March 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी07अप्रैल*इमाम हसन की शान में पढ़े गए कसीदे*

कौशाम्बी07अप्रैल*इमाम हसन की शान में पढ़े गए कसीदे*

कौशाम्बी07अप्रैल*इमाम हसन की शान में पढ़े गए कसीदे*

*महफ़िल का तरा: कुरान के लबों पर कसीदा हसन का है*।

करारी कौशांबी इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शान में एक महफिल का आयोजन किया गया जिसमे ताम दूर दराज से चलकर आए शोहरा इकराम ने अपने खुलूस अंदाज़ में कसीदा पढ़ा महफ़िल की निगरानी कर रहे चायल इमामे जुमा सय्यद मौलाना जाहिद हुसैन*।

करारी लहना में इमाम हसन अलैहिस्सलाम के शान में अंजुमने बाजुए अब्बास की जानिब से बृहस्पतिवार रात्रि में एक महफिल का आयोजन किया गया। इस महफिल में अब्बास सल्लमहु ने तिलावते कुरान ए पाक से महफिल का आगाज़ किया। हसन इलाहाबाद को निजामत की जिम्मेदारी सौंपी गई नाजिम ने एक-एक कर शोहरा को स्टेज पर बुलाया। शायरों ने अपने खुलूस अंदाज में नज़राने पेश किए इमाम हसैन अलैहिस्सलाम की शान में कसीदे पढ़े गए वही जफर अंडाहरवी ने अपने मकसूस अंदाज़ में पढ़ा, जो वाकई में चाहने वाला हसन का है उसके हर एक अमल में कसीदा हसन का है। ,लहना में आज सजी हुई महफिल इमाम की कुरान के लबों पर कशीदा हसन का है। इस शेर पर खूब दाद कमाई वही औन रिजवी एडवोकेट जो एक बेहतरीन अंदाज में उन्होंने कशीदा पढ़ा, मशहद हो समर्रा हो नजफ हो कि कर्बला सारा का सारा आज इलाक़ा हसन का है, ऐ औन क्या बिसात है मेरी जहां में अशआर जो हुए हैं ये सदका हसन का है। बेहतरीन अंदाज में इन्होंने अपने कलाम को पेश किया। हसन इलाहाबादी में निजामत के बाद अपने तरई कलाम को पेश किया, बाबा की जिसके जाए विलादत खुदा का घर मीरास के हिसाब से काबा हसन का है , जिस सिम्त चाहे ना बघे रेसलात को मोड़ दे यह बचपन में खेल तमाशा हसन का है। एक के बाद एक शायर ने पढ़े कसीदे। जाफर जाहिद ने पढ़ा सब को बुला के घर में खिलाते हैं आज हम तारीख में मिला यह सलीका हसन का है, सारी दुआएं होंगी खुदा के यहां कुबूल जाफर ने जो बनाया वसीला हसन का है। वहीं तमाम शोहरा ने महफिल में शेर शायरी का सिलसिला जारी रखा महफिल के आखिरी में मौलाना सैयद अमीर हैदर करारवी ने इमाम हसन अलैहिस्सलाम की फजीलत को बयान किया महफिल में मौजूद अंजुमन ए बाजुए अब्बास के मेंबर मौलाना सैयद जाहिद हुसैन ,सैयद मोहम्मद जीशान असगर उर्फ फाते,सय्यद सजर रिज़वी ,फैजान रिज़वी ,अहमद रिजवी, शमीम आलम ने महफ़िल में आए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।

Taza Khabar