कौशाम्बी05नवम्बर23*भूमिधारी ज़मीन में हिस्सा मांगने पर पट्टीदार दिखाते हैं गुंडई नही देते हिस्सा*
*कौशाम्बी* । चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमदयाल पुर में अपनी भूमिधरी ज़मीन में हिस्सा मांगने पर हिस्सेदार को उसके पट्टीदार उसे गाली गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी देते हैं पीड़ित द्वारा इसकी जानकारी चरवा थाना में दर्ज कराई हालाकि पुलिस शिकायत दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रामदयाल पुर के रहने वाले धुन्नू पुत्र राम दुलारे ने चरवा थाना में लिखित शिकायती प्रार्थना देकर बताया कि उसकी भूमिधरी जमीन जिसका आ.स. 1926 नि. रकबा 0.4910 हे. स्थित मौजा काजू का सहसंक्रणीय भूमिधर काशस्तकार हैं। जिस जमीन पर पीड़ित का चाचा धर्मपाल व राजेन्द्र सिंह पुत्रगण स्व सूरजबली व राजेश पुत्र स्व रामकेशव ने धुन्नु की भूमिधरी ज़मीन को जबरन कब्जा कर के दबंगई के बल पर जोत–बो रहा है। धुन्नू जब भी अपने हिस्से का खेत मांगता है तो उक्त विपक्षी लोग एकजुट होकर उसे भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। धुन्नू का खतौनी में बतौर नाम दर्ज है फिर भी उसके पट्टीदार उसे हिस्सा नहीं दे रहे रहे हैं। धुन्नू के अनुसार उसके पट्टीदार दबंग किस्म के लोग हैं। पुलिस द्वारा मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।

More Stories
लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 24 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना कोसीकलां जनपद मथुरा।*
मथुरा 24 जुलाई 26 होमगार्ड भर्ती की DV&PST की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण*