[12/12, 7:30 AM] +91 96286 67110: *कैम्प में निःशुक नेत्र शिविर का आयोजन रविवार को-फाते लहना*
*डॉक्टर अनिल कुमार कानपुर द्वारा की जाएगी जांच निशुल्क*
*करारी कौशाम्बी* मंझनपुर ब्लाक लहना पंचायत भवन में रविवार 12 दिसम्बर को नेत्र शिविर का आयोजन समाज सेवी सय्यद ज़ीशान असग़र उर्फ फ़ाते लहना के नेतृत्व डॉक्टर अनिल कुमार कानपुर द्वारा जांच की जाएगी और यदि आँख खोलने के इस्थिति होगी तो निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा और यदि किसी को चश्मा की आवश्यकता पड़ेगी तो उसमे 50% शुल्क देके आप चश्मा प्राप्त कर सकते है।
[12/12, 11:46 AM] +91 99194 75893: *सेऊढा रसूलपुर बिउर देवनरा औधन बालू घाट पर पिपरी थाना पुलिस मेहरबान*
*कौशाम्बी* बालू के अवैध कारोबार पर पिपरी थाना पुलिस और उसके थाना क्षेत्र की पड़ने वाली पुलिस चौकी की पुलिस पूरी तरह से मेहरबान है पिपरी थाना क्षेत्र के सेऊढा रसूलपुर बिउर देवनरा औधन बालू घाट से गुजरने वाले वाहनों पर रोक लगाने का प्रयास करने के बजाए अवैध वाहनों से वसूली कर उन्हें जाने का आदेश थाना पुलिस पकड़ा देती है पिपरी थाना पुलिस की मेहरबानी के चलते इलाके में दिन रात देखो तरीके से बालू का अवैध खनन माफिया कर रहे हैं
सरकार की तमाम कवायदों के बावजूद बालू के अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है धड़ल्ले से खनन का करोबार रात होते ही सफेद रेत का काला कारोबार शुरू हो जाता है। सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॅालियां इस अवैध कारोबार में लगी हुई हैं। इस गोरखधंधे पर अंकुश लगाने में पिपरी पुलिस पूरी तरह असफल नजर आ रही है।
गौरतलब है कि पुलिस की गश्त व यूपी-112 की गाड़ियां घूमने के बावजूद बालू का अवैध खनन होने से पिपरी थाने की पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है लोगों का कहना है कि कुछ रसूखदार तथा प्रशासन के ही कुछ लोग रेत माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। रेत माफिया अवैध ढंग से बालू का खनन करके जहां मालामाल हो रहे हैं, वहीं मंहगे दामों में बालू बिक रहा है पिपरी थाना क्षेत्र में बालू खनन का अवैध कारोबार अधिक हो रहा है। यहां रेत माफिया पर शिकंजा कसने में पिपरी पुलिस पूरी तरह फेल साबित हो रही है सवाल यह है कि अखिर जब दिनभर चौकी पुलिस के जवान बालू घाटों पर मुस्तैद रहते है तो किसके संरक्षण पर अवैध बालू खनन का खेल हो रहा है कहीँ चौकी पुलिस तो चोर और सिपाही का खेल नही खेल रही है यह बड़ी जांच का विषय है
[12/12, 6:56 PM] +91 99560 64409: जनपद मे कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही
जनपद मे लाकडाउन के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रुप से बाहर घूमने/ मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध 50 बैरियर/नाकों एवं थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान दो-पहिया/चार पहिया वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 105 वाहनों का eचालान किया गया व 01 वाहन से 500 सम्मन शूल्क
लिया गया ।
[12/12, 6:56 PM] +91 99560 64409: *12 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
*कौशांबी।* थाना मंझनपुर पुलिस उप निरीक्षक चन्दन कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 08/21 धारा 147/148/304/504/506 भा0द0वि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त फरदीन पुत्र सलीम अहमद निवासी बहादुरपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*कौशांबी।* थाना मंझनपुर पुलिस उप निरीक्षक चन्दन कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 227/01 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त मोहन पुत्र सारदा निवासी बहादुरपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*कौशांबी।* थाना करारी पुलिस उप निरीक्षक जमालुद्दीन हमराह पुलिस बल द्वारा मु0सं0 115/2000 धारा 379/411 भा0द0वि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त मोहन पुत्र कलेश्वर निवासी छिमरछा थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*कौशांबी।* थाना कौशाम्बी पुलिस उप निरीक्षक संजय सिंह परिहार मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 117/13 धारा 457/411 भा0द0वि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गुरुप्रसाद वैष्य पुत्र ललऊप्रसाद वैष्य निवासी गोपसासा थाना व जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*कौशांबी।* थाना चरवा पुलिस उप निरीक्षक परवेज अली मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 218/16 धारा 379/411 भा0द0वि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र करन निवासी समसपुर थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*कौशांबी।* थाना चरवा पुलिस उप निरीक्षक वीर प्रताप सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 216/18 धारा 323/504/506 भा0द0वि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त 1.बच्चूलाल पुत्र सरजू 2. विनयी पुत्र बच्चू निवासी पैगम्बरपुर थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*कौशांबी।* थाना कोखराज पुलिस उप निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0सं0 5150/05 धारा 307/401 भा0द0वि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त लालचन्द्र पुत्र बृजलाल पासी निवासी सिंधिया थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*कौशांबी।* थाना कोखराज पुलिस उप निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा अ0सं0 362/95 धारा 457/511 भा0द0वि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त शिवचन्द्र उर्फ चन्द्र पुत्र मुन्शी निवासी पसियाना, भरवारी थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*कौशांबी।* थाना कोखराज पुलिस उप निरीक्षक मो0 जमीर मय हमराह पुलिस बल द्वारा अ0सं0 294/98 धारा 147/323/504/506 भा0द0वि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त कैलाश पुत्र बालादीन निवासी लाटपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*कौशांबी।* थाना सैनी पुलिस उप निरीक्षक राकेश राय मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 161/17 धारा 138बी विद्युत अधि0 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त शिवचन्द्र पुत्र छोटेलाल निवासी मधवामई थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*कौशांबी।* थाना कड़ाधाम पुलिस उप निरीक्षक अभिषेक राय मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 30/03 धारा 147/148/149/323/504/506 भा0द0वि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त महताब पुत्र नूरे निवासी दौलतपुर कछार थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*कौशांबी।* थाना कड़ाधाम पुलिस उप निरीक्षकन मनोज कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 4150/10 धारा 60 आबकारी अधि0 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र भुलई निवासी नसीरपुर थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
[12/12, 7:09 PM] +91 99560 64409: *विधायक द्वारा दीवर कोतारी में सभी राशन कार्ड धारकों को राशन के साथ ही एक ली0 खाद्य तेल, एक किलो चना एवं एक किलो नमक का निःशुल्क वितरण किया गया*
*कौशांबी।* विधायक मंझनपुर लाल बहादुर द्वारा आज ग्राम दीवर कोतारी में आयोजित कार्यक्रम में सभी राशन कार्ड धारक लाभार्थियों को राशन के साथ ही एक ली0 खाद्य तेल, एक किलो चना एवं एक किलो नमक का निःशुल्क वितरण किया गया। विधायक ने लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों को आगामी मार्च माह तक राशन के साथ ही एक ली0 खाद्य तेल, एक किलो चना एवं एक किलो नमक का निःशुल्क वितरण किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके फलस्वरूप सभी लाभार्थियों को वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों को कोविड काल के दौरान से निःशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। माननीय प्रधापनमंत्री जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र एवं हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के साथ ही गरीबी को दूर करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर गांव एवं हर मजरे तक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की गयी है तथा माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी का परिवार देश की जनता है।
माननीय विधायक ने कहा कि देश एवं प्रदेश के साथ ही जनपद कौशाम्बी में हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं यथा-मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन है, सड़कें, रेलवे ओवरब्रिज एवं पुल आदि अनेक विकास कार्य किये गये है/किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है तथा आपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में आधार-भूत सुविधा उपलब्ध करायी गयी है एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में पैसा भेजा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को आवास, पेंशन, आयुष्मान योजना के तहत गोल्डेन कार्ड आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि वे जागरूक होकर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अनेक योजनाओं का लाभ उठायें। इस अवसर पर जिलापूर्ति अधिकारी अमित तिवारी, पूर्ति निरीक्षक प्रवीण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
