कौशाम्बी05अक्टूबर2023*लाखो की रकम खर्च के बाद पानी को तरस रहे ग्रामीण*
*कौशांबी* जिले के मंझनपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत तियरा जमालपुर मजरा मोज्जमपुर में लाखों रुपए की रकम खर्च करने के बाद बूंद बूंद पानी को ग्रामीण तरस रहे है यह एक ऐसा गांव है जो भ्रष्टाचार की हमेशा सुर्खियों बटोरता रहता है।ग्रामीणों का आरोप है कि हैण्ड पम्प मरम्मत के नाम से ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने लाखों रुपए की रकम सरकारी खजाने से निकाल लिया है लेकिन गांव में खराब हैण्ड पम्प की मरम्मत नही कराई गई है जिससे पानी की समस्या विकराल बनी हुई है जबकि चौपाल में अधिकारियों के सामने प्रधान से कहा था कि जो हैण्ड पम्प में खराबी हो बताओ समान मिलेगा लेकिन हैण्ड पम्प मरम्मत का समान देने से ग्राम प्रधान ने इंकार कर दिया है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश ब्याप्त है क्षेत्र के लोगों ने गांव में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने और दोषियों को दंडित किए जाने की मांग की

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 *मरंगा में महिला लाश कांड का 24 घंटे में खुलासा, SP के एक्शन से हिला अपराधियों का नेटवर्क*
कानपुर नगर 10 सितंबर 26**Fake कॉल से 73 वर्षीय बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, घंटों ठग ने किया हाउस अरेस्ट*
मथुरा 9 सितंबर 2026* घरेलू कनेक्शन पर 6 किलोवाट का लोड, बिजली विभाग मे अंधेर नगरी