेटे को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया और सुनील कुमार को मंझनपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[15/01, 6:12 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *किसानों को सिंचाई के लिए विभिन्न क्षमता के मिलेंगें 205 सोलर पम्प*
*कौशाम्बी* प्रधानमंत्री कुसुम योजनान्तर्गत जनपद में सिंचाई की समस्या से जूझ रहे किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा पुनः वर्ष 2023-24 में मामूली कीमत पर सोलर पम्प उपलब्ध कराया जायेंगा। शासन की ओर से जिले को 205 सोलर पम्प आवंटित हुए हैं। इसका लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से प्रदान किया जायेगा।
यह जानकारी उप कृषि निदेशक ने देते हुए बताया कि कृषकों द्वारा इसका लाभ प्राप्त करनें के लिए दिनांक 16 जनवरी, 2024 को मध्यान्ह् 12ः00 बजे से लक्ष्य की समाप्ति तक विभागीय वेबसाइट पर ’’अनुदान पर सोलर पंप के लिए बुकिंग करें’’ लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग की जायेगी। योजना का लाभ उठाने के लिए कृषकों का विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। कृषकों को ऑनलाइन बुकिंग के साथ रू0 05 हजार टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। टोकन कन्फर्म करनें के एक सप्ताह के अन्दर कृषकों को अवशेष कृषक अंश की धनराशि का ऑनलाइन टोकन जनरेट कर चालान द्वारा इण्डियन बैंक की किसी भी शाखा में अथवा ऑनलाइन जमा करना होगा, अन्यथा कृषक का चयन स्वतः निरस्त हो जायेगा एवं टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जायेगी।
किसानों की आय दोगुना करनें के लिए सरकार संकल्पबद्ध है, इसके लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत शासन द्वारा जनपद में तीन हार्स पावर डीसी के 45, तीन हार्स पावर एसी के 40, पॉंच हार्स पावर एसी के 90, साढ़े सात हार्स पावर एसी के 15 व दस हार्स पावर एसी के 15 कुल 205 सोलर पंप 60 प्रतिशत अनुदान पर किसानों की सुविधाओं के लिए लगाया जायेगा। सोलर पंप के तीन व पॉंच हार्स पावर हेतु 6 इंच तथा साढ़े सात व दस हार्स पावर हेतु 8 इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है। किसान की स्वयं की बोरिंग होगी। सत्यापन के समय उपयुक्त बोरिंग न पाये जानें पर टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जायेगी एवं आवेदन निरस्त हो जायेगा।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[15/01, 6:42 pm] +91 88401 88542: *दलित युवक को दबंग ने पीटा रिपोर्ट दर्ज*
*महगांव कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव निवासी बृजेश पुत्र स्व० पराग सरोज ने संदीपन घाट थाना प्रभारी को लिखित शिकायती प्रार्थना देकर बताया कि उसके ही गांव के रहने वाले एक दबंग ने उसे बेवजह जाति सूचक शब्द प्रयोग करते हुए भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए बेरहमी से लात घुसा और थप्पड़ ने मारने पीटने लगा तो बृजेश चीखने चिल्लाने लगा लोगो के आ जाने पर दबंग युवक ने उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए चला गया और कहा कि जाओ जहां जाना तुम मेरा कुछ नहीं बिगड़ पाओगे। पीड़ित बृजेश पुत्र स्व पराग ने मामले की लिखित सुचना संदीपन घाट थाना पुलिस दी और न्याय की गुहार लगाई। हालाकि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
[15/01, 6:44 pm] +91 99191 96696: *श्रीराम चरणपादुका यात्रा का 16 जनवरी को जनपद कौशाम्बी में होगा आगमन*
*कौशाम्बी।* श्रीराम चरणपादुका यात्रा का आगमन जनपद कौशाम्बी में 16 जनवरी 2024 को होगा। श्रीराम चरणपादुका यात्रा जनपद में यमुना पुल,बैरागीपर,टिकरा ,हिनौता,अजरौली चौराहा,कुमिहावा,सरसवॉ, भरसवा मोड, टेवा, ओसा चौराहा, समदा चौराहा, नियामतपुर चौराहा, तेलईया टीकुर, मूरतगंज, इमामगंज, काजीपुर, कोइलहा तथा पुरामुफ्ती होते हुए जनपद प्रयागराज में प्रस्थान करेंगी।
जनपद कौशाम्बी में श्रीराम चरणपादुका यात्रा का स्वागत स्थल-यमुना पुल, हिनौता, कांशीराम गेस्ट हाउस ओसा तथा सकाड़ा चौराहा चिन्हित किया गया है,आमजन इन्ही स्थलों पर श्रीराम चरणपादुका यात्रा का स्वागत कर सकते हैं, इन स्थलों के अलावा अन्य किसी भी स्थल पर यात्रा को रोक कर स्वागत न किया जाय, यात्रा पर पुष्प वर्षा कर सकते हैं श्रीराम के उत्तम चरित्र,आचरण,वचनबद्धता एवं भाईयों के आपसी अपार प्रेम,समर्पण,सेवा भावना एवं कर्तव्यपरायणता से जनसामान्य को अवगत कराने के लिए “रामोत्सव अयोध्या-2024“ के अन्तर्गत श्रीराम चरणपादुका यात्रा का आयोजन श्रीराम वनगमन पथ पर किया जा रहा है। यात्रा दिनांक 15 जनवरी 2024 को भरतकूप,जनपद-चित्रकूट से प्रारम्भ होकर जनपद-चित्रकूट,कौशाम्बी (मंझनपुर), प्रयागराज,श्रृंगवेरपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, नन्दीग्राम से होते हुए श्री अयोध्या जी में दिनांक 19 जनवरी 2024 को सम्पन्न होगी।
जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने श्रीराम चरणपादुका यात्रा के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था के लिए 36 अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी लगायी गई है तथा यात्रा कार्यक्रम के प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) एवं अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) होगें।
[15/01, 6:44 pm] +91 99191 96696: *14 जनवरी से 22 जनवरी तक राम मन्दिरों हनुमान मन्दिरों एवं वाल्मीकि मन्दिरों में दीपदान के साथ रामकथा प्रवचन*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा शासन के निर्देशानुसार श्रीराम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक जनपद के चिन्हित राम मन्दिरों, हनुमान मन्दिरों एवं वाल्मीकि मन्दिरों आदि में दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ रामकथा प्रवचन, अनवरत रामायण/रामचरित्र मानस का पाठ एवं सुन्दरकाण्ड आदि कार्यक्रम कराये जाने तथा नगर निकायों में नगर संकीर्तनों का आयोजन, जिसमें स्थानीय भजन/कीर्तन मण्डलियॉ को सम्मिलित करते हुए नगरों में राम मन्दिर रथ एवं कलश यात्रा का आयोजन कराये जाने के लिए अधिशासी अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को आदेश दिए गये है।
जिलाधिकारी ने इन कार्यक्रमों का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय, एवं विकास खण्ड स्तरीय समितियों का गठन किया है। उन्होंने आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेय जल, घ्वानि, प्रकाश,सूक्ष्म जलपान एवं दरी-बिछावन आदि की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कराने तथा कार्यक्रम में आम-जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित के निर्देश दिए है। वाल्मीकि रामायण में उल्लिखित श्रीराम जी के आदर्शो, मानव मूल्यों,सामाजिक पूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जन मानस को इस अभियान से जोड़ा जायेगा।
[15/01, 6:48 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: लखनऊ: ठंड को देखते हुए प्रदेश भर के अस्पतालों में एलर्ट
स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में एलर्ट किया घोषित
हृदय व सांस रोगियों के वार्ड में विशेष इंतजाम के निर्देश
स्वास्थ्य सचिव ने सभी डीएम को जारी किए निर्देश
चिकित्साधिकारियों को भी स्वास्थ्य सचिव ने दिए निर्देश
अस्पताल में सुविधा न होने की शिकायत पर होगी कार्रवाई.
