कौशाम्बी12दिसम्बर*बसपा की भीड़ देखकर छूट गए विरोधियों के पसीने–बाबूलाल भंवरा*
*पूर्व राज्य मंत्री बाबूलाल भंवरा ने कहा कि मंझनपुर विधानसभा की धरती पर बसपा प्रत्याशी डॉ नीतू कनौजिया को हराने वाला कोई नहीं है*
*कौशाम्बी* बहुजन समाज पार्टी की करारी कस्बे में आयोजित विशाल जनसभा में पूर्व राज्य मंत्री बाबूलाल भंवरा ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की जनसभा में जिस तरह से मतदाताओं ने भीड़ एकत्रित की है भीड़ देखकर विरोधी दल के नेताओं के पसीने छूट गए हैं उन्होंने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दल के प्रत्याशियों की आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जमानत जप्त हो जाएगी उन्होंने कहा कि मंझनपुर विधानसभा की धरती पर बसपा प्रत्याशी डॉ नीतू कनौजिया को कोई हराने वाला नहीं है
इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने को पासी समाज का बेटा कहते हुए जहां पासी मतदाताओं को साधने का प्रयास किया है वहीं उन्होंने पासी समाज के महापुरुषों को नमन करते हुए उन्होंने मंच के माध्यम से दलित मतदाताओं को साधने का भरसक प्रयास किया है इस मौके पर उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दिलाया है वोट का अधिकार ना होता तो उन्हें पूछने वाला कोई नहीं था और वोट के मौके पर रिश्तेदार नातेदार भी अपने बन जाते हैं उन्हें स्वार्थी मौका परस्त रिश्तेदार नातेदार से सावधान रहने की जरूरत है उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दारू की बोतल में जो लोग वोट दे देते हैं वह अपनी बहन बेटी की इज्जत को बेच देते हैं इसलिए दारू की बोतल पर वोट देना बंद करिए उन्होंने पासी समाज के बिजली पासी लाखन पासी सहित तमाम महापुरुषों राजाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि अपने समाज का राज वापस चाहते हो तो हाथी के सामने की बटन दबाकर बसपा प्रत्याशी नीतू कनौजिया को भारी मतों से विजई बनाएं उन्होंने पासी समाज के मतदाताओं का आवाहन करते हुए कहा कि मंझनपुर विधानसभा में 98 हजार पासी मतदाता है यदि पासी मतदाता ही बहुजन समाज पार्टी को मतदान कर दे तो डॉ नीतू कनौजिया को विधायक बनने से कोई नहीं रोक सकता है इस मौके पर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल में किए गए विकास कार्य और जनहित की योजनाओं का बखूबी बखान कर बसपा से खिसक रहे जनाधार को साधने का प्रयास किया है कार्यक्रम को पूर्व राज्य मंत्री अशोक गौतम जिला अध्यक्ष संतोष गौतम महेंद्र गौतम नजीर अहमद हरिलाल बौद्ध प्रत्याशी डॉ नीतू कनौजिया आमिर काजी अतुल द्विवेदी मैदान सिंह पटेल मोतीलाल अंबेडकर संतोष त्रिपाठी सहित तमाम लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया है

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*