कौशाम्बी10मई23*मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण*
*17 मतगणना कार्मिक पाये गये अनुपस्थित*
*कौशाम्बी।* मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी के नेतृत्व में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए नवीन मण्डी समिति, ओसा में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया
मतगणना कार्मिकों को 02 पालियों-प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली-अपरान्ह 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली में 587 मतगणना कार्मिकों एवं द्वितीय पाली में 583 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना था, जिसमें प्रथम पाली में 10 मतगणना कार्मिक यथा-सहायक अध्यापकगण अंशुमान सिंह, संजय कुमार सिंह राजू सिंह राहुल सिंह, प्रताप कुमार बरनवाल, मो0 इमरान, रवि श्रीवास्तव व जय प्रकाश एवं अवर अभियंता योगेन्द्र नारायण यादव तथा प्रधानाध्यापक कौशल कुमार अनुपस्थित पाये गये। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 07 मतगणना कार्मिक यथा-सहायक अध्यापकगण मनोज कुमार, मो0 फिदागौस पीयूष पाण्डेय अरूणेश सिंह, कमल कुमार व कमलेश प्रसाद सिंह एवं सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) घनश्याम बेला अनुपस्थित पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए निलम्बन की कार्यवाही कराने के निर्देश दियें।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*