[15/01, 6:50 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: प्रयागराज सहित प्रदेश में अगले तीन दिन रहें सावधान मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शीतलहर, घने कोहरे के लिहाज से अगले तीन दिन अहम है। शीतलहर के साथ कहीं-कहीं दिन भी अत्यधिक ठंडे हो सकते हैं।
प्रयागराज, अमरोहा, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बस्ती, बिजनौर, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, महाराजगंज, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, आगरा, अमेठी, औरैया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फरुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुरनगर, कासगंज, कौशांबी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदासनगर, उन्नाव व वाराणसी इससे ज्यादा प्रभावित होंगे।पश्चिम यूपी में आज पाले की चेतावनी भी है।
*शून्य से 50 मीटर तक दृश्यता*
कोहरे के चलते आगरा, प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर में दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई। हमीरपुर, फतेहगढ़ में 10, बलिया में 15, अलीगढ़, बहराइच में 30, हरदोई में 40, लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर, शाहजहांपुर में 50 मीटर तक दृश्यता रही।
[15/01, 6:56 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: सीतापुर चीनी मिल में बॉयलर में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों का तत्काल इलाज कराने के निर्देश दिए हैं. सीतापुर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सीतापुर में एक चीनी मिल में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई है और पांच घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.।
[15/01, 8:11 pm] +91 81156 50600: *चारपहिया ने साईकिल सवार को मारी टक्कर, साईकिल सवार गंभीर घायल*
*अझुवा कौशाम्बी* सैनी थाना अंतर्गत अझु वा बाजार के पास अज्ञात चारपाहिया वाहन ने साईकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे साईकिल सवार को गंभीर चोटें आ गयी। आस पास के लोग मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल छोटे लाल उम्र 48 वर्ष पुत्र स्व0 सुकुल को 108 एम्बुलेंस द्वारा सी एच सी सिराथू ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल मंझनपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में घायल छोटेलाल को सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो एम्बुलेंस में मौजूद 108 के ई एम टी योगेंद्र द्वारा ऑक्सीजन भी लगाया गया।छोटेलाल ग्राम सभा लोहँदा के रहने वाले हैँ। अझुवा बाजार से वापस अपने घर जा रहे थे।
[15/01, 8:15 pm] +91 99191 96696: *दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मार पीट कर घर से भगाया*
*कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बड़ा गांव का झरी पुत्र स्व० कलेशर ने अपनी लड़की कान्ती देवी की शादी अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर लगभग 4 वर्ष पूर्व राजेन्द्र पुत्र केशन निवासी काजू थाना चरवा के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति समेत ससुराली जन विवाहिता से दहेज कि मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुराली जनों ने विवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए मार पीट कर घर से भगा दिया। विवाहिता अपने माता-पिता के यहां जाकर आप बीती बताने लगी। पिता ने रिस्तेदारो की मदद से पंचायत के द्वारा विवाहिता को ससुराल भेज दिया था। 13 जनवरी को विवाहिता के पति समेत ससुराली जन फिर दहेज में मोटरसाइकिल, पच्चास हजार रुपए की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुराली जनों ने विवाहिता को मार पीट कर घर से भगा दिया। विवाहिता अपनी मां के साथ चरवा थाना पहुंच कर पति समेत ससुराली जनों के विरुद्ध नामजद्द लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। शिकायती प्रार्थना पत्र पाते ही चरवा पुलिस जांच में जुट गई है।
[15/01, 8:46 pm] +91 99191 96696: *14 जनवरी को सूर्य के राशि परिवर्तन करते ही शुरू होता है उत्तरायण, इसे कहते हैं देवताओं का दिन*
*मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होता है, यानी दक्षिण से उत्तरी गोलार्द्ध की ओर आना शुरू होता है। इससे रातें छोटी व दिन बड़े होने लगते हैं। धर्म ग्रंथों में उत्तरायण को देवताओं का दिन भी कहते हैं*
*मकर संक्रांति से जुड़ी विशेष बातें*
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 30-31 दिनों में राशि परिवर्तन करता है। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है। मकर संक्रांति से पहले सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध में होता है अर्थात भारत से दूर (भारत उत्तरी गोलार्द्ध में है)। इस समय सूर्य दक्षिणायन होता है इसी कारण यहां रातें बड़ी एवं दिन छोटे होते हैं तथा सर्दी का मौसम होता है। मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर आना शुरू हो जाता है। इस दिन से रातें छोटी एवं दिन बड़े होने लगते हैं व गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है। इसे उत्तरायण कहते हैं।
धर्म ग्रंथों के अनुसार सूर्य एक सौर वर्ष (365 दिन) में क्रमानुसार 12 राशियों में भ्रमण करता है। जब सूर्य किसी राशि में प्रवेश करता है तो उसे संक्रांति कहते हैं। जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।सूर्य का मकर राशि में जाना बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति से ही देवताओं का दिन शुरू होता है, जिसे उत्तरायण कहते हैं। इस बार मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी को होने से उत्तरायण भी इसी दिन से माना जाएगा।
धर्मग्रंथों में उत्तरायण को देवताओं का दिन तथा दक्षिणायन को देवताओं की रात कहा गया है। शास्त्रों में उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इसीलिए ये समय जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि के लिए विशेष है।मकर संक्रांति पर सूर्य की राशि में हुए परिवर्तन को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होना माना जाता है। ऐसा जानकर संपूर्ण भारत में लोगों द्वारा विविध रूपों में सूर्यदेव की उपासना व पूजा कर, उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाती है।
सूर्य की गति से संबंधित होने के कारण यह पर्व हमारे जीवन में गति, नव चेतना, नव उत्साह और नव स्फूर्ति का प्रतीक है क्योंकि यही वो कारक है जिनसे हमें जीवन में सफलता मिलती है।उत्तरायण का महत्व इसी तथ्य से स्पष्ट होता है कि हमारे ऋषि-मुनियों ने इस अवसर को अत्यंत शुभ और पवित्र माना है। उपनिषदों में इस पर्व को ‘देव दान’ भी कहा गया है।उत्तरायण को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र समय माना गया है। महाभारत में भी कई बार उत्तरायण शब्द का उल्लेख आया है। सूर्य के उत्तरायण होने का महत्व इसी कथा से स्पष्ट है कि बाणों की शैया पर लेटे भीष्म पितामह अपनी मृत्यु को उस समय तक टालते रहे, जब तक कि सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण नहीं हो गया। सूर्य के उत्तरायण होने के बाद ही उन्होंने अपने प्राण त्यागे।
स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने भी उत्तरायण का महत्व बताते हुए गीता में कहा है कि जब सूर्यदेव उत्तरायण होते हैं और पृथ्वी प्रकाशमय रहती है तो इस प्रकाश में शरीर का परित्याग करने से व्यक्ति का पुनर्जन्म नहीं होता, ऐसे लोग ब्रह्म को प्राप्त होते हैं। इसके विपरीत सूर्य के दक्षिणायण होने पर पृथ्वी अंधकारमय होती है और इस अंधकार में शरीर त्याग करने पर पुनर्जन्म लेना पड़ता है।

More Stories
पूर्णिया बिहार22अप्रैल26* वर्दी में रील बनाने वाली महिला थानेदार पर गिरी गाज, SP स्वीटी सहरावत ने किया सस्पेंड*
पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल 26* टोटो से 1.194 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार*
भागलपुर 22 अप्रैल 26*शरीर पर दर्जनों वार, पेट तक चीरा नवगछिया में दिल दहला देने वाली हत्या*