कौशाम्बी14सितम्बर24*अपनी मातृभाषा को हमें नहीं भूलना चाहिए–अनिल कुमार मिश्र*
*भरवारी कौशाम्बी* भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में शनिवार को हिन्दी दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हिन्दी हमारी मातृभाषा है इस पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र ने प्रकाश डाला और कहा अपनी मातृभाषा को हमें नहीं भूलना चाहिए और कहा ‘हिन्दी है हम वतन है हिन्दुस्तां हमारा ‘प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित हुई- कक्षा 6-8 वर्ग में मुस्कान,पुष्पांजलि केसरवानी एवं अर्पिता राय क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही।
कक्षा 9-12 वर्ग में प्रथम- शिवांगी तिवारी,दितीय- अनामिका सिंह एवं तृतीय-भास्कर रहे। प्रतियोगिता का आयोजन हिन्दी शिक्षक नागेंद्र द्विवेदी ने किया। सभी शिक्षकों ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अदा की। पुरस्कार वितरण प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र ने किया
More Stories
कानपुर नगर 25सितंबर 26*गणेश विसर्जन के जुलूस में बवाल, दो पक्ष भिड़े,दईमार बम चलने से कई युवक घायल,
पूर्णिया बिहार 25 सितंबर 26 *ब्राइट कैरियर स्कूल की अनूठी पहल : 30 टीबी रोगियों को दिया पोषण का सहारा*
मुजफ्फरनगर 25 सितंबर 26*ग्राम मुझेड़ा में अवैध पटाखों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप