कौशाम्बी06दिसम्बर23*जिलाधिकारी ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर डीएम ने अर्पित किया श्रद्धांजलि*
*कौशाम्बी* बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्मरण तथा विचार एवं दर्शन पर प्रकाश डाला गया जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने उदयन सभागार में आयोजित पुष्पांजलि सभा में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारीगण डॉ0 विश्राम व अरूण कुमार गोंड तथा उप जिलाधिकारीगण प्रबुद्ध सिंह राहुल देव भट्ट व आकाश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्मरण किया जनपद के शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रमों यथा-भाषण व व्याख्यान सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के विचार एवं दर्शन पर प्रकाश डाला गया।

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26*लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 6 में सील इमारत पर हो रहा निर्माण कार्य
मयूरभंजन उड़ीसा 27अप्रैल26*किंडरगार्टन में घुस रहे सांप से भिड़ गया ‘काली’, जान देकर बचाई 30 बच्चों की जान*
नदिया 27अप्रैल26*सीएम योगी के रोड-शो में उमड़ा जनसमुद्र, महिलाएं, बुजुर्ग व युवा मोबाइल में कैद करते रहे योगी की झलक