कौशाम्बी13जनवरी*करोड़ों के विद्युत उपकरण जलाने की तैयारी में लगे हैं विद्युत अधिकारी*
*विद्युत करंट से पावर हाउस जाने वाले उपभोक्ता या कर्मचारियों की कभी भी हो सकती है मौत*
*कौशांबी* विद्युत विभाग के अधिकारी विभाग के करोड़ों कीमत के उपकरण को जला कर नष्ट करने की तैयारी में लग गए हैं जल्द ही विभाग में करोड़ों का विद्युत उपकरण जल कर राख हो सकता है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन ने विद्युत अधिकारियों के इस बड़े योजना पर रोक लगाने का प्रयास नहीं किया है बताते चलें कि विद्युत का पानी से बड़ी दुश्मनी है लेकिन उसके बाद भी विद्युत उप केंद्र देवखरपुर में चहारदीवारी के अंदर लगी करोड़ों की मशीन के नीचे आलू और अरहर सहित विभिन्न प्रकार की फसलों की बुवाई कर विद्युत अधिकारी खेती करवा रहे हैं पावर हाउस परिसर के अंदर मशीन के नीचे कराई जा रही खेती की आए दिन सिंचाई की जाती है जिससे विद्युत करंट फैलने की संभावना बनी रहती है विद्युत करंट से पावर हाउस जाने वाले उपभोक्ता या कर्मचारियों की कभी भी मौत भी हो सकती है इतना ही नहीं फसल की सिंचाई के बाद उत्पन्न हुई नमी के चलते शॉर्ट सर्किट से करोड़ों के विद्युत उपकरण ट्रांसफार्मर फुंक जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता मामले को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा
More Stories
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*वीरू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*जिलाधिकारी तक मामला पहुंचने के बाद भी क्यों नहीं हो रही कार्रवाही श्मशान घाट पर गुंडा / पंडा टैक्स वसूली करने वालो के खिलाफ
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर 54 दिन तक रहेगी रोक