कौशाम्बी06फरवरी*किसानो और मजदूरों का शोषण बंद हो–सुशील जयहिंद*
*सुशील जय हिंद ने कहा कि किसानों के शोषण अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ उठाएंगे आवाज*
*कौशाम्बी* चायल विधानसभा से उम्मीदवार जय जवान जय किसान मंच के संयोजक सुशील जय हिंद रविवार को चायल विधानसभा के बूंदा गांव भूरी गांव मलाका गांव समर्थकों के साथ पहुंचे और गांव के मतदाताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना बीते 5 वर्षों में गांव के विकास में भाजपा सरकार का क्या योगदान था उन्होंने आम जनमानस से वार्ता कर हकीकत खगाली विधानसभा प्रत्याशी सुशील जय हिंद ने विभिन्न ग्राम सभाओं में घर-घर पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क किया उन्होंने कहा कि किसानों का मजदूरों का जो शोषण हो रहा है और जो शोषण किया गया था उसके.खिलाफ मैं किसानों मजदूरो की आवाज बन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हूं उन्होंने कहा कि किसानों का मजदूरों का मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है और हम इस अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएंगे किसानों को उनके अधिकार दिलाएंगे उन्होंने कहा कि जो लोग दल बदल कर के और करोड़ों रुपया देकर टिकट लेकर चुनाव मैदान में है वह लोग कभी भी किसानों का मजदूरों का भला नहीं कर सकते हैं
उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं मैं किसानों के लिए काम करूंगा और सदैव उनकी समस्याओं में सहभागिता निभाऊंगा उनके सुख दुख में सदैव खड़ा रहूंगा जनसंपर्क के दौरान सुशील जय हिंद के साथ विपिन पटेल लव कुश पाल संजय यादव ठाकुर तेजवीर सिंह विकास चौहान सुरेश कुमार वर्मा अमित सिंह चौहान सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए जनसंपर्क किया

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*रोटरी क्लब और रोटरी पिंक के संयुक्त तत्वावधान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने