February 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी04नवम्बर23*किसानों को निःशुल्क दलहन एवं तिलहन का मिनी किट मंत्री ने किया वितरित*

कौशाम्बी04नवम्बर23*किसानों को निःशुल्क दलहन एवं तिलहन का मिनी किट मंत्री ने किया वितरित*

कौशाम्बी04नवम्बर23*किसानों को निःशुल्क दलहन एवं तिलहन का मिनी किट मंत्री ने किया वितरित*

*प्रदेश के मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान ने जनपद स्तरीय 02 दिवसीय विराट किसान मेला/तिलहन सेमिनार का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ*

*कौशाम्बी।* प्रदेश के मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग श्री सूर्य प्रताप शाही ने ग्राम पट्टी नरवर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय 02 दिवसीय विराट किसान मेला/तिलहन सेमिनार का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा कृषि विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन भी किया। मंत्री ने किसानों को निःशुल्क दलहन एवं तिलहन का मिनी किट वितरित किया।

मंत्री ने कार्यक्रम के सम्बोधित करते हुए इस क्षेत्र में संस्कृति, संस्कार एवं कृषि के जागरण के लिए इतना भव्य आयोजन कराने के लिए मेड़ई कल्याण ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। यहॉ पर 05 दिवसीय मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की रामकथा का भी आयोजन किया गया। जनपद कौशाम्बी एवं प्रयागराज भगवान श्रीराम से जुड़ा स्थल है। अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण कार्य चल रहा है। 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य राम मन्दिर में विराजमान हो जायेंगे, इस अवसर पर देश भर से लगभग 8500 साधु सन्त उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी जनपद एवं आस-पास के जनपद की भूमि खेती की भूमि है। मॉ गंगा नदी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए कृषि विभाग द्वारा विगत वर्षों से 05 किमी0 के दायरे में किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से कहा कि पराली न जलायें, पराली प्रबन्धन के उपायों को अपनायें। पराली जलाये जाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है।

मंत्री ने किसानों से आवाह्न किया कि मिट्टी की उर्वरता बनाये रखने तथा पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त बनाये रखने के लिए न्यूनतम रासायनिक खाद एवं कीटनाशक का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अुनरूप हमारा प्रयास होना चाहिए कि “पर ड्रॉप-मोर क्रॉप”। किसानों को स्पिं्रकलर के लिए कृषि विभाग द्वारा 90 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। ड्रिप सिंचाई तकनीक अपनाने से भी कम पानी में अधिक उपज होती है। उन्होंने कहा कि पानी बहुमूल्य है, अपने भावी पीढ़ी के लिए जल बचाना है। हम लोगां को वर्षा जल का संचयन करना चाहिए। किसानां को खेत-तालाब योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है, किसान तालाब में मछली पालन भी कर सकतें हैं। उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है, जिससे जनपद सब्जियों एवं फलों के उत्पादन के लिए उत्कृष्ट केन्द्र बनेंगा। उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 02 लाख 13 हजार 372 किसानों को 520 करोड़ 81 लाख 14 किस्तों में अब तक मिल चुका है। उन्होंने कहा कि योगी की सरकार की प्रथम कैबिनेट बैठक में किसानों के एक लाख तक के कृषि ऋण को माफ करने का निर्णय लिया गया था। जनपद कौशाम्बी में 24596 किसानां का कुल 40 करोड़ 31 लाख रूपये माफ किया गया।

मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा बाजरा रू0-2500 प्रति कुंतल की दर पर खरीद किया जा रहा है, पूरे प्रदेश में 46 हजार 920 मी0टन बाजरा की खरीद अब तक की जा चुकी है। धान की खरीद की जा रहीं है। उन्होंने कहा कि किसान, जो भी उपज पैदा करेंगे, मोदी एवं योगी जी की सरकार शत-प्रतिशत खरीद सुनिश्चित करेंगी। किसानों को एक सप्ताह के अन्दर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा हैं। उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने तथा उन्नतशील खेती करने का आवाह्न करते हुए कहा कि उन्नतशील खेती करने से कम लागत में अधिक उत्पादन होगा तथा आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने किसानां से कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया जाता है, किसान पाठशाला में जरूर जायें, वहॉ पर सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं एवं उन्नतशील खेती के विषय में जानकारी दी जाती है। उन्होंने किसानों से अधिकाधिक तिलहन व दलहन की फसल का उत्पादन करने का आवाहन करते हुए कहा कि यह संकल्प लें कि उ0प्र0 को खेती के क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है।

कार्यक्रम को अपर निदेशक कृषि टी0पी0 चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं पूर्व निदेशक दीनदयाल धाम राजेन्द्र ने भी सम्बोधित किया इस अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा भोले शंकर एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

Taza Khabar