कौशाम्बी14फरवरी*डिप्टी सीएम के सामने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने समर्थकों समेत कर दिया आत्मसमर्पण*
*कौशाम्बी* बहुजन समाज पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने वाले राजेश कुशवाहा ने बीते वर्ष पूर्व काबीना मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी जन अधिकार पार्टी में शामिल हो कर सदस्यता ग्रहण कर लिया था और सिराथू विधानसभा से वह विधायकी का दावेदारी करने लगे थे पूर्व काबीना मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की सिराथू क्षेत्र में आयोजित एक विशाल सभा में राजेश कुशवाहा को सिराथू विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया गया था और मंच के माध्यम से अन्य पार्टियों के नेताओं को जमकर ललकारा गया था लेकिन विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद राजेश कुशवाहा ने जन अधिकार पार्टी से नामांकन नहीं किया बल्कि भारतीय जनता पार्टी से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने उन्होंने अपने को समर्पण कर दिया है और जन अधिकार पार्टी छोड़कर राजेश कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता स्वीकार कर ली है राजेश कुशवाहा सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सिराथू स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा का समर्थन करने की बात दोहराई है कार्यालय पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राजेश कुशवाहा का गर्मजोशी से स्वागत किया है और कहा है कि उनके सम्मान की रक्षा भारतीय जनता पार्टी में की जाएगी इस मौके पर विधायक संजय गुप्ता शीतला प्रसाद पटेल अनीता त्रिपाठी विनोद सोनकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे
सोमवार को सिराथू स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा समर्थकों समेत जन अधिकार पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी इन्द्रराज मौर्य रामसिंह दिवाकर शम्भू नारायण राजकुमार वर्मा विनोद कुमार कुशवाहा कैलाश चौधरी सत्य प्रकाश मौर्य राकेश कुमार सरोज सहित सैकड़ों लोगों के साथ डिप्टी सीएम के सिराथू स्थित कार्यालय पहुंचे सूबे के उपमुख्यमंत्री व सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा व अपनादल एस एवं निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्या सांसद विनोद सोनकर जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी एवं विधायक संजय गुप्ता शीतला प्रसाद पटेल की मौजूदगी में राजेश कुशवाहा उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कमल खिलाने का संकल्प दिलाया इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजेश कुशवाहा व उनके समर्थकों के पार्टी में आने से निश्चित रूप से सिराथू में भारी मतों से कमल खिलेगा उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में समस्या रूपी कीड़े से मुक्त करने हेतु हम सबको लक्ष्य बनाना होगा एव भाजपा के समर्थन के लिए संकल्प लेकर प्यार व आशीर्वाद को मतदान केंद्र तक पहुचाने का काम करे इस दौरान राजेश कुशवाहा ने सिराथू में कमल खिलाने के संकल्प लेते हुए कहा कि जन अधिकार पार्टी को छोड़कर विधिवत भाजपा में समर्थको समेत शामिल हो रहा हूं राजेश कुशवाहा ने उपमुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेदारी दी जाएगी उस जिम्मेदारी को निभाते हुए सिराथू सहित जनपद की तीनों सीटों में कमल खिलाने का काम करूंगा इस दौरान जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सांसद विनोद सोनकर विधायक शीतला प्रसाद पटेल संजय गुप्ता एमएलसी सुरेंद्र चौधरी पुनीत मौर्य भोला यादव सन्तोष कुशवाहा सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे

More Stories
पूर्णिया बिहार 30 मार्च 26* जल जमाव की समस्या को लेकर विधायक ने नाला का किया शिलान्यास
लखनऊ 30 मार्च 26*स्मार्ट प्रीपेड मीटर में पूर्व में रिचार्ज करना पड़ेगा- यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल*
मथुरा 30 मार्च 26*थाना फरह पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*