कौशाम्बी12अक्टूबर*पब्लिक को परेशानी में डाल सड़क पर लगवाता है बकरा बाजार दबंग ठेकेदार।*
*स्कूली बच्चों को आने जाने में होती है परेशानी*
सराय अकिल नगर पंचायत द्वारा बकरा बाजार सप्ताह में दो दिन लगवाया जाता है।जिसके लिए सराय अकिल पावरहाउस चौराहा के पास जमीन उपलब्ध कराई गई है।लेकिन बाजार की वसूली करने वाला दबंग ठेकेदार बाजार को सड़क पर लगवाता है और सभी को परेशानी में डालता है।चौराहा के समीप दो विद्यालय है जहाँ छोटे छोटे बच्चें पढ़ने के लिए आते है।सड़क पर बाजार लगने के कारण मोहल्ले वालों को तथा आने जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।यहाँ तक कि विवाद हो जाता है।दुकानदार भी सड़क पर अपनी ठेला बीच बाजार में खड़ा करने का प्रयास करता है।बकरा लादने वाले वाहन भी बाजार के अंदर खड़ी कर उसमें चारो तरफ बकरा बांध देते है।
*दुर्घटना को दावत देता है बकरा बाजार*
बकरा बाजार के कारण सड़क पर बेढंगे तरीके से वाहन खड़ा करदेते है।जो कि किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
सवाल यह उठता है कि वसूली बन्द होने के बावजूद बाजार की वसूली किसके कहने पर होती है।क्या वसूली जायज है।
देखना है नगरपंचायत बाजार के लिये कुछ कार्यवाही करता है या फिर आम जनता को कुछ करने के लिये मजबूर करता है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
सिंगरौली 21 अक्टूबर 26*SDM देवसर की भूमिका पर सवाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा कथित खेल?
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…*
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*किसान दिवस आयोजित, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश…*