कौशाम्बी14नवम्बर23*पति पत्नी के विवाद में पति ने लगाई फांसी पति की मौत*
*डायल ११२मौके पर पहुंची घटना की जानकारी होते ही चौकी भरवारी की पुलिस पहुंच मृतक के शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस*
*भरवारी कौशांबी* नगर पालिका परिषद अंतर्गत कस्बा शाह गंज निवासी दीपक उम्र 35 वर्ष पुत्र स्व रमेश चंद्र ने सोमवार को फाँसी लगाकर मौत को गले लगा लिया घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुँची भरवारी पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्ट मार्टम हाउस भेज दिया l।
मिली जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के शाहगंज निवासी दीपक उम्र 35 वर्ष पुत्र स्व रमेश कुमार की अपनी पत्नी से कुछ विवाद हो गया था जिसपर पत्नी अपने मायके जाने के लिए कपड़े रखकर घर से जाने लगी तभी दीपक ने कमरे का दरवाजा बन्द कर फाँसी लगा कर मौत को गले लगा लिया घटना की जानकारी होते ही चौकी प्रभारी भरवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हाउस भेज दिया जहा पर खबर लिखे जाने तक शव भरवारी नही आया था
आपको बता दे दीपक की शादी आज से लगभग पांच वर्ष पूर्व एम पी के बड़गड़ में हुई थी जिससे दीपक की दो छोटी छोटी बेटी है यह संजोग कहे या दुर्भाग्य कि आज दीपक की छोटी वाली बेटी का जन्म दिन है उस बेटी के जन्म दिन पर जहा उत्सव की तैयारी होनी थी वही उसके घर में पिता ने दोनो मासूम बेटी का भी ध्यान न करते हुए इतना बड़ा कदम उठाते हुए मौत को गले लगा लिया जिसके चलते घर में मातम पसरा हुआ है दीपक अपने मां बाप का इकलौता बेटा था घर में ही वह मोबाइल की दुकान करता था इसकी दुकान दुर्गा मार्केट के मालिक के नाम से जाना जाता था l
More Stories
मथुरा 7 नवंबर 26 *दीपावली के त्यौहार पर क्षेत्राधिकारी छाता मथुरा का पटाखा की दुकानों का निरीक्षण*
लखीमपुर खीरी 8 नवम्बर 26*मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*लौधौर पुलिस चौकी क्षेत्र मे भैरव बाबा मंदिर से पीतल के कई घंटे चोरी*