कौशाम्बी08अप्रैल24*क्राप कटिंग के आंकड़े बता रहे अच्छी नहीं हुई गेहूं की पैदावार*
*कौशाम्बी।* जिले की मंझनपुर तहसील क्षेत्र के रानीपुर गांव में सोमवार को रवी फसल गेहूं की क्रॉप कटिंग की कार्रवाई की गई| ऑनलाइन चयनित किसान के खेत में 10 मीटर प्रति भुजा आकर के समबाहु त्रिभुज के क्षेत्र में रवी फसल गेहूं की कटाई और मड़ाई करके उससे प्राप्त गेहूं का वजन करके पैदावार का आंकड़ा निकाला गया।
फसल की औसत पैदावार निकालने के लिए रवी और खरीफ फसल सीजन में राजस्व विभाग द्वारा क्रॉप कटिंग की कार्रवाई की जाती है| क्राप कटिंग के आधार पर ही जनपद के कृषि उत्पादन के आंकड़े तैयार करके शासन को भेजे जाते हैं| इन आंकड़ों के आधार पर ही फसल बीमा धारक किसानों को फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाता है| इसके साथ ही प्रति हेक्टेयर फसल उत्पादन का निर्धारण किया जाता है| रानीपुर गांव के किसान रामनरेश सिंह पुत्र धर्मराज सिंह के गेहूं के खेत में सोमवार को तहसीलदार मंझनपुर भूपाल सिंह ने राजस्व निरीक्षक रामबरन और लेखपाल विपिन साहू व सुधीर कुमार के साथ पहुंचकर अपनी निगरानी में क्रॉप कटिंग की कार्रवाई पूरी करवाया 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र में कुल 18.92 किलोग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई | प्राप्त उपज के अनुसार एक हेक्टेयर क्षेत्र में 43 कुंतल 67 किलोग्राम फसल उत्पादन का आंकड़ा प्राप्त हुआ | मौसम प्रतिकूल होने की वजह से और अन्य स्थानीय कारणों से लगातार दो साल से गेहूं फसल का उत्पादन इलाके में अच्छा नहीं हुआ है| क्रॉप कटिंग की कार्रवाई के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुष्पराज सिंह और किसान रामनरेश सिंह, यूनिवर्सल शेम्पो बीमा कंपनी के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुधीर सिंह के साथ तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
कुशीनगर 7 नवम्बर 26*BJP नेत्री पूनम जायसवाल के विवादित बयान से मचा हड़कंप, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्णिया बिहार7नवंबर26* पूर्णिया के हर पंचायत में खुलेगा विधिक सहायता क्लिनिक: 20 नवंबर तक स्थापना का लक्ष्य,
प्रयागराज 7 नवम्बर 26*अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या…