कौशाम्बी09अक्टूबर23*05 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण के लिए 60 किसान रवाना*
*जिलाधिकारी ने सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसान भाइयों के प्रतिभाग के लिए बस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत चित्रकूट में आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के किसान भाइयों के प्रतिभाग के लिए चित्रकूट जाने वाली बस को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्तः राज्यीय 05 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनॉक 09 अक्टूबर 2023 से 13 अक्टूबर 2023 तक तुलसी कृषि विज्ञान केन्द्र, गनीवा जनपद चित्रकूट में किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसान भाइयों को कृषक हितार्थ आगामी रबी फसलोत्पादन कीट रोग प्रबन्धन जलप्रबन्धन, जैविक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि की नवीनतम जानकारी उपलब्ध करायी जायेंगी। जनपद के 60 प्रगतिशील कृषकों को बस के माध्यम से भेजने की व्यवस्था सहयोगी संस्था सदाचार समिति, प्रयागराज द्वारा करायी गई है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ0 विश्राम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
More Stories
बांदा 30अक्टूबर 26*गडोला में नेत्र परीक्षण शिविर,300 लोगों की हुई जांच*
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अपराध नियंत्रण को लेकर कसी कमर,
श्रीगंगानगर 30 अक्टूबर 26*अतिक्रमण मुक्त सड़कों हेतु 502 वोटरों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, चुनाव के दिन लगाएंगे धरना*