कौशांबी 10 मई 2003*जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्मिकों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*
*नवीन मण्डी समिति, ओसा में मतगणना कार्मिकों को दिये जा रहें प्रशिक्षण का निरीक्षण कर लिया जायजा*
*कौशाम्बी।* जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। उन्होंने मतगणना कार्मिको से कहा कि प्रशिक्षण में तकनीकी पहलुओ की भली-भॉति जानकारी प्राप्त कर लिया जाय तथा मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं सफलतपूर्वक सम्पन्न करायी जाय। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय उन्होंने सभी कार्मिकों से कहा कि ड्यूटी गम्भीरतापूर्वक किया जाय, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। सभी मतगणना कार्मिक मतगणना के दिन समय से मतगणना स्थल पर पहुॅचना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*