कौशाम्बी13नवम्बर23*पति पत्नी के विवाद के बाद युवक ने लगा ली फांसी,पति की मौत,परिजनो में मचा कोहराम*
*कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया,विवाद के बाद पति ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली,पत्नी ने शोर मचाया तो कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और परिजन युवक को अस्पताल ले जाया गया जहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के मोबाइल व्यापारी दीपक केसरवानी का अपनी पत्नी से कुछ विवाद हो गया,विवाद होने के बाद पत्नी शुभांगी कपड़े पैक कर कही जाने के लिए निकल गई तो दीपक ने आवेश में आकर कमरा बंद कर लिया और फांसी के फंदे से झूल गया,पति को फांसी के फंदे से झूलता देख पत्नी ने शोर मचाया और मामले की सूचना पर परिजन और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले गए जहा दीपक की मौत हो गई जबकि पत्नी शुभांगी को बचा लिया गया।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
नई दिल्ली 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें
गोरखपुर 29 नवम्बर 26*जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी*
लखनऊ* शादी विवाद को लेकर युवक ने युवती पर तेजाब फेंककर एवं चाकू से हमला कर परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया