कौशाम्बी07मार्च24*दावत खाकर लौट रहे बाइक सवार ट्रक से टकराए एक की मौत एक लहूलुहान*
*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में लहूलुहान बाइक सवारों को इलाज मिल जाता तो उनकी मौत ना होती*
*महगाव कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के भैरव भीटी के पास बाइक सवार ट्रक से टकरा गए हैं हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक मूल रूप से प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत अहमदपुर पावन गांव के रहने वाले हैं रोते बिलखते परिजन मंझनपुर पहुंच गए हैं
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अहमदपुर पवन गांव निवासी सुभाष कुमार पुत्र राम कृपाल अपने साथी अजय कुमार के साथ बाइक से दावत खाने मूरतगंज गए थे बुधवार की रात्रि 11:00 बजे बाइक से दोनों वापस लौट रहे थे जैसे ही बाइक सवार संदीपन घाट थाना क्षेत्र के भैरव भीटी के पास पहुंचे ट्रक से टकरा गए हैं और गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर कर तड़पने लगे मामले की सूचना थाना पुलिस को मिली मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज पहुचाया लेकिन मौके पर चिकित्सकों के न होने चलते घायलों को इलाज नहीं मिल सका जिससे अस्पताल कर्मियों ने घायलों को मूरतगंज अस्पताल से जिला अस्पताल भेज दिया खून अधिक बह जाने से तब तक घायल की हालत गंभीर हो चुकी थी जिस पर चिकित्सको ने सुभाष कुमार को इलाज के लिए रेफर कर दिया परिवार के लोग निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे लेकिन तब तक सुभाष की मौत हो चुकी थी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक बार फिर युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में लहूलुहान बाइक सवारों को इलाज मिल जाता तो उनकी मौत ना होती आखिर चिकित्सकों की लापरवाही के बाद होने वाली मौत पर इन चिकित्सकों को जिला अधिकारी क्या दंडित करेंगे या फिर इसी तरह बेवजह निर्दोषों की मौत होती रहेगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 मार्च 26*बिहार बंगाली एसोसिएशन के पूर्णिया यूनिट का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न
वाराणसी 2 मार्च 26*सेवा के मंदिर में अगर सौदे की बू आए, तो समाज को चुप नहीं रहना चाहिए*
पूर्णिया बिहार से 26*_छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती की कार्रवाई_