[12/12, 7:13 PM] +91 99560 64409: *जिलाधिकारी ने ग्राम समदा, गौरा एवं दीवर कोतारी में राशन की दुकानों का निरीक्षण कर निःशुल्क राशन वितरण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने आज ग्राम समदा, गौरा एवं दीवर कोतारी में राशन की दुकानों का निरीक्षण कर निःशुल्क राशन वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित लोगों से वार्ता कर राशन वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी लाभार्थी को कोई परेशानी न होने पाये। जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों को राशन के साथ ही एक ली0 खाद्य तेल, एक किलो चना एवं एक किलो नमक का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
[12/12, 7:35 PM] +91 88963 23302: ब्रेकिंग् कौशाम्बी।
◆चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता पर जानलेवा हमले का हुआ प्रयास
◆हमलावरों ने ब्रेजा गाड़ी से पूरामुफ्ती क्षेत्र के पास किया था ओवरटेक
◆विधायक की गाड़ी को टक्कर मारकर दुर्घटना के जरिये जान से मारने की थी योजना
◆सुरक्षा कर्मियों की सक्रिता से हमलावरों की साजिश हुई नाकाम
◆ विधायक की तहरीर पर पुलिस ने ब्रेजा गाड़ी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की कर रही पड़ताल।
[12/12, 7:49 PM] +91 99560 64409: *विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता पर जान लेवा हमला करने का प्रयास*
*कौशांबी।* आज चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने पूरामुक्ति थाना प्रयागराज में लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि रात्रि में कौशांबी से प्रयागराज अपने आवास जा रहा था लगभग रात के 12:20 बजे पूरामुक्ति थाना के पास से एक सफेद रंग की ब्रेजा गाड़ी मेरे काफिले के पीछे लग गई कुछ दूर पीछे चलने के बाद वह गुरुद्वारा के पहले गलत साइड से ओवरटेक के बहाने गाड़ी बीच में डाल दिया और मेरी गाड़ी फॉर्च्यूनर के बराबर में करके अपनी स्पीड कम करके ओवरटेक नहीं किया उसकी गलत मंशा को भापकर तत्काल मेरे सुरक्षाकर्मियों ने ब्रेकर पर गाड़ी की गति कम होने से पहले ही काफिले की दो गाड़ियों स्कॉर्पियो व सफारी से कवर करके उसे ब्रेककर के पास ही रोक लिया जैसे ही हमारे सुरक्षाकर्मियों ने ब्रेजा क रोका वैसे ही अंदर बैठे दो संदिग्ध युवक बहुत ही तेजी से रिवर्स गियर लगाकर पीछे किया और बड़ी स्पीड से आगे बढ़ाया अगर हमारे सुरक्षाकर्मी सेकंड में न हट जाते तो वह उनको गाड़ी से चढ़ा देते फिर हमारे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा किया। वह बड़ी ही स्पीड से गाड़ी भगाता हुआ बमरौली में एक सड़क के अंदर गाड़ी डालकर गायब हो गया मेरे सुरक्षाकर्मियों ने उस गाड़ी के पीछे का नंबर प्लेट देखा जो कि आधी टूटी हुई थी और उसमें यूपी 70 EW 7 आधे में लिखा था जिस तरह से गाड़ी पहले पीछे लगी और फिर ब्रेकर आने से पहले योजनाबद्ध तरीके से गलत साइड से ओवर टेक करने के बहाने मेरी तरफ आकर गाड़ी को बराबरी में कर लेना और फिर ब्रेकर से पहले ही मेरे सुरक्षाकर्मियों द्वारा उसे रोक लेना फिर वह उन्हीं के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए भागकर बमरौली की गली में घुस जाना और नंबर प्लेट का टूटी होना यह किसी योजनाबद्ध तरीके से अपराध को करने की मंशा को दर्शाता है इसकी सूचना मैंने आपको उच्च अधिकारियों को तत्काल प्रदान किया आप एफ आई आर लिखकर रास्ते के कैमरे को चेक कर इस घटना का पर्दाफाश करें।मोहम्मद सलमान पकड़ा गया है
[12/12, 8:08 PM] +91 99191 96696: *चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता पर जानलेवा हमला का प्रयास*
*पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में विधायक पर हमला करने का किया गया प्रयास एक आरोपी गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता पर बीती रात प्राणघातक हमले का प्रयास किया गया है उन्होंने पूरामुफ्ती थाना प्रयागराज में तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात्रि कौशांबी से वह प्रयागराज अपने आवास जा रहे थे रात के 12:20 बजे पूरामुफ्ती थाना के पास से एक सफेद रंग की ब्रेजा गाड़ी मेरे काफिले के पीछे लग गई कुछ दूर पीछे चलने के बाद वह गुरुद्वारा के पहले गलत साइड से ओवरटेक के बहाने गाड़ी बीच में डाल दिया और मेरी गाड़ी फॉर्च्यूनर के बराबर में करके अपनी स्पीड कम करके ओवरटेक नहीं किया उसकी गलत मंशा को भापकर तत्काल मेरे सुरक्षाकर्मियों ने ब्रेकर पर गाड़ी की गति कम होने से पहले ही काफिले की दो गाड़ियों स्कॉर्पियो व सफारी से कवर करके उसे ब्रेकर के पास ही रोक लिया विधायक ने बताया कि जैसे ही हमारे सुरक्षाकर्मियों ने ब्रेजा कार को रोका वैसे ही अंदर बैठे दो संदिग्ध युवक बहुत ही तेजी से रिवर्स गियर लगाकर गाड़ी पीछे किया और बड़ी स्पीड से आगे बढ़ाया अगर हमारे सुरक्षाकर्मी एक सेकंड में न हट जाते तो वह उन पर गाड़ी चढ़ा कर मौत के घाट उतार देते उन्होंने बताया कि फिर हमारे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा किया वह बड़ी ही स्पीड से गाड़ी भगाता हुआ बमरौली में एक सड़क के अंदर गाड़ी डालकर गायब हो गया मेरे सुरक्षाकर्मियों ने उस गाड़ी के पीछे का नंबर प्लेट देखा जो कि आधी टूटी हुई थी और उसमें यूपी 70 EW 7 आधे में लिखा था जिस तरह से गाड़ी पहले पीछे लगी और फिर ब्रेकर आने से पहले योजनाबद्ध तरीके से गलत साइड से ओवर टेक करने के बहाने विधायक की तरफ आकर गाड़ी को बराबरी में कर लेना और फिर ब्रेकर से पहले ही मेरे सुरक्षाकर्मियों द्वारा उसे रोक लेना फिर वह उन्हीं के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए भागकर बमरौली की गली में घुस जाना और नंबर प्लेट का टूटी होना यह किसी योजनाबद्ध तरीके से अपराध को करने की मंशा को दर्शाता है इसकी सूचना विधायक ने थाना और उच्च अधिकारियों को तत्काल दिया एफ आई आर लिखकर रास्ते के कैमरे को चेक कर इस घटना का पर्दाफाश करने की बात विधायक ने कही है
[12/12, 8:08 PM] +91 99191 96696: *दलित किशोरी से अभद्रता के मामले में दो उप निरीक्षको सहित दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज*
*पुलिस आला अधिकारियों ने भी दोषी उपनिरीक्षको और दोषी सिपाहियों को भरसक बचाने का प्रयास किया*
*मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद भी दोषी उपनिरीक्षक और सिपाहियों पर नहीं हो सकी विभागीय कार्यवाही*
*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के गढ़वा उदाथू गांव में धर-पकड़ के नाम पर एक वर्ष पूर्व अनुसूचित जाति की किशोरी को बेरहमी से पीटने मोबाइल छीनने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्रता करने वाले दो उपनिरीक्षक व दो सिपाहियों के खिलाफ अदालत के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद भी दोषी उप निरीक्षकों और सिपाहियों पर विभागीय कार्यवाही नहीं हो सकी है
जानकारी के अनुसार चरवा थाना क्षेत्र के गढ़वा उदाथू निवासी भारतलाल की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी बेटी रेखा देवी ने बताया कि 13 दिसंबर 2020 को चरवा थाने के तत्कालीन उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह उपनिरीक्षक आदित्य कुमार कांस्टेबल नरेंद्र सिंह व कांस्टेबल देवेंद्र कुमार उसके गांव पहुंचे और मामा के बारे में पूछने लगे। किशोरी ने कारण पूछा तो पुलिस ने मारपीट के मामले में धर-पकड़ की बात कही। किशोरी ने मामा के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की तो पुलिस गाली-गलौज करने लगी उसने विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने लाठी से किशोरी की पिटाई कर दी इससे उसके शरीर में गंभीर चोट आई। इस बीच उसका मोबाइल भी पुलिस कर्मियों ने छीनते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके किशोरी से अभद्रता की पुलिस पिटाई से घायल किशोरी बेहोश हो गई। इस पर पुलिस कर्मी वहां से फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए चले गए। परिवार के लोगों ने किशोरी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज से राहत मिलने के बाद किशोरी ने मामले की शिकायत थाने के अलावा पुलिस के आला अधिकारियों से की लेकिन पुलिस आला अधिकारियों ने भी दोषी उपनिरीक्षको और दोषी सिपाहियों को भरसक बचाने का प्रयास किया पुलिस अधिकारियों से न्याय न मिलने पर आहत किशोरी ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नामजद पुलिस कर्मियों के खिलाफ मारपीट एससीएसटी एक्ट व छिनैती का केस दर्ज कर लिया है वहीं कार्रवाई के बाद भी अब तक आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के नाम पर निलंबन तो दूर की बात लाइन हाजिर तक नहीं किया गया

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26 * *पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश*
कौशाम्बी 11 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें