कौशाम्बी14जून24*जिलाधिकारी द्वारा की गई कर – करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा*
*लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बड़े बकायेदारों से आर0सी0 वसूली सुनिश्चित करने का दिये निर्देश*
*05 वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाय निस्तारित*
*कौशाम्बी।**जिलाधिकारी राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में उदयन सभागार में कर – करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर विभाग की समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों का पंजीकरण कराया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन ईंट भट्ठों का पंजीकरण नहीं हुआ है, उन सभी ईंट भट्टों का पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जाय।
उन्होंने आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली में और प्रगति लाने तथा अवैध शराब के विरूद्ध नियमित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन, खनन एवं विद्युत विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को राजस्व वसूली में प्रगति लाने तथा और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकाय की राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान सभी अधिशाषी अधिकारियों को वार्डवार घरोंका सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वाणिज्यकर, परिवहन, आबकारी, खनन, विद्युत एवं वन विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को नियमित रूप से प्रवर्तन कार्य करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर आर0सी0 का मिलान कराते हुए आर0सी0 वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने तहसीलवार 10 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर आर0सी0 वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को मानक के अनुसार राजस्व वादों का निस्तारण करने का निर्देश देते हुए कहा कि 05 वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाय।
उन्होंने भू-माफियाओ को चिन्हित कर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आई0जी0आर0एस0 के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाए। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता न पाये जाने पर नोडल अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओ का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय, जिससे फरियादियों को इधर – उधर ना भटकना पडे़। उन्होंने आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्रों के आवेदनों को समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड एवं प्रबुद्ध सिंह, सभी उप जिलाधिकारीगण एवं तहसीलदार उपस्थित रहे हैं।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया