March 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी07मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी07मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरें

[07/03, 8:59 pm] +91 99191 96696: *क्यों मनाई जाती है होली*

*कौशाम्बी।* होली क्यों मनाई जाती है जिसे ‘रंगों का त्योहार’ के रूप में जाना जाता है, फाल्गुन (मार्च) के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। होली मनाने के लिए तेज संगीत, ड्रम आदि के बीच विभिन्न रंगों और पानी को एक दूसरे पर फेंका जाता है।भारत में कई अन्य त्योहारों की तरह, होली भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। प्राचीन पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा हिरण्यकश्यपु की एक पौराणिक कथा है, जिसके साथ होली जुड़ी हुई है।

*होलिका दहन की कहानी*

*कौशाम्बी।* हिरण्यकश्यप प्राचीन भारत में एक राजा था जो एक दानव की तरह था। वह अपने छोटे भाई की मृत्यु का बदला लेना चाहता था जिसे भगवान विष्णु ने मार दिया था। इसलिए सत्ता पाने के लिए राजा ने वर्षों तक प्रार्थना की। अंत में उन्हें एक वरदान दिया गया। लेकिन इसके साथ ही हिरण्यकश्यप खुद को भगवान मानने लगा और अपने लोगों से उसे भगवान की तरह पूजने को कहा।क्रूर राजा के पास प्रहलाद नाम का एक जवान बेटा था, जो भगवान विष्णु का बहुत बड़ा भक्त था। प्रहलाद ने कभी अपने पिता के आदेश का पालन नहीं किया और भगवान विष्णु की पूजा करता रहा। राजा इतना कठोर था कि उसने अपने ही बेटे को मारने का फैसला किया, क्योंकि उसने उसकी पूजा करने से इनकार कर दिया था।

हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका से पूछा, जो आग से प्रतिरक्षित थी, उसकी गोद में प्रहलाद के साथ अग्नि की एक चिता पर बैठना था। उनकी योजना प्रहलाद को जलाने की थी। लेकिन उनकी योजना प्रहलाद के रूप में नहीं चली, जो भगवान विष्णु के नाम का पाठ कर रहे थे, सुरक्षित थे, लेकिन होलिका जलकर राख हो गई। इसके बाद, भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप का वध किया।

*होली रंग का हिस्सा कैसे बने?*

*कौशाम्बी।* यह भगवान कृष्ण (भगवान विष्णु के पुनर्जन्म) की अवधि के लिए है। यह माना जाता है कि भगवान कृष्ण रंगों के साथ होली मनाते थे और इसलिए वे लोकप्रिय थे। वह वृंदावन और गोकुल में अपने दोस्तों के साथ होली खेलते थे। गाँव भर में प्रैंक किया और इस तरह इसे एक सामुदायिक कार्यक्रम बना दिया। यही वजह है कि आज तक वृंदावन में होली का उत्सव बेजोड़ है।होली एक वसंत त्योहार है जो सर्दियों को अलविदा कहता है। कुछ हिस्सों में उत्सव वसंत फसल के साथ भी जुड़े हुए हैं। नई फसल से भरे हुए अपने भंडार को देखने के बाद किसान होली को अपनी खुशी के एक हिस्से के रूप में मनाते हैं। इस वजह से, होली को ‘वसंत महोत्सव’ और ‘काम महोत्सव’ के रूप में भी जाना जाता है।

[07/03, 8:59 pm] +91 99191 96696: *बिना फ्रीहोल्ड के कृषि भूमि पर की जा रही प्लाटिंग*

*कौशाम्बी।* प्लाट बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं ने जिले में बड़ा खेल शुरू किया है पूरे जिले के विभिन्न कस्बों में खुलेआम कृषि भूमि की प्लाटिंग की जा रही है लेकिन उसके बाद भी अधिकारियों ने भू माफियाओं पर कार्रवाई नहीं की है कृषि भूमि की प्लॉटिंग कर जहां भूमाफिया स्टांप चोरी कर रहे हैं वहीं जमीन खरीदने के बाद खरीददारों को मकान बनाने में तमाम तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ता है जनपद मुख्यालय मंझनपुर सिराथू सराय अकिल मूरतगंज भरवारी पश्चिम सरीरा आदि क्षेत्रों में कृषि योग्य भूमि की प्लाटिंग बेखौफ तरीके से भू-माफिया करने में लगे हैं नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा मे इन दीनो शासन प्रसाशन की आंख मे धूल झोककर कृषि की भूमि पर प्लाटिंग कर भवन निर्माण कराया जा रहा है। अब तक करोड़ों की जमीन खरीदकर लाखो की स्टाम्प चोरी की गयी होगी। इन भू-माफियाओं द्वारा पश्चिमशरीरा हनुमान मंदिर चौराहा मे एक लाख से पांच लाख फुट की जमीन बेची गयी इसी प्रकार पुनवार में कृषि की जमीन पर प्लाटिंग कर बेची जा चुकी है। अब पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गढी बाजार मे कृषि की भूमि को बिना अकृषक कराए प्लाटिंग की जा रही है भू-माफिया करोड़ों की जमीन पर प्लाटिंग कर रहे है । मंझनपुर तहसील क्षेत्र के गढी बाजार मे करोड़ों की कृषि भूमि को खरीद कर बिना ले आउट व अकृषक भूमि प्रमाण पत्र के प्लाटिंग का खेल चल रहा है । लेखपाल गढी ने प्लाटिंग करने वालो से पूछा की कृषि योग्य भूमि पर बिना ले आउट व अकृषक प्रमाण पत्र के कैसे प्लाटिंग कर रहे है । पहले एसडीएम से मिलकर अकृषक कराइए काम रोक दिया गया । लेकिन सोमवार को लेखपाल उसी भूमि की नाप कर निर्माण शुरू करा दिया गया । लेखपाल को भूमिका संदिग्ध है। इसके पूर्व भी इस तरह का खेल पश्चिमशरीरा कस्बे मे इन्ही भू-माफियाओं द्वारा किया गया है।यदि इन भू-माफियाओं की सम्पत्ति की जांच की जाय तो बडी आयकर की चोरी पकडी जा सकती है पूरे जिले में कृषि योग्य भूमि की बेखौफ तरीके से प्लाटिंग शुरू है भूमाफियाओं के कारनामों को अधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए जांच करा कर कृषि योग्य भूमि की प्लाटिंग की रजिस्ट्री को निरस्त करते हुए भूमाफिया पर मुकदमा दर्ज करा कर कठोर कार्यवाही किए जाने की जरूरत है।

[07/03, 8:59 pm] +91 99191 96696: *कौशाम्बी जनपद को मिली रोडवेज राजधानी बस*

*जिले के लोगो को लखनऊ जाना होगा सुलभ,बीजेपी जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

*कुछ दिन पहले लखनऊ से मुख्यमंत्री कर चुके हरी झंडी दिखाकर रवाना झूठी शोहरत लेने के लिए जिला अध्यक्ष ने लिखाई झंडी*

*कौशाम्बी।* झूठी शोहरत लेने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है आम जनता को गुमराह किया जा रहा है अपने बड़े नेताओं के कार्यों के बाद भी उनके नाम की शोहरत करने में नेताओं को अब संकोच महसूस हो रहा है और वह बड़े नेताओं के बजाय खुद पूरे कार्यों की सोहरत5 लेना चाहती हैं इसी तरह का एक ताजा मामला कौशांबी जिले में देखने को मिला है लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रदेश में बस संचालन को हरी झंडी दिखाकर कुछ दिनों पूर्व रवाना किया गया था लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा झंडी दिखाकर रवाना की गई बसें प्रदेश के हर जिले में शुरू हो गई हैं लेकिन अब जिले के नेता इस शोहरत को अपने नाम करना चाहते हैं और कौशांबी पहुंचने के बाद रोडवेज बस को वापस लखनऊ जाने के वक्त हरी झंडी दिखाकर भाजपा की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने रवाना कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया है लेकिन उनके कारनामे जिले में चर्चा का विषय बन गए हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने के बाद उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना करने की क्या जरूरत पड़ गई है क्या वह मुख्यमंत्री से अपने को बड़ी समझने लगी है

जिले के लोगो को अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने के लिए रास्ता सुलभ हो जाएगा,जनपद के लोगो को होली के दिन एक रोडवेज राजधानी बस समर्पित की गई है।बीजेपी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने रोडवेज राजधानी बस का फीता काटकर उद्घाटन किया और बस को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया।बीजेपी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने बताया कि मंझनपुर से लखनऊ जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस रोडवेज बस को आज कौशाम्बी डिपो मंझनपुर से लखनऊ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।यह बस सुबह 5.00 बजे प्रयागराज से चलकर मूरतगंज,भरवारी होते हुए सुबह 6.10 बजे मंझनपुर पहुंचेगी,मंझनपुर में रुककर बस सिराथू होते हुए 6.40 बजे सैनी पहुंचेगी और वहा से लेहदरी होकर लखनऊ के लिए निकल जायेगी और सुबह 10.00 बजे लखनऊ पहुंचेगी।लखनऊ से यह रोडवेज राजधानी बस शाम को 05.00 बजे निकलेगी और सैनी होते हुए मंझनपुर आएगी और फिर प्रयागराज के लिए निकल जायेगी।प्रयागराज से पुनः यह बस अपने निर्धारित समय सुबह 05.00 बजे मंझनपुर के लिए निकलेगी।

[07/03, 8:59 pm] +91 99191 96696: *रंगों का त्यौहार होली शांति पूर्वक मनाए जिले के किसान–संजय सिंह यादव*

*कौशाम्बी।* भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के कौशाम्बी जिलाध्यक्ष संजय सिंह यादव ने जिले के किसान भाइयों से अपील किया है कि होली का त्यौहार रंगों का और आपसी प्रेम का त्यौहार है इसे प्रेमपूर्वक मनाना चाहिए।बिना भेद भाव के यह पर्व को मनाना चाहिए।नसे की हालत में वाहन न चलाय,जबरन किसी पर रंग न डाले।कीचड़ और नाली की होली न डाले।कानून को अपने हाथ मे न ले।जिलाध्यक्ष संजय सिंह यादव ने जिले के सभी अधिकारियों एवं किसानों को होली की हार्दिक शुभकामनाए दिया।और संगठन के सभी पदाधिकारियों को भी शुभकामनाए दिया।

[07/03, 9:14 pm] +91 94504 05335: *ग्राम प्रधान ने विधवा विकलांग को वितरित किया होली का उपहार*

*कौशांबी* जनपद मुख्यालय के मंझनपुर ब्लॉक क्षेत्र के कोतारी पश्चिम ग्राम प्रधान ने होली के मद्देनजर गरीबों विधवाओं और विकलांगों को चीनी रिफाइंड तेल मैदा वितरित किया है बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान तमन्ना बीवी ने दीवार कोतारी पश्चिम में गरीब बेसहारों विधवाओं और विकलांगों को होली के शुभ अवसर पर मैदा चीनी और रिफाइंड तेल वितरित किया है गांव के लोगों ने तेल चीनी मैदा पाकर ग्राम प्रधान को होली की होली की शुभ कामनाएं दी है।

[07/03, 9:14 pm] +91 94504 05335: *सरकारी विद्यालयों में 9 मार्च को अवकाश का आदेश हुआ जारी*

*कौशांबी*। उत्तर प्रदेश सरकार ने पत्रांक संख्या बेसिक शिक्षा परिषद 30 804/ 977/ 2022- 23 दिनांक 30/ 12/ 2022 का संदर्भ ग्रहण कराते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों/ मान्यता प्राप्त विद्यालय में वर्ष 2023 में दिए जाने वाले अवकाश की तालिका निर्गत की गई है जिसमें 9th मार्च की अवकाश नहीं था उत्तर प्रदेश शासन सभी विद्यालयों को आदेशित करते हुए सभी जनपद के विद्यालयों में 9 मार्च 2023 का अवकाश घोषित किया है।

[07/03, 9:14 pm] +91 94504 05335: *नारी अपने तीनों रूप बेटी पत्नी मां के रूप में परिवार समाज व देश की करती हैं सेवा–निदेशक*

*कौशाम्बी* जन शिक्षण संस्थान द्वारा मंझनपुर मुख्यालय पर महिला दिवस का आयोजन किया गया सर्वप्रथम सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन संस्थान के अध्यक्ष देशराज जायसवाल एवं निदेशक राजकुमार पांडे द्वारा किया गया संस्थान के निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि नारी अपने तीनों रूपों में बेटी पत्नी मां परिवार समाज व देश की सेवा करती हैं तथा यह भी कहा कि चाहे हिंदी में नारी का हो अथवा अंग्रेजी में दोनों में पुरुषों से आगे हैं सनातन धर्म में अथवा अन्य धर्मों में मैं भी महिलाओं का सम्मान देने हेतु उनका नाम सबसे पहले लिया जाता है इसी क्रम में संस्थान के अध्यक्ष देशराज जयसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और महिलाओं के सम्मान में कहा कि चाहे रेलगाड़ी हो हवाई जहाज हो पुलिस फोर्स हो आर्मी हो सभी में महिलाओं का योगदान सबसे आगे है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के स्टाफ एवं अनुदेशकों का योगदान काफी सराहनीय रहा तथा इस कार्यक्रम में संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह सहायक कार्यक्रम अधिकारी बृजेंद्र मिश्रा सुकेश कुमार वैशाली राजू शुक्ला सतीश ममता रूबी करिश्मा रूपा नेहा रेशमा आदि लोग मौजूद रहे।

[07/03, 9:27 pm] Anil: *शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* आगामी त्यौहार होली व शब-ए-बरात के दृष्टिगत जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में विभिन्न थानों द्वारा कुल दो।अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 32 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सम्बन्धित थानो पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान न्यायालय कर दिया है जानकारी के मुताबिक थाना मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस बल द्वारा अभियुक्त बवाली पुत्र रामविशाल निवासी मोहब्बतपुर बारी उर्फ जलालपुर वारी थाना मोहब्बतपुर पइसा को गिरफ्तार कर कब्जे से 12 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है

इसी प्रकार थाना कड़ाधाम पुलिस बल द्वारा अभियुक्त विश्राम सरोज पुत्र स्व0 रामनिहुरे निवासी रसीद मई थाना कड़ाधाम को गिरफ्तार कर कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है

[07/03, 9:27 pm] Anil: *गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* जनपद में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस बल द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त लवी सिंह पुत्र भीम सिंह उर्फ नंगा निवासी कोरियो थाना सैनी को नहर पुलिया कोरियो से 700 ग्राम नाजायज गाजा के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पक्षात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[07/03, 10:10 pm] +91 96216 39625: *वृद्ध महिला को मोहरा बनाकर अपराध के बाद अपराध कर रहे दबंग*

*अपनी संपत्ति बचाने के लिए वर्षो से अधिकारियों का चक्कर काट रही है महिला*

*संदिग्ध परिस्थितियों में कुंजीलाल की मौत के बाद गायब हुई लाखों की संपत्ति का नहीं खुला राज*

*कौशाम्बी।**कोखराज थाना क्षेत्र के बिदनपुर काकोड़ा ग्राम पंचायत में एक वृद्ध महिला को मोहरा बनाकर दबंग अपराध के बाद अपराध कर रहे हैं लेकिन दबंगों के अपराध पुलिस की नजर में गुनाह नहीं साबित हो रहे हैं जिससे दबंगों के हौसले दिनों दिन बढ़ रहे हैं। इन दिनों दबंग एक महिला की जमीन पर जबरिया कब्जा करने पर उतारू है और वृद्ध को मोहरा बनाकर अधिकारियों के सामने पेश कर दबंग अपने उद्देश्य में सफल होने की कोशिश में लगे हैं। शातिर दबंगों के कारनामे आखिर कब तक सफल होते रहेंगे यह प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

गौरतलब है कि कोखराज थाना क्षेत्र के बिदन पुर ककोड़ा गांव निवासी सुंदर लाल, पन्ना लाल, कुंजीलाल तीन भाई थे। पन्नालाल के जीवित रहते हुए उसको संपत्ति से बेदखल करते हुए सुंदरलाल और कुंजीलाल ने पन्नालाल के हिस्से की संपत्ति में अपना नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया, उसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में पन्नालाल की मौत हो गई। उसकी पत्नी बच्चे नहीं थे। कुंजीलाल धूमनगंज प्रयागराज में रहने लगा था लेकिन कुछ वर्षों पूर्व कुंजीलाल की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि कुंजीलाल संपत्ति और नगद रुपए से धनी थे। लाखों की संपत्ति बताई जाती है जिस समय कुंजीलाल की मौत हुई है। उस समय उसकी अलमारी के ताले टूटे थे उसकी संपत्ति गायब थी। बताया जाता है कि कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति कुंजीलाल की मौत के पूर्व उनके घर पर देखा गया था लेकिन बरसों बीत जाने के बाद भी कुंजीलाल की मौत से रहस्य उजागर नहीं हो सका है। आखिर कुंजीलाल की मौत कैसे हुई है यह पुलिस के लिए बड़ी जांच का विषय है।

तीसरे भाई सुंदरलाल की मौत के बाद निसंतान उसकी वृद्ध विधवा पत्नी सुंदरिया उर्फ देवरती देवी को शातिर दबंगों ने अपने मकड़जाल में फंसा लिया है। अब सुंदरिया की संपत्ति पर भी दबंग कब्जा करने की योजना बना रहे हैं। सुंदरिया को गांव के लोगों से झगड़ा उत्पन्न कराकर अपना उल्लू सीधा करने में दबंग लगे हुए हैं। बताया जाता है कि गांव की केवली देवी पत्नी संगम लाल की आराजी के बाहर बांस के पेड़ लगे थे। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन आबादी में दर्ज है जिस पर केवली देवी क्या पहले से पूरी तरह से कब्जा था। इस जमीन के पीछे उनकी निजी संपत्ति है और इसी जमीन से केवली देवी का आना – जाना था और उनके पुत्रों ने डेढ़ वर्षो पूर्व बांस के पेड़ को काट कर के जमीन समतल कर ली है और इस जमीन पर उनका उठना बैठना बराबर लगा हुआ है।

इस जमीन पर केवली देवी के बेटों ने चाहरदीवारी का निर्माण वर्षों पूर्व कराया था। किसी प्रकार का विवाद नहीं था लेकिन वृद्ध महिला सुंदरिया को मोहरा बनाकर केवली देवी के पूर्व के विरोधी सुमित्रा देवी और उसके पुत्र आकाश, अमित, दीपक, विनोद, मनोज पुत्रगण गुलाब ने जबरिया विवाद उत्पन्न कर दिया है जिस वृद्ध महिला की उम्र लगभग 80 साल हो रही है जिसे सोचने समझने और निर्णय लेने की क्षमता क्षीण हो चुकी है। वह वृद्ध महिला इन दबंगों के साथ थाने पहुंचकर केवली देवी के निर्माण पर रोक लगाने की मांग कर रही है जिस वृद्ध महिला के देवर और पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद संपत्तियों को गायब होने के मामले की जांच नहीं हो सकी। वृद्ध महिला ने देवर पति की मौत और संपत्तियों के गायब होने के मामले में अधिकारियों की चौखट में फरियाद नहीं की। वही महिला इन दिनों थोड़े कीमत की दूसरे की जमीन को लेकर के आए दिन थाने पहुंच रही है जिससे केवली देवी और उनके बेटे परेशान हो उठे हैं।

बताया जाता है कि गुलाबचंद के बेटे आकाश, अमित, दीपक, विनोद, मनोज आदि से केवली देवी के बेटों का पूर्व से विवाद चल रहा है। मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। इसी मामले को लेकर गुलाब के बेटे केवली देवी के परिवार से रंजिश मानते हैं और गुलाब के बेटे केवली देवी के बेटों को परेशान करने के मकसद से वृद्ध सुंदरिया को मोहरा बना लिए हैं। सुंदरियां की सोचने समझने और निर्णय लेने की क्षमता ना होने के बाद भी वह केवली देवी की जमीन पर अपना हक जता कर सड़क चौड़ीकरण में मुआवजा मांगने लगी है। राजस्व लेखपाल ने भी चंद रुपयों की लालच में सुंदरिया का साथ देकर दुश्मनी में घी डालने का काम किया है। केवली देवी की जमीन पर निर्माण ना होने से तनाव की स्थिति बरकरार है और इसका सीधा लाभ गुलाब की पत्नी सुमित्रा और उनके बेटे आकाश, अमित, दीपक, विनोद, मनोज आदि उठाना चाहते हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र के कुछ नेता और माफिया टाइप के लोग भी वृद्ध को इस लालच में बल देने में लगे हैं कि वृद्ध महिला को सरकार से यदि हेराफेरी के बाद मुआवजा मिल जाए तो वृद्ध महिला के मुआवजे की रकम शातिर दिमाग से हड़प की जा सकती है।

इस संपूर्ण प्रकरण में पुलिस अधिकारियों ने पन्नालाल और कुंजीलाल की मौत और उनकी संपत्तियों को गायब होने के मामले की जांच कराई तो जांच परिणाम चौंकाने वाले होंगे। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि हेराफेरी करके सुंदरिया को मुआवजा मिल गया तो यह दबंग कुंजीलाल की तरह सुंदरिया की भी संपत्ति हड़प कर उसे रास्ते से हटाने में संकोच नहीं करेंगे। वृद्ध अवस्था को देखकर मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष और न्याय पूर्ण तरीके से प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करते हुए दबंगो के कारनामे को बेनकाब करने की जरूरत है लेकिन क्या कुंजीलाल की मौत के मामले का पुलिस अधिकारी रहस्य उजागर कर पाएंगे या सब कुछ रहस्य बनकर रह जाएगा।

[07/03, 10:10 pm] +91 96216 39625: *वाहन चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*कौशाम्बी।**जनपद में चलाये जा रहे यातायात से सम्बन्धित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले 180 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 02 वाहनों से 1000 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया।

 

Taza Khabar