[14/03, 7:21 am] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *5 वर्षों से दलाली करने वाला एक कथित नेता अप्रत्यक्ष रूप से डिप्टी सीएम का कर रहा विरोध*
*बालिकाओं की इज्जत से भी खेलने में इस कथित नेता पर लगे थे दाग*
*कौशांबी* जिला पंचायत के गेट में बैठकर 5 वर्षों से दलाली करने वाला एक कथित नेता अप्रत्यक्ष रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विरोध कर रहा है इस कथित नेता पर लगातार दलाली का आरोप है दल बदलू मौका परस्त यह कथित नेता लगातार विवादों से घिरा रहा है इन दिनों यह नेता फिर अपने बिरादरी के मतदाताओं को 80 प्रतिशत पलटने का दावेदारी कर रहा है जबकि नेता की स्थिति यह है कि इसके आगे पीछे दो-चार लोग साथ देने को तैयार नहीं है कुंडा क्षेत्र में पकड़ ना होने पर कौशांबी आने वाले इस नेता को भाजपा के कुछ नेताओं ने समर्थन करके 5 वर्षों से दलाली करने की छूट दे दी थी अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग कराने और लोगों को ठेका दिलाने और विभिन्न बड़े-बड़े काम का इसने दलाली का ठेका लेकर के करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है काले रंग के वाहन में यह नेता पूरे दिन मुख्यालय में घूमता है काले रंग के वाहन में चलने वाले इस नेता के कारनामे भी काले है बेरोजगार इस नेता के पास रोजी-रोटी का कोई साधन नहीं है लम्बी चौड़ी बात करते हुए यह नेता बीते दिनों मुख्यमंत्री से भी मिल चुका है सरकार और बड़े नेताओं के नाम पर दलाली इसका व्यवसाय था लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान यह नेता अपने बिरादरी के मतदाताओं का 80 प्रतिशत मतदान रातों-रात पलटने का ठेका लेकर दूसरे पार्टी के नेताओं को बरगला कर उनसे भी धन एठने के जुगाड़ में लगा है इस नेता की करतूत आम जनता जान रही है इसके स्वजातीय मतदाता भी इसके साथ आने को तैयार नहीं है बालिकाओं की इज्जत से भी खेलने में इस नेता पर दाग लगे थे लेकिन फिर भी चापलूस जैसी लंबी चौड़ी बात कर यह मतदाताओं के बीच हंसी का पात्र बन रहा है 80 प्रतिशत बिरादरी के मतदाताओं को रातों रात पलटने का ठेका लेने वाले इस नेता का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें यहां मुराई नाम के एक नेता के बारे में टिप्पणी कर रहा है अप्रत्यक्ष रूप से यह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बारे में बात कर रहा है 5 वर्षों में इसके द्वारा की गई दलाली के कारनामे की यदि शासन स्तर से उच्च स्तरीय जांच हुई तो दलाली करने वाले इस नेता को जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता है
*शशि भूषण सिंह पत्रकार अखण्ड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशाम्बी*
[14/03, 8:28 pm] +91 98391 01290: *तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में कई राउंड पलटी खाकर पलटी*
*दो सगे भाई घायल*
*कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में कई राउंड पलटी खाकर हाइवे के किनारे खेत में जाकर पलट गई,हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए,मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरमपुर निवासी दो सगे भाई कही से आ रहे थे और वापस अपने घर जा रहे थे,जैसे ही वह कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा पार किए तभी गिरसा के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और फिल्मी स्टाइल में कई राउंड में कलाबाजी खाकर खेत में जाकर पलट गई घटना में कार के परखच्चे उड़ गए,हालांकि गनीमत रही कि कार सवार दो युवक घायल हुए है कोई बड़ा हादसा अनाही हुआ,मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी,सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
*सुबोध केशरवानी अखण्ड भारत सन्देश समाचार पत्र मंझनपुर कौशाम्बी*
[14/03, 8:38 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *75 लीटर अवैध शराब के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशांबी* थाना करारी पुलिस उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त राज नारायण पुत्र गंगा दीन निवासी अंसारगंज थाना करारी जनपद कौशांबी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पक्ष अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया थाना महेवा घाट उप निरीक्षक अनुराग सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त फूलचंद निषाद पुत्र राम सजीवन निवासी मुबारकपुर थाना महेवाघाट जनपद कौशांबी को 18 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया थाना कड़ा धाम पुलिस उप निरीक्षक समरजीत वर्मा मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त लालमति पत्नी राधेश्याम निवासी अलीपुर जीता थाना कड़ा धाम जनपद कौशांबी को 12 लीटर अवध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया विधि कार्रवाई के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया थाना सराय अकिल पुलिस उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त शुभम अग्रहरी उर्फ गोरे पुत्र गेंदालाल निवासी पड़़रिया सुकवारा थाना कोखराज जनपद कौशांबी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया थाना पश्चिम शरीरा पुलिस उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त छोटेलाल पुत्र डहिरा निवासी ग्राम व थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशांबी को 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[14/03, 8:38 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *वाहन चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*
*कौशांबी* जनपद में चलाए जा रहे यातायात से संबंधित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्नथानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले के विरुद्ध साधन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान दो पहिया /चार पहिया वाहनों को चेक किया गया यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 142 वाहनों का ई चालान किया गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[14/03, 8:38 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *निरोधात्मक कार्यवाही में 19 अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशांबी* जनपद में अपराध के विरोध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना मंझनपुर से 02 थाना पश्चिम शरीरा से 02 थाना महेवा घाट से 02 थाना कोखराज से 01 थाना सैनी से 09 थाना मोहम्मदपुर पैंसा से 03 कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[14/03, 8:39 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने वाले अभियुक्त को अर्थदंड से दंडित किया गया*
*कौशांबी* थाना कोखराज पर पंजीकृत मु0अ0स0 655/17 धारा 279/337/338 भादवि से संबंधित अभियुक्त गोविंद नारायण पुत्र फूलचंद निवासी ग्राम दरवेशपुर थाना कोखराज जनपद कौशांबी को माननीय न्यायालय सीजेएम जनपद कौशांबी द्वारा शासन की प्राथमिकता के आधार पर अभियुक्तों को सजा दिलाने के क्रम में प्रभावी पैरवी करते हुए मानिरेटिंग सेल के माध्यम से अभियुक्त को ₹2500 के अर्थ दंड से दंडित किया गया अर्थ दंड न अदा करने पर 30 दिवस के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[14/03, 8:43 pm] Anil: *चौराहे पर जाम लगने से आए दिन होते है हादसे*
*यातायात व्यवस्था होमगार्ड जवानों के सहारे छोड़कर यातायात निरीक्षक और सिपाही बालू वसूली में मस्त*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौराहे पर ट्रैफिक की सुरक्षा में लगे ट्रैफिक पुलिस के गार्ड रोड पर लगे जाम पर ध्यान नहीं देते बल्कि कपड़ो की दूकान पर लगी भीड़ पर ध्यान देते हैं इसी लिए तो इन दिनों मूरतगंज चौराहे के आस पास प्रतिदिन दुर्घटना होती हैं। यातायात के निरीक्षक और सिपाही जाम को खत्म करने के बजाय पूरे दिन बालू वाहनों से वसूली में मस्त दिखाई पड़ते हैं
कौशाम्बी जनपद का सबसे विख्यात और व्यस्त बाजारों में से एक मूरतगंज चौराहा है जहां दिनभर रात भर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है और बड़ी मात्रा में रोड़ पर वाहनो की वजह से जाम लग जाते है। जिससे दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं ट्रैफिक पुलिस की ओर से केवल नाम चार के लिए एक दो होमगार्ड लगा दिए जाते है जिनको कोई नहीं सुनता हैं होमगार्ड की बात कोई नहीं सुनता है जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुरक्षा में तैनात होमगार्ड भी निष्क्रिय हो कर बैठ जाते है और कपड़ो की दूकान की सुरक्षा करने लगते हैं। इनका दोष नही है क्या ट्रैफिक की सुरक्षा होमगार्ड के भरोसे चल रहीं हैं सुबह से शाम तक कोई भी यातायात पुलिस का इंस्पेक्टर और उच्च अधिकारी नही दिखाई देते हैं।होमगार्ड भरोसे कहा तक यातायात व्यवस्था चलेगी
[14/03, 8:43 pm] +91 90562 79220: *सराय अकिल के व्यापारी ने धूम धाम से निकाली खाटू श्याम की शोभायात्रा*
*कौशांबी* नगर पंचायत सराय अकिल कस्बे के समस्त व्यापारी बंधुओ ने मिल कर खाटू श्याम की शोभायात्रा बड़े धूम धाम निकाली यह यात्रा करन चौराहा छेदीलाल केसरवानी के निवास से गल्ला मंडी सब्जी मंडी होते हुए फकीराबाद चौराहा हनुमान मंदिर तक गई जिसमे हंसते नाचते गाते हुए लोगो ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया फकीराबाद हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद यात्रा को पुनः शिव शक्ति धाम में लाया गया और वही पर समापन हुआ तत्पश्चात भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया सराय अकिल कस्बा के भक्तों ने जगह-जगह खाटू श्याम की शोभायात्रा में जलपान कराया थाना सराय अकिल की तरफ से जगह-जगह पुलिस फोर्स लगा कर शोभा यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराया गया इस दौरान राजेश केसरवानी श्याम केशरवानी शिव बाबू केशरवानी कामता प्रसाद चौरसिया छेदीलाल केसरवानी नगर अध्यक्ष अनूप सिंह वरिष्ठ पत्रकार नरोत्तम दास अग्रहरि कमलेश कुशवाहा डॉ आशीष श्रीवास्तव कृष्ण नारायण रस्तोगी शिव बाबू केसरवानी गौरी शंकर मोदनवाल मोतीलाल स्वर्णकार समाजसेवी कपिल पांडे रीमिक्स अग्रहरि द्वारिका केसरवानी राहुल केसरवानी दीपक अग्रहरि अजय कुमार एवम हजारों लोग उपस्थित रहे
[14/03, 8:58 pm] +91 99191 96696: *सीएम के निर्देश पर शुरू हुई पटाखा फैक्ट्री मौत की जांच बनी औपचारिकता*
*पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद पटाखा फैक्ट्री से कितना बरामद हुआ बारूद के सवाल पर निरुत्तर है अफसर*
*कौशाम्बी।* कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में 10 दिन पहले पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लाशों के ढेर लग जाने के मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया मुख्यमंत्री ने टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिया मुख्यमंत्री के निर्देश पर पटाखा फैक्ट्री की जाच शुरू हुई विस्फोट के बाद भी दर्जनों पटाखा फैक्ट्री जिले में अवैध तरीके से संचालित हो रही है कई दिन बीत जाने के बाद भी अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालन में दोषी अधिकारियों की चिन्हित नहीं किया जा सकता है अभी तक किसी दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई है जिससे जांच टीम की लचर व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है जिले के पश्चिमी छोर से लेकर पूर्वी छोर तक और उत्तरी छोर से लेकर दक्षिणी छोर तक विभिन्न कस्बो में अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन हो रहा है जहां भारी तादाद में बारूद का भंडारण है पटाखा फैक्ट्री की जांच के लिए अफसर की टीम पूरे दिन सड़क पर घूम रही है लेकिन हकीकत में उसकी जांच मुख्यमंत्री को गुमराह कर महज औपचारिकता तक सीमित रह गई है 5 दिन से शुरू हुई पटाखा फैक्ट्री की जांच में अभी तक उसे बारूद नहीं बरामद हो सका है जबकि कई दर्जन पटाखा फैक्ट्री अवैध तरीके से चल रही है जिनमें बड़ी तादाद में बारूद का भंडारण है।
पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस दिए जाने की बात पर प्रत्येक विभाग के अफसर का कहना कि जिला अधिकारी द्वारा लाइसेंस दिया गया लेकिन पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय के एक्सक्लूसिव विभाग द्वारा दिया जाता है जिला अधिकारी को लाइसेंस दिए जाने का कानून में कहा नियम है इसके सवाल पर भी अफसर निरूत्तर हो जाते हैं भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा एक्सक्लूसिव लाइसेंस दिए जाने के नियम के बावजूद जिले में कई दर्जन पटाखा फैक्ट्रियां अवैध तरीके से बीते कई वर्षों से संचालित हो रही है स्थानीय थाना पुलिस चौकी पुलिस श्रम विभाग अग्निशमन विभाग उद्योग निदेशालय के साथ-साथ तहसील के अधिकारियों की भूमिका सवालों में है बताया जाता है कि छोटे पटाखा बिक्री का लाइसेंस रिन्यूअल के नाम से पटाखा फैक्ट्री संचालकों से बड़ी वसूली होती है और इसी वसूली की जिंदा रखने के लिए हमेशा पटाखा निर्माण करने वालों को संरक्षण दिया गया जिससे उन्होंने पटाखा बिक्री के साथ नियम विरुद्ध पटाखा का निर्माण शुरू कर दिया है सुरक्षा के व्यापक प्रबंध न होने से लगातार विस्फोट की घटनाएं हो रही है और निर्दोष लोगों की मौत हो रही है अवैध तरीके से संचालित पटाखा फैक्ट्री को बंद कराया जाना होगा निर्दोषों के मौत को रोकना होगा लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू हुई जांच के बाद भी अभी तक ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है पटाखा फैक्ट्री संचालन करने वालों से वसूली के चलते उन्हें बचाने के प्रयास हो रहा है योजना में वसूली में लगे लोगों को चिन्हित करना होगा उन पर कठोर कार्रवाई करनी होगी तब पटाखा फैक्ट्री के संचालक को शासन प्रशासन रोकने में सफल होगा वरना प्रशासन की कार्यवाही की धज्जियां उड़ाने में वसूली में लगे लोग पीछे नहीं रहेंगे।
[14/03, 9:14 pm] +91 98391 01290: *भाई संग भैंस चराने गए बालक की गंगा के सोता में डूबने से हुई मौत*
*टेढ़ीमोड़ कौशाम्बी* कोखराज थाना के हिसामपुर परसखी गांव का ज्ञानचंद पटेल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे उसका बेटा सचिन 10 साल और गोलू 6 साल भैंस लेकर गंगा की कछार मजरा सुखऊ का पूरा की तरफ चराने ले गए। भैंस चराते चराते बड़ा भाई गांव के किनारे से बह रहे गंगा के सोते से आगे निकल गया। छोटा वही पर खड़ा रह गया। काफी देर बाद जब बड़ा भाई भैंस लेकर वापस आया तो छोटे को वहां पर न देखकर घबरा गया। सचिन न घर आकर परिजनों को जानकारी दी जिस पर परिजन और ग्रामीण जाकर पानी भरे सोते में खोजबीन करने लगे। इस बीच पिता की सूचना पर शहजादपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव के गोताखोर लड़के ननकू, दिनेश कुमार, अंकित कुमार सरोज, कारण सिंह, शुभम पटेल ने घंटो खोजबीन के बाद जाल के माध्यम से बच्चे का शव बाहर निकाला। शव को देख परिवार में रोना पिटना मच गया। इनके अलावा ज्ञानचंद्र के दो और बच्चे हिमांशु 12 साल और नैना सात साल हैं।
[14/03, 10:06 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: दिल्ली
देशभर में पेट्रोल डीजल हुआ सस्ता
पेट्रोल-डीजल 2 रुपए प्रति लीटर सस्ता
पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपए घटाए गए
कल सुबह 6 बजे से लागू होंगे घटे दाम
दिल्ली में डीजल का रेट 87.62 प्रति लीटर होगा
दिल्ली में पेट्रोल का रेट 94.72 प्रति लीटर होगा
[14/03, 10:09 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *दो डंपरों की हुई आपस में टक्कर, टक्कर के बाद लगी आग,चालक और खलासी की जलकर मौत, 3 घंटे तक हाईवे पर लगा रहा जाम*
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार तड़़के भीषण सड़़क हादसा हुआ।ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव में हाईवे पर दो डंपर आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों डंपर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दोनों डंपर धू-धूकर जलने लगे।हादसे में गिट्टी लदे डंपर के चालक और खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे डंपर के चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई।
हादसे की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों अधजले शवों को बाहर निकाला।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद शार्ट सर्किट से आग लगी।हादसे के बाद तीन घंटे तक बांदा-टांडा हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।पुलिस ने बहुआ कस्बे से गाजीपुर और बिंदकी मार्ग की ओर रूट डायवर्जन किया।दोनों डंपरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।खबर लिखे जाने तक चालक और खलासी के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस वाहन नंबर के जरिये शवों की शिनाख्त करने में प्रयास में जुटी है।
थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि बांदा-टांडा मार्ग पर दो डंपरों में भिड़ंत हुई।भिड़ंत के चलते डंपर में भीषण आग लग गई,जिससे एक डंपर के ड्राइवर और क्लीनर की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराई जा रही है।
[14/03, 10:14 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *‼️लखनऊ-यूपी विधान परिषद से जुड़ी बड़ी खबर, सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, बीजेपी से 7 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, सपा से 3 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित.*
प्रत्याशियों को आज मिलेंगे प्रमाण पत्र
सुभासपा से बिच्छेलाल राजभर निर्विरोध निर्वाचित
अपना दल एस से आशीष पटेल निर्विरोध निर्वाचित
RLD की तरफ से योगेश चौधरी निर्विरोध निर्वाचित
बीजेपी से विजय बहादुर पाठक निर्विरोध निर्वाचित
महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया निर्विरोध निर्वाचित
मोहित बेनीवाल,धर्मेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित
बीजेपी से संतोष सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित
सपा से गुड्डू जमाली,बलराम यादव निर्विरोध निर्वाचित
सपा से किरण पाल कश्यप भी निर्विरोध निर्वाचित*‼️लखनऊ-यूपी विधान परिषद से जुड़ी बड़ी खबर, सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, बीजेपी से 7 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, सपा से 3 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित.*
प्रत्याशियों को आज मिलेंगे प्रमाण पत्र
सुभासपा से बिच्छेलाल राजभर निर्विरोध निर्वाचित
अपना दल एस से आशीष पटेल निर्विरोध निर्वाचित
RLD की तरफ से योगेश चौधरी निर्विरोध निर्वाचित
बीजेपी से विजय बहादुर पाठक निर्विरोध निर्वाचित
महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया निर्विरोध निर्वाचित
मोहित बेनीवाल,धर्मेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित
बीजेपी से संतोष सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित
सपा से गुड्डू जमाली,बलराम यादव निर्विरोध निर्वाचित
सपा से किरण पाल कश्यप भी निर्विरोध निर्वाचित
[14/03, 10:14 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: ब्रेक/Stf
यूपी Stf को मिली सफलता, उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती में चयन दिलाने व समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के एवज़ में पैसे लेकर ठगी करने वाले बैंक कर्मचारि को किया गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती में चैन दिलाने व समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के एवज़ में पैसे लेकर ठगी करने वाले बैंक कर्मचारी आशुतोष कुमार गुप्ता जो की जनपद बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है और हाल पता आईआईएम रोड लखनऊ का रहने वाला है
पकड़े गए अभियुक्त आशुतोष कुमार गुप्ता के पास से एसटीएफ ने कई अहम दस्तावेज किया बरामद
एसटीएफ ने अभियुक्त आशुतोष कुमार गुप्ता को फ्लैट नंबर 116 एल्डिको टाउन आईआईएम रोड थाना क्षेत्र दुबग्गा लखनऊ से किया गिरफ्तार
एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया अभी युक्त को थाना इंदिरा नगर जनपद लखनऊ मैं दाखिल किया गया है
[14/03, 10:20 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: उत्तर प्रदेश में दंगाइयों, अपराधियों पर होगी त्वरित कार्रवाई, सीएम योगी ने 41 दंगा नियंत्रण वाहन खरीदने के निर्देश, दंगा नियंत्रण वाहनों के लिए 9.04 करोड़ धनराशि दी, 31 मार्च तक 41 दंगा नियंत्रण वाहन खरीदे जाएंगे।

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट