कौशाम्बी06जनवरी24*राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पूना महाराष्ट्र से साइकिल से निकला रामभक्त*
*चरवा, कौशाम्बी।* पूना महाराष्ट्र के पिम्परी चिनगौड से राम भक्त खगेन्द्र बचान सिंह ने 12 दिसम्बर को साइकिल के द्वारा राम जन्मभूमि अयोध्या श्रीराम के दर्शन के लिए निकल पड़ा है। आलंदी में श्री विट्ठल महराज जी का दर्शन करते हुए नारायण पुर गौड़ पहुंचे। नासिक के प्रसिद्ध मंदिर स्वामी नारायण सन्त गाडगे महाराज का दर्शन करते हुए थर्मशाला में रूक कर विश्राम किया। इन्दौर, भोपाल, सागर, छतरपुर होते हुए चित्रकूट पहुंच कर कामतानाथ जी का दर्शन करते हुए राजापुर के प्रसिद्ध बड़े हनुमान व तुलसीदास जी का दर्शन किया। 5 जनवरी को साइकिल के द्वारा श्री राम जानकी मंदिर, राम विश्राम स्थल, राम जुइठा नगर पंचायत चरवा पहुंच कर दर्शन किया। महन्त राजेन्द्र दास जी महाराज व राम जानकी के सभी सन्तों ने स्वागत किया। पूना महाराष्ट्र से साइकिल के द्वारा राम भक्त नगर पंचायत चरवा के राम जानकी मंदिर पहुंच कर रात्रि विश्राम किया। सुबह मां जानकी की आरती पूजन करते हुए श्रृंगवेरपुर होते हुए राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए राम भक्त खगेन्द्र बचान सिंह निकल पड़े।
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन