कौशाम्बी06अक्टूबर23*अधिकारियों से न्याय ना मिलने की डिप्टी सीएम से शिकायत*
*भीड़ के बीच तमाम लोगों का थाना पुलिस तहसील के अधिकारी और जिले के अधिकारियों से न्याय न मिलने का दुख साफ झलक उठा*
*कोखराज कौशाम्बी* दो दिवसीय कौशांबी भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कशिया पेट्रोल पम्प पर पहुचे जहां पहले से उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा जैसे ही डिप्टी सीएम का काफिला पेट्रोल पंप पर पहुँचा केशव प्रसाद मौर्य जिंदाबाद के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा मौके पर मौजूद भीड़ से उन्होंने एक-एक कर सबका हाल-चाल जाना और लोगों का दुख दर्द बांटा इस दौरान वहां पर मौजूद तमाम ग्रामीणों ने प्रशासनिक व्यवस्था से न्याय न मिलने की शिकायत कर न्याय दिलाने की फरियाद की भीड़ के बीच तमाम लोगों का थाना पुलिस तहसील के अधिकारी और जिले के अधिकारियों से न्याय न मिलने का दुख साफ झलक उठा जिस पर डिप्टी सीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मामलों की जाँच करा कर कार्यवाही करने व निस्तारण करने को निर्देशित किया उसके बाद एन सी सी की ट्रेनिंग सेंटर का भ्रमण किया मौके पर जिलाधिकारी ,मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायक संजय गुप्ता,पूर्व विधायक लाल बहादुर चौधरी, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य, सहित इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 मार्च 26 नीतीश कुमार का पूर्णिया दौरा : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में बड़े ऐलान
अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस की किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे सपाई, किया प्रदर्शन-सौंपा ज्ञापन
अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 14 को