कौशाम्बी12मार्च24*पंचायत में विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत*
*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर गांव में पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका देख हड़कंप मच गया पड़ोसियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप है बीती शाम दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ था मृतक पक्ष पर नाबालिग को छेड़ने का आरोप लगा था मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है बीती शाम दोनों पक्षों में बड़ी देर तक पंचायत होती रही है तमाम लोग पंचायत में एकत्रित रहे छेड़खानी के आरोप को लेकर के लगातार धमकी दी जाती रही है और जिस पक्ष को धमकी दी जाती रही वह धमकी सही हो गई रात में उसकी मौत हो गई मौत का यह मामला बड़ा पेचीदा है पुलिस को सूक्ष्म जाच किए जाने की जरूरत है तभी मौत से पर्दा उठ सकता है
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रई पुलिस चौकी अन्तर्गत देवखरपुर गांव में मोहनलाल उम्र 50 वर्ष पुत्र श्यामलाल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है पेड़ से लटकती उसकी लाश मिली है बीती रात पंचायत में तरह-तरह की धमकियां भी दी गई थी आसपास के लोगों का कहना है कि आहत होकर घर के ऊपर छत पर चढ़कर पेड़ के डाली में फंदा डालकर अपने गले में फंदे को लगाकर आत्महत्या कर लिया है सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर मंझनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है परिवार में कोहराम मचा हुआ पुलिस को इस मामले में सूक्ष्म जांच कर मामले से पर्दा उठाए जाने की जरूरत है
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन