कौशाम्बी13जनवरी2023*एक रात में 4 घरों से लाखों के जेवर नगदी उठा ले गए चोर*
*मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी नारा में बेखौफ चोरों ने दिया घटना को अंजाम*
*कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी नारा अंतर्गत खैरात अली चक गांव में शुक्रवार की रात्रि चोरो ने जमकर उत्पात मचाया है घूम घूम कर चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया है और 4 घरों से लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर और नकदी रुपए उठा ले गए हैं मामले की सूचना पीड़ित परिजनों ने थाना पुलिस को दिया है खबर लिखे जाने तक 4 घरों में एक साथ चोरी की घटना के खुलासे में पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है
घटनाक्रम के मुताबिक पुलिस चौकी नारा के अंतर्गत खैरात अली चक गांव में शुक्रवार की रात्रि चोरों ने अशोक कुमार सिंह के घर को पहले निशाना बनाया ताला तोड़कर घर में घुसे चोर 70 हजार रुपए नगद सोने की दो जंजीर सोने के दो झूमक मंगलसूत्र चैन पट्टी सहित 3 लाख रुपए कीमत से अधिक के जेवरात चोरी कर लिए हैं इसके बाद चोर इसी गांव की रानी देवी पत्नी चंद्रशेखर के घर पहुंचे और उसके घर से सोने का बाला सोने की जंजीर मंगलसूत्र बिछुआ और 10 हजार रुपए नगद उठा ले गए हैं इसके बाद चोर गिरोह के सदस्यों ने संजय कुमार पुत्र जागेश्वर और जितेंद्र सिंह पुत्र नाथू सिंह के घर को भी निशाना बनाया है और इनके घरों से भी नगदी जेवर चोर उठा ले गए हैं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन परेशान हो गए हैं मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना के खुलासे में किